प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 23 फरवरी को आईआईटी खडगपुर के 66वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। कुल 75 विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से दीक्षांत समारोह में बुलाया गया है जिनमें से नौ को स्वर्ण और 66 को रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। दो हजार 800 से अधिक विद्यार्थियों को वर्चुअल माध्यम से उपाधि प्रदान की जाएंगी। शिक्षा और अनुसंधान, समाज सेवा और जन कल्याण के क्षेत्र में योगदान के लिए 27 लोगों को डीएससी, आईआईटी खडगपुर लाइफ फेलो अवार्ड और विशिष्ट अल्युमनस अवार्ड भी प्रदान किए जाएंगे। खड़गपुर को सारी दुनिया में दो कृतियों के लिए जाना जाता है। पहला है सबसे लम्बा रेलवे प्लैटफॉर्म जो अभी गोरखपुर के पास जा चुका हैं। दूसरा है भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जिसे आम तौर पर आईआईटी के नाम से जाना जाता है। कोलकाता से लगभग 120 कि मी पश्चिम में स्थित खड़गपुर में कोलकाता से लगभग 2 घण्टों में ट्रेन द्वारा या फिर कोलकाता के हवाई अड्डे से सड़क यात्रा कर लगभग 3 घण्टे में पहुँचा जा सकता है।
भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड ने राज्य का दर्जा मिलने के लगभग 60 साल बाद पहली बार नागालैंड राज्य विधानसभा के अंदर राष्ट्रगान बजाया गया था। नागालैंड को 1 दिसंबर, 1963 को राज्य का दर्जा दिया गया था, और यह भारतीय संघ का 16वां राज्य था। हालांकि राज्य विधानसभाओं में राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य नहीं है, आमतौर पर कई राज्यों में इस प्रथा का पालन किया जाता है।
उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लगभग पांच लाख पचास हजार 270 लाख करोड रूपये का, राज्य का सबसे बडा बजट पेश किया। पहली बार किसी राज्य में कागज रहित बजट पेश किया गया है। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों का समग्र विकास और राज्य को आत्मनिर्भर बनाना है। इस बजट में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई योजनाओं और परियोजनाओं के लिए 27 हजार पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष के बजट आकार से 37 हजार चार सौ दस करोड़ रुपये अधिक है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज राज्य विधानसभा में देश के किसी भी राज्य का पहला कागज़ रहित बजट पेश किया।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ. ने ओडिसा तट के पास चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से सतह से हवा में कम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल- वी.एल.-एस.आर.एस.ए.एम. के दो सफल परीक्षण किए। डी.आर.डी.ओ. ने इसे विशेष तौर पर नौसेना के लिए देश में ही डिजाइन और विकसित किया है। यह मिसाइल समुद्र में नजदीकी लक्ष्य सहित विभिन्न हवाई हमलों के खतरे से निपटने में सक्षम है।
मोंटेनेग्रो के बुदवा में 30वें एड्रीएटिक पर्ल टूर्नामेंट में भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम शीर्ष पर रही। अरुंधति चौधरी ने 69 किलोग्राम वर्ग में और बेबीरोजीसना चानू ने 51 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। बेबीरोजीसना चानू ने उज्बेकिस्तान की सबीना बोबोकुलोवा को, जबकि अरुंधति ने यूक्रेन की मरीना स्टोइको को हराकर स्वर्ण देश के नाम किया। इससे पहले अल्फिया पठान ने भारत के लिए पहला स्वर्ण जीता था। भारतीय महिला मुक्केबाजों ने पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। पुरुष मुक्केबाजों ने तीन कांस्य पदक जीता है।
ओडिशा के करलापट वन्यजीव अभयारण्य में छह मादा हाथी और एक बछड़ा मृत पाए गए थे। हाल ही में, तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम ने वन्यजीव अभयारण्य के पास एक हाथी बछड़े का क्षत-विक्षत शव देखा, जिससे अभयारण्य में हाथी की मौत की संख्या सात हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि रक्तस्रावी सेप्टिसीमिया (HS) का प्रसार हाथी की मौतों का कारण है।
ओडिसा में वित्त मंत्री निरंजन पुजारी ने विधानसभा में वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। एक लाख 70 हजार करोड रुपये का यह बजट पिछले वर्ष के बजट अनुमानों से 26 प्रतिशत अधिक है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के अनुसार भारत अल्कोहल का सेवन नहीं करने पर भी फैटी लीवर की समस्या और उसकी पहचान कर उसका उपचार करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। उन्होंने गैर-अल्कोहल फैटी लिवर रोग के उपचार तथा कैंसर, मधुमेह और हृदय रोगों की रोकथाम तथा नियंत्रण के राष्ट्रीय कार्यक्रम संबंधी दिशानिर्देशों जारी किए।
रूस ने हाल ही में H5N8 नाम के बर्ड फ्लू के वायरस के स्ट्रेन का पहला मामला दर्ज किया है जो पक्षियों से मनुष्यों को पारित हुआ है। इस मामले की सूचना विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को दी गयी है।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर साल 21 फरवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय/थीम “शिक्षा और समाज में समावेश के लिए बहुभाषावाद को बढ़ावा देना” है। 1999 में, संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में घोषित किया था।