कोरोना वायरस की शुरूआत की छानबीन कर रहे डब्लयूएचओ की एक टीम ने इस वायरस के चीनी प्रयोगशाला से फैलने की संभावना जताने वाले सिद्धांत को 09 फरवरी 2021 को खारिज कर दिया। विश्व में वुहान में ही दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामना आया था। वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी ने वायरस के व्यापक स्तर पर नमूने एकत्र किये थे, जिसके चलते ये अप्रामाणित आरोप लगाये गये थे कि वायरस वहीं से आसपास के वातावरण में फैला होगा।
प्रख्यात रंगकर्मी पद्मश्री बंसी कौल का हाल ही में निधन हो गया। वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और हाल ही में कैंसर के चलते उनका ऑपरेशन भी किया गया था। इन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से पढ़ाई की थी। भोपाल में रंग विदूषक के नाम से अपनी संस्था बनाई थी। साल 1984 से इस संस्था ने देश और दुनिया में अपनी नाट्य शैली के जरिए उन्होंने से अलग पहचान बनाई।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अनुसार भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर अपनी सेनाएं हटाने के लिए सहमत हो गए है। राज्यसभा में एक वक्तव्य में उन्होंने कहा कि चीन के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प का ध्यान रखा गया जिसमें कहा गया है कि भारत अपनी एक इंच जमीन भी नहीं देगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि वार्ता के दौरान भारत के रूख के अनुकूल परिणाम मिले हैं। दोनों देशों के बीच हुए समझौते का विवरण देते हुए श्री सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष चरणबद्ध, समन्वित और सत्यापित तरीके से अपनी आगे की तैनाती को रोक देंगे। उन्होंने कहा, चीनी सेना झील के उत्तरी किनारे पर फिंगर -8 के पूर्व में अपनी सैन्य उपस्थिति बनाए रखेगा। दूसरी ओर भारतीय सैना फिंगर -3 के पास धन सिंह थापा चौकी पर बनी रहेगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों द्वारा झील के दक्षिणी किनारे पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
हर साल 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद दलहन की पैदावार को बढ़ावा देना है। दुनिया में दालों के महत्व को समझाने के लिए वर्ष 2016 को अंतर्राष्ट्रीय दालों का वर्ष घोषित किया गया था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी को विश्व दाल दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया था।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए एलन बॉर्डर मेडल से सम्मानित किया गया है। एलन बॉर्डर मेडल ऑस्ट्रेलिया में साल भर में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुरुष खिलाड़ी और बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ी को दिया जाता है। स्मिथ को तीसरी बार एलन बॉर्डर मेडल मिला है और अब वह सर्वाधिक बार इस पुरस्कार जीतने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे आगे माइकल क्लार्क और रिकी पोंटिंग ही हैं, जिन्होंने चार-चार बार यह मेडल हासिल किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को जनवरी 2021 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 97 रन की पारी और ब्रिस्बेन में नाबाद 89 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। उनके इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ जीती। ये उत्तराखंड राज्य से आते है।
पंडित दिन दयाल उपाध्यय ने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया था जो आज भी राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक का काम कर रहा हैं पडित दीन दयाल उपाध्याय सच्चे अर्थों में मानवतावादी थे जो अंत्योदय में विश्वास रखते थे। उन्होंने सबसे निर्धन लोगों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किए। आज इनकी पुण्यतिथि मनाई गई
फॉर्मूला वन विश्व चैम्पियन लुईस हैमिल्टन ने मर्सिडीज के साथ एक साल का करार किया है और यह उनका टीम के साथ नौवां सीजन होगा। हैमिल्टन साल 2013 में मर्सिडीज से जुड़े थे। उन्होंने अब तक छह विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीते हैं। फॉर्मूला वन के दिग्गज खिलाड़ी और सात बार के चैंपियन लुईस हैमिल्टन को कुछ ही समय पहले बीबीसी का साल का सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी चुना गया था, जब उन्होंने माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
अमरीका ने म्यामांर सरकार को दी जाने वाली एक अरब डॉलर की सहायता रोक देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमरीका म्यामांर के सैनिक शासकों के खिलाफ कई कदम उठाने जा रहा है। वे तख्ता पलट का निर्देश देने वाले नेताओं और उनके नजदीकी पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ प्रतिबंधों की अनुमति देने वाले नये कार्यकारी आदेश पर पहले ही हस्ताक्षर कर चुके हैं। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि म्यामांर को किये जाने वाले निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जायेगा लेकिन स्वास्थ्य देखभाल नागरिक संगठन और लोगों के हितों से जुड़ी मदद जारी रखी जायेगी। राष्ट्रपति बाइडन ने सेना से नेताओं और कार्यकर्ताओं को अविलंब रिहा करने, सत्ता छोड़ने और लोगों की इच्छाओं का सम्मान करने को कहा। म्यामांर की सैनिक सरकार ने आन्ग सान सू ची के नेतृत्व वाली नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी.एन.एल.डी. के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। स्टेट काउंसलर ऑन्ग सान सू ची के निकट सहयोगी क्याव तिंत स्वे को कल सेना ने गिरफ्तार कर लिया।
अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने नया चीन के बारे में नए कार्यबल के गठन की घोषणा की है। यह बल चीन से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए रक्षा विभाग को सैन्य रणनीति के बारे में सिफारिशें देगा। पेंटागन में भाषण देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह कार्यबल रक्षा विभाग में असैन्य और सैन्य विशेषज्ञों की सिफारिशों पर तत्वरित कार्यवाही करेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीका को शांति बनाए रखने और हिंदप्रशांत क्षेत्र में अपने हितों की रक्षा करने में चीन से हो रही चुनौतियों से निपटने की जरूरत है।