Hindi Current Affairs Quiz : 29 October 2022
October 30, 2022
Hindi Current Affairs Quiz : 31 October 2022
November 1, 2022
Show all

Hindi Current Affairs Quiz : 30 October 2022

1. किस वर्ष इटली ने “विश्व बचत दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की थी?

Correct! Wrong!

वर्ष 1924 में 31 अक्टूबर को इटली ने विश्व बचत दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य हमारे व्यवहार को जरुरत के समय बचत की दिशा में बदलना तथा हमें लगातार धन का कितना महत्व है की याद दिलाना है।

2. हाल ही में कौन “विश्व बैडमिंटन जूनियर चैंपियनशिप 2022” के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय पुरुष बने?

Correct! Wrong!

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 के सेमीफाइनल में युवा भारतीय शटलर शंकर सुब्रमण्यन ने हाल ही में थाईलैंड के पी तीरारतसकुल पर 2-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

3. कौन साइकिल से 1 नवंबर को 20 हजार किलोमीटर की यात्रा से देश के सम्पूर्ण राज्यों का भ्रमण करेंगी?

Correct! Wrong!

मध्‍यप्रदेश के “स्‍थापना दिवस” पर एक नवंबर को राष्‍ट्रीय एथलीट और पर्वतारोही सुश्री आशा राजूबाई मालवीय साइकिल से 20 हजार किलोमीटर की लंबी यात्रा कर देश के सम्पूर्ण राज्यों का भ्रमण करेंगी। इस यात्रा के दौरान आशा राजूबाई मालवीय प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों का प्रचार भी करेंगी।

4. विश्व हिन्दी सम्मेलन का 12वां आयोजन 2023 में किस देश में होगा?

Correct! Wrong!

15-17 फरवरी 2023 को अगले विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन फिजी के नांडी में आयोजित किया जाएगा. ने इस अवसर पर इस अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 12वें विश्व हिन्दी सम्मेलन के शुभंकर और वेबसाइट का लोकार्पण किया।

5. किस तेलगु मूवी को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के लिए सैटर्न अवार्ड मिला?

Correct! Wrong!

तेलगु मूवी आरआरआर जिसे एसएस राजामौली द्वारा निर्माता-निर्देशक किया गया है ने 25 अक्तूबर को आयोजित सैटर्न अवॉर्ड में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का खिताब अपने नाम किया है।

6. किस देश के वैज्ञानिकों ने हाल ही में अपना पहला स्वदेशी ओवरहॉसर मैग्नेटोमीटर विकसित किया?

Correct! Wrong!

हाल ही में भारत के वैज्ञानिकों ने एक ओवरहॉसर मैग्नेटोमीटर विकसित किया है, जो विश्वभर की सभी चुंबकीय वेधशालाओं द्वारा व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले ऐसे सबसे अच्छे मैग्नेटोमीटर में से एक है, जो भू-चुंबकीय सैंपलिंग के लिए आवश्यक सैंपलिंग और संवेदन (सेंसिंग) प्रयोगों की लागत को कम करने का मार्ग प्रशस्त करता है।

7. हाल ही में केंद्र ने किस राज्य में तराई हाथी रिजर्व को मंजूरी दी है?

Correct! Wrong!

उत्तर प्रदेश के दुधवा-पीलीभीत में केंद्र ने तराई हाथी रिजर्व (टीईआर) की स्थापना को हाल ही में मंजूरी दे दी है। 3,049 वर्ग किमी में फैला तराई हाथी अभ्यारण्य भारत का तीसरा हाथी अभ्यारण्य है।

8. असम फिल्म के किस दिग्गज अभिनेता का हाल ही में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

Correct! Wrong!

80 वर्ष की आयु में हाल ही में असम के जाने-माने अभिनेता निपोन गोस्वामी निधन हो गया।

9. भारत ने हाल ही में किस क्षेत्रीय गुट के साथ संबंधों की 30वीं वर्षगांठ मनाई है?

Correct! Wrong!

कृषि और वानिकी पर 7वीं आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की सह-अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ का भी स्वागत किया गया।

10. अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) की वायु परिवहन समिति (ATC) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

डॉ. शेफाली जुनेजा को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) की वायु परिवहन समिति (ATC) का अध्यक्ष नामित किया गया था। भारत 28 साल बाद समिति की अध्यक्षता करेगा और भारत ने अब तक केवल दो बार ATC की अध्यक्षता की है। ATC संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है और हवाई परिवहन मामलों पर परिषद का एक सलाहकार निकाय है।

Comments are closed.