फ्रांस ने कोविड महामारी के प्रकोप को देखते हुए रविवार से यूरोपीय संघ छोड़कर अन्य सभी देशों पर यात्रा संबंधी पाबंदिया फिर से लगा दी हैं और सिर्फ जरूरी कारणों से अन्य देशों को यात्रा की इजाजत देने का फैसला किया है। इसके साथ ही फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स ने देश में तीसरी बार लॉकडाउन किये जाने का विरोध किया है। यूरोपीय संघ के देशों के लिए कोविड परीक्षण संबंधी नियमों को भी सख्त बनाया गया है। फ्रांस के प्रधानमंत्री ने कहा है कि नई पाबंदियों की दृष्टि से अगले कुछ दिन निर्णायक साबित हो सकते हैं।
भारत में 30 जनवरी यानि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही हैं. इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। आज ही के दिन 1948 में महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। इनकी समाधि को राजघाट कहा जाता हैं यह नई दिल्ली में है
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज पल्स पोलियो कार्यक्रम - 2021 के पहले चरण की शुरूआत राष्ट्रपति भवन में एक बच्चे को पोलियो खुराक पिलाकर की। इस अवसर पर, देश की प्रथम महिला सविता कोविंद, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति की पत्नी को देश की प्रथम महिला कहा जाता हैं कल पोलियो टीका पिलाने का पहला दिन होगा। इसे राष्ट्रीय टीका दिवस या पोलिया रविवार भी कहा जाता है।
दुनिया के सबसे मजबूत पहले 10 ब्रांड्स में रिलायंस जियो भारत से अकेला नाम है। ब्रांड की मजबूती के मामले में रिलायंस जियो ने 100 में से 91.7 ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स अंक हासिल की हैं। रिलायंस जियो ने एप्पल, अमेजन, अलीबाबा और पेप्सी जैसी दिग्गज कंपनियों को पीछ छोड़ दिया है।
आरबीआई का मानना है कि भुगतान उद्योग के तेजी से बदलते हालात, निजी डिजिटल टोकनों का चलन और कागज के नोट या सिक्कों को तैयार करने में बढ़ते खर्च की वजह से काफी समय से आभासी मुद्रा की जरूरत महसूस हो रही है।
अमेरिका इससे पहले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिहाज़ से शीर्ष देश था। लेकिन बीते साल यहां विदेशी कंपनियों का प्रत्यक्ष निवेश लगभग आधे से भी कम रहा। यही वजह है कि अब चीन एफडीआई निवेश के मामले में नंबर एक हो गया है। साल 2020 में भारत में आने वाले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश ;एफडीआई में 13 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन में पिछले साल 163 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ जबकि अमेरिका में 134 अरब डॉलर का निवेश हुआ। इससे पहले साल 2019 में अमेरिका में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 251 अरब डॉलर था जबकि चीन इससे काफी पीछे था।
भारत की पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पद् भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, बालासुब्रमण्यम ;मरणोपरांत सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इस बार सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। भारत की पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पद् भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, बालासुब्रमण्यम ;मरणोपरांत सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इस बार सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
हाल ही में पाकिस्तान ने अपने बासमती चावल के लिए भौगोलिक संकेतक ;जीआई टैग प्राप्त किया है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद एवं इसके प्रधानमत्रंी इमरान खान है।
पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में ‘Marine Mega Fauna Stranding Guidelines’ और ‘National Marine Turtle Action Plan’ जारी किया है। इन दस्तावेजों में तट पर फंसे जानवरों से निपटने के लिए रूपरेखा, समुद्री प्रजातियों और उनके आवासों के लिए खतरे को कम करने के लिए प्रबंधन की कार्रवाई इत्यादि शामिल है।
पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष के साथ पर्यावरण के इंडो-फ्रेंच वर्ष का शुभारंभ किया। भारत और फ्रांस असम, राजस्थान और झारखंड में परियोजाओं को शुरू कर रहे हैं। इसका उद्देश्य सतत विकास में भारत-फ्रांस सहयोग को मजबूत करना है।