Quiz: 18 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
October 18, 2020
Quiz: 20-21 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
October 21, 2020
Show all

Quiz: 19 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. बंगलादेश के 50वें स्वतंत्रता समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण किसे भेजा गया है?

Correct! Wrong!

बांग्लादेश ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को अगले वर्ष 26 मार्च को देश की स्‍वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह जानकारी बंगलादेश के विदेश मंत्री डॉक्‍टर ए के अब्‍दुल मोमेन ने ढाका में उस समय दी जब भारत के नवनियुक्‍त उच्‍चायुक्‍त विक्रम दोराईसवाई ने उनसे भेंट की।

2. किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरूआत की है?

Correct! Wrong!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरूआत बलरामपुर से की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में कहा कि ‘मिशन शक्ति’ के तहत प्रदेश भर में शोहदों व मनचलों को चिह्नित कर उनकी धरपकड़ की जाएगी। इसके साथ ही सभ्य समाज के दुश्मनों की तस्वीर चौराहों पर लगेगी।

3. अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस (International Day for the Eradication of Poverty) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस का मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व समुदाय में गरीबी दूर करने हेतु किये जा रहे प्रयासों के संबंध में जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस गरीबी में रहने वाले लोगों के साथ सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लोगों को गरीबी से बाहर लाने के प्रयास पर जोर देता है। यह दिवस पहली बार साल 1987 में फ्रांस में मनाया गया था।

4. ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट 2020 में निम्न में से किस देश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

Correct! Wrong!

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 में बेलारूस को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की रैंकिंग सुधरी है, लेकिन अब भी भारत कई पड़ोसी देशों से पीछे चल रहा है। इन देशों में नेपाल, श्रीलंका, म्यामांर, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं। भारत 107 देशों की लिस्ट में 94 पायदान पर आया है।

5. बेपीकोलोंबो बुध उपग्रह की जानकारियां जुटाने के लिए किन स्पेस एजेसियों द्वारा भेजा गया था?

Correct! Wrong!

बेपीकोलोंबो यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी का एक संयुक्त मिशन है, जिसका उद्देश्य बुध ग्रह के बारे में जानकारियां जुटाना है। हाल ही में, इस अंतरिक्ष यान ने पहली बार शुक्र ग्रह को पार किया है और 17,000 किलोमीटर की दूरी से शुक्र ग्रह का एक चित्र लिया। 2018 में इस अंतरिक्ष यान को लांच किया गया था।

6. Silenx-20 नौसेना का समुद्री अभ्‍यास भारत और किस देश के बीच हो रहा है?

Correct! Wrong!

भारतीय नौसेना और श्रीलंकाई नौसेना का समुद्री अभ्‍यास का आठवां वार्षिक संस्‍करण-सिलिनेक्‍स-20 आज से श्रीलंका के त्रिंकोमली में शुरू होगा। यह अभ्‍यास 21 अक्‍टूबर तक चलेगा।

7. विश्व बैंक विकास समिति प्लेनरी की 102वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?

Correct! Wrong!

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व बैंक विकास समिति प्लेनरी की 102वीं बैठक में भाग लिया। उन्होंने आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के एक भाग के रूप में 23 बिलियन डालर और 271 बिलियन डालर के पैकेज समेत सरकार द्वारा उठाए गए उपायों पर प्रकाश डाला।

8. ENFUSER और SILAM, जो हाल ही में खबरों में थे, किस क्षेत्र से जुड़े हैं?

Correct! Wrong!

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक उन्नत हाई-रिज़ॉल्यूशन वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ENFUSER (Environmental Information Fusion Service) का संचालन शुरू किया है। देश के बाकी हिस्सों के लिए एक और मॉडल ऑपरेशनलाइज किया गया है।

9. निम्न में से कौन सा देश फेस स्कैन करने वाला पहला देश बन गया है?

Correct! Wrong!

सिंगापुर फेस स्कैन करने वाला पहला देश बन गया है। अगले साल से राज्य में रहने वाले लाखों लोग को सरकारी एजेंसियों, बैकिंग सेवाओं और अन्य सुविधाओं को फेस स्कैन के साथ उपयोग कर सकेंगे। सरकार के मुताबिक सिंगापुर का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, साथ ही राष्ट्रीय पहचान डेटाबेस में चेहरे का सत्यापन संलग्न करने वाला पहला देश है।

10. यूनेस्को में भारत के स्थाई प्रतिनिधि के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

विशाल वी शर्मा को यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल का अगला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया हैं। विशाल पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में भारत के स्थायी प्रतिनिधि जावेद अशरफ की जगह लेंगे। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *