एनसीटीई ने अब सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) या देश के किसी भी अन्य स्टेट लेवल टीईटी से 7 साल की बाध्यता खत्म कर दी है। हाल में हुई एनसीटीई की 50वीं जेनरल बॉडी मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। इस संस्था की स्थापना 1995 में हुई थी। इसके वर्तमान चेयरमैन विनीत जोशी है एवं इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिला सशक्तिकरण अभियान ‘मिशन शक्ति ’की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य राज्य भर के सभी 75 जिलों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और अपराध से निपटना है। इस मौके पर राज्यपाल ने ‘सेफ सिटी’ प्रोजेक्ट के तहत ‘पिंक स्कूटी’ और चार-पहिया महिला पुलिस वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
फिलीपींस ने घोषणा की कि वह दक्षिण चीन सागर में तेल और गैस की खोज को फिर से शुरू करेगा। चीन के साथ तनाव के बीच पूर्व राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्विनो III ने 2014 में विवादित समुद्र में खोज को निलंबित कर दिया था। चीन के कदम के खिलाफ अमेरिका ने भी फिलीपींस का समर्थन किया था।
पूरे देश में 21 अक्तूबर, ‘स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। भारतीय क्षेत्र में चीन के सैन्य कर्मियों द्वारा 21 अक्टूबर, 1959 में लद्दाख स्थित हॉटस्प्रिंग में घात लगाकर किए गए हमले में हमारे 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसलिए 21 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1962 में आयोजित डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को इन बहादुर पुलिस कर्मियों की याद में ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा।
खेल मंत्रालय ने हाल ही में नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को खेले इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपग्रेड करने के लिए चुना है। यह केंद्र खेल उपकरण, कोच और तकनीकी सहायता इत्यादि उपलब्ध कराएगा।
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के नौसैनिक संस्करण का आईएनएस चेन्नई से सफल परीक्षण किया गया। इस मिसाइल को अरब सागर में भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से निर्मित स्टेल्थ डिस्ट्रॉयर से दागा गया था।
हाल ही में असम राज्य में बिहू त्योहार मनाया गया। यह अक्टूबर के महीने में मनाया जाने वाला एक कृषि त्योहार है।
योजना आयोग की जगह स्थापित भारत के थिंक टैंक नीति आयोग ने अमेजन वेब सर्विसेज के साथ फ्रंटियर टेक्नोलॉजीज क्लाउड इनोवेशन सेंटर की स्थापना की है। इसका उद्देश्य डिजिटल नवाचार के माध्यम से सामाजिक चुनौतियों का समाधान करना है।
भारत में स्थित इज़राइली दूतावास में जनवरी 2021 से एक अलग ‘वाटर अताशे’ होगा। यह व्यवस्था भारत के जल प्रबंधन और कृषि में अपने देश की सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रौद्योगिकियों को साझा करने के लिए की जा रही है। इज़राइल ने कहा है कि, वह जल्द ही उत्तर-पूर्व क्षेत्र में अपनी उपस्थिति और सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से मानद कौंसल को नामित करेगा।
आईपीएल 2020 के लगातार दो मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शतक लगाया है। जिसमें उनकी टीम एक मैच जीत जबकि दूसरा मैच हार गई। दिल्ली कैपिटलस के कप्तान श्रेयस अय्यर है। दिल्ली कैपिटल्स को पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता है। इस बार आईपीएल यूएई में आयोजित हो रहा है।