बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 18 जनवरी से 17 फरवरी तक मनाया जायेगा। इसके तहत लोगों ट्रैफिक से जुड़े नियमों के बारे में जानकारी दी जायेगी। बिहार परिवहन विभाग का स्लोगन है- सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा। आपको हमेशा अपने बायें तरफ से चलना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 31 जनवरी को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस कार्यक्रम का 73 वां संस्करण होगा। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को आकाशवाणी, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्युब चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। क्षेत्रीय भाषा संस्करण रात्रि आठ बजे दोबारा प्रसारित किए जाएंगे।
मिस्त्र के लिए भारत का अगला राजदूत अजीत विनायक गुप्ते को नियुक्त किया गया है। मिस्त्र की राजधानी काहिरा है। इसके राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी है। इसे इजिप्ट नाम से भी जाना जाता है।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र को शांति मिशन के लिए डेढ़ लाख डॉलर की मदद करने की घोषणा की है। साथ ही कहा है कि साल 2021 अधिक केंद्रित तरीके से और खासकर कोरोना महामारी के संदर्भ में वैश्विक समुदाय को शांति स्थापित करने का विशेष अवसर प्रदान करता है।
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ;आईइए के साथ साझेदारी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। 27 जनवरी 2021 को हुए इस समझौते के तहत सदस्य देशों के बीच आपसी विश्वास, मजबूत सहयोग और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता और टिकाऊपन को बढ़ावा मिलेगा। इस साझेदारी से सदस्य देश एक.दूसरे के बीच ज्ञान का व्यापक आदान.प्रदान कर सकेंगे।
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की उप महानिदेशक शुभदर्शनी त्रिपाठी को कजाकिस्तान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। शुभदर्शनी त्रिपाठी 1994 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं।
राजस्थान की मुख्यमंत्री अशोक गहलोतसरकार ने राज्य में वैट में 2 प्रतिशत की कमी करने के साथ-साथ केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह भी वैट में कटौती करे। गहलोत ने ट्वीट कर कहा, राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर वैट घटा दिया है, जिससे राजस्थान के लोगों को राहत मिली है।
स्पेन और फ्रांस ने हाल ही में 590 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह यूरोप का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र होगा। स्पेन के इबेरडोला और फ्रांस के डॉनोन के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह सौर ऊर्जा संयंत्र 364 मिलियन डालर की लागत से बनाया जायेगा। यह सौर ऊर्जा संयंत्र स्पेन में कासेरेस प्रांत में स्थित होगा। इस सौर ऊर्जा संयंत्र से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 2,45,000 टन की कमी होगी। यह प्लांट प्रतिवर्ष 3,75,000 लोगों को बिजली की आपूर्ति करेगा। इस परियोजना से 2022 में बिजली की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस पीवी संजय कुमार को मणिपुर हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सर्वोच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस एसए बोबडे हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी )के अधीनस्थ परिषद महाद्वीप के क्षेत्रीय प्रशासनिक निकाय है और वर्तमान में 25 देश इसके सदस्य हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह को शनिवार को सर्वसम्मति से एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का अध्यक्ष चुना गया। इसकी स्थापना 1983 में की गई थी. इसका मुख्यालय: कोलम्बो, श्रीलंका में हैं.