केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो हर साल 27 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक मनाए जाने वाले सतर्कता जागरुकता सप्ताह के सिलसिले में इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करता है। इस साल के सतर्कता जागरुकता सप्ताह में जनता में भ्रष्टाचार के बारे में जागरुकता बढ़ाने और जनभागीदारी के ज़रिए सार्वजनिक जीवन में निष्ठा और शुचिता को बढ़ावा देने के प्रति भारत की वचनवद्धता की फिर से पुष्टि की जाएगी। इस वर्ष की थीम “सतर्क भारत, समृद्ध भारत” है। इस सम्मेलन का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जायेगा।
भारतीय मूल के वेवल रामकलावन को हाल ही में सेशेल्स के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। एंग्लिकन पुजारी रामकालवन ने डैनी फॉरे को हराया है।
हर साल, 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व विकास सूचना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस संबंध में संकल्प संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 में अपनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं को हल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर यह दिवस बल देता है।
जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कहा है कि उनका देश 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल कर लेगा। पिछले महीने प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के बाद अपने पहले संसद सत्र में श्री सुगा ने यह घोषणा की। उन्होंने टिकाऊ अर्थव्यवस्था को देश की विकास रणनीति का मज़बूत स्तम्भ बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हरित अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिकतम प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता खत्म करने को महत्वपूर्ण बताया। जापान की मौजूदा ऊर्जा योजना के अनुसार देश की ऊर्जा आवश्यकता का 56 प्रतिशत जीवाश्म ईंधन से पूरा होता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंफेंट्री दिवस पर सभी स्तर के साहसिक सैनिकों को बधाई दी है। राष्ट्र की रक्षा के लिए इंफेंट्री के योगदान पर देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि सैनिकों की बहादुरी ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है।
आज पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की जयंती मनाई जा रही है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में अधिकारियों ने भी पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
गुजराती फिल्म के सुपरस्टार और अभिनेता से नेता बने नरेश कनोडिया का आज सुबह अहमदबाद में निधन हो गया। 77 वर्षीय कनोडिया अन्य बीमारियों के साथ ही कोरोना से संक्रमित थे। उन्होंने सौ से अधिक गुजराती फिल्मों में अभिनय किया। वे 2002 से 2007 तक राज्य के करजन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।
भारत और अमरीका के रक्षा और विदेश मंत्रियों की तीसरी टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता में आज नई दिल्ली में ऐतिहासिक बुनियादी आदान-प्रदान और सहयोग समझौते-बीईसीए पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यत: इसमें 5 समझौतों पर हस्ताक्षर हुआ। यह क्रूज़ और बैलेस्टिक मिसाइलों को सही स्थान पर तैनात करने के लिए भारत को अमरीका के वैश्विक भू-स्थानिक मानचित्रों के उपयोग की अनुमति प्रदान करता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने भारतीय शिष्टमण्डल का नेतृत्व किया, जबकि अमरीका की ओर से शिष्टमण्डल का नेतृत्व वहां के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने किया।
संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में घोषणा की कि 50 देशों ने इस संधि की पुष्टि की है और जनवरी 2021 तक 90 दिनों के भीतर यह लागू हो जाएगी। 20 सितंबर 2017 को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हस्ताक्षर के लिए परमाणु हथियारों के निषेध पर संयुक्त राष्ट्र संधि को खोला गया था। एक बार 50 देशों द्वारा इसकी पुष्टि करने के बाद यह लागू हो जाएगी।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘वैकल्पिक संरेखण गंगटोक-नाथुला रोड’ का उद्घाटन किया। इस सड़क का निर्माण सिक्किम में सेना के सीमा सड़क संगठन द्वारा किया गया है। दार्जिलिंग से सड़क का उद्घाटन आभासी माध्यम से किया गया। यह गंगटोक को ‘नाथू ला’ से जोड़ता है।