प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कासरगोड सौर ऊर्जा परियोजना देश को समर्पित की। यह परियोजना दक्षिण भारत के राज्य केरल में विकसित की गयी हैं। इसे राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन के तहत विकसित गया है। केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम है। यहां के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन एवं राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केरल में बिजली और शहरी क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। इस अवसर उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं केरल की विकास यात्रा में बहुत उपयोगी साबित होंगी। ये नई परियोजनाएं वास्तव में इस सुंदर राज्य का सशक्तिकरण करेंगी। प्रधानमंत्री ने कासरगोड सौर ऊर्जा परियोजना भी देश को समर्पित की। इसे राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन के तहत विकसित गया है। उन्होंने कहा कि देश के हरित ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पीएम मोदी ने किसानों को अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता बनाने के बात कही।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और मॉरीशस के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग और भागीदारी समझौते (CECPA) पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी है। यह अफ्रीका में किसी भी देश के साथ भारत द्वारा हस्ताक्षरित होने वाला पहला व्यापार समझौता है। अफ्रिका विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश हैं।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के अनुसार हुनर हाट में इक्तीस से अधिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के छह सौ से अधिक कारीगर और शिल्पकार भाग ले रहे हैं। आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, ओडिशा, पुदुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के कारीगर और शिल्पकार अपने उत्तम स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुनर हाट में भाग लेंगे।
बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित अनुवाद सॉफ्टवेयर अमार वाशा की शुरुआत की है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के आदेश और फैसलों का अंग्रेजी से बांग्ला भाषा में अनुवाद करने की व्यवस्था है। इस सॉफ्टवेयर को भारत की एक संस्था ने विकसित किया है। वर्ष 2019 से उच्चतम न्यायालय में सुप्रीम कोर्ट विधिक अनुवाद सॉफ्टवेयर- सुवास का उपयोग किया जा रहा है।
भारत सरकार ने आज बिजली से चलने वाले वाहनों और खाना पकाने के उपकरणों को प्रोत्साहन देने के लिए गो-इलैक्ट्रिक अभियान शुरू किया। इसका उद्देश्य देश में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, गो इलैक्ट्रिक भारत का भविष्य है जो कम लागत वाले, पर्यावरण अनुकूल और स्वदेशी बिजली उत्पादों को प्रोत्साहन देगा। देश को ऐसे वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है जो बिजली की बैट्री, सीएनजी और जैव ईंधन जैसे वैकल्पिक माध्यमों से चलते हों। उन्होंने कहा कि भारत अगले पांच वर्ष में बिजली से चलने वाले वाहनों के विनिर्माण के मामले में विश्व में सबसे आगे निकल जाएगा।
मशहूर कवि कुमारानासन मलयालम भाषा के कवि है। आज केरल में परियोजनाओं के उदघाटन समारोह में पीएम मोदी ने उनकी कविता दोहराई। मलयालम केरल में बोली जाने वाली द्रविड़ भाषा है। इसके मूल द्रविड़ भंडार में संस्कृत, अरबी, फ्रेंच, पुर्तगाली और अंग्रेजी जैसे गैर-द्रविड़ साहित्य से उधार लिए गए या अपनाए गए तत्व जोड़े गए हैं।
विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने आज ब्रिक्स 2021 वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस पर भारत की अध्यक्षता के तहत ब्रिक्स के दौरान आयोजनों और गतिविधियों के बारे में व्यापक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सुषमा स्वराज भवन में आधुनिक सुविधाओं का भी शुभारंभ किया। यह भवन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए सचिवालय के रूप में कार्यरत होगा।
डेनिल मेदवेदेव ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में रूस के मेदवेदेव ने ग्रीस के स्टेफानोस स्तिसिपास को 6-4, 6-2, 7-5 से हराया। रविवार को फाइनल में उनका सामना नोवाक जोकोविच से होगा।
राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता प्रदान की है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आज़ाद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इनकी नियुक्ति हुई है। मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और पहले लोकसभा में कांग्रेस के नेता रह चुके हैं।