पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आखिरकार कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया। उन्होंने 2 नवंबर को अपना इस्तीफा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रधान सोनिया गांधी को भेज दिया। इसके साथ ही कैप्टन ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ के गठन का भी एलान कर दिया।
रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने 2 नवंबर 2021 को 'मेक इन इंडिया' के तहत 7,965 करोड़ रुपये के हथियारों और सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी प्रदान कर दी। इनमें हिंदुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 12 लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टरों की खरीद शामिल है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि 12 हेलीकाप्टरों के अलावा डीएसी ने भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड से लाइनेक्स यू2 नेवल गनफायर कंट्रोल सिस्टम की खरीद को भी स्वीकृति दी है।
ऑस्ट्रेलिया के पू्र्व दिग्गज क्रिकेटर एलन डेविडसन का निधन हो हो गया है। उनके अचानक निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने 10 साल तक ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 44 टेस्ट मैच कंगारू टीम के लिेए खेले। एलन डेविडसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 44 टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने 1328 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान पांच अर्धशतक लगाए। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80 रन रहा।
बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए अमेरिका को टीकाकरण के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, अब यहां के 5 से 11 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन 'फाइजर' की खुराक दी जाएगी और इसके लिए अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) ने 29 अक्टूबर 2021 को मंजूरी भी दे दी। इसके साथ ही अमेरिका में बच्चों को लगने वाली पहली वैक्सीन फाइजर ही बन गई है।
भारत सरकार और विश्व बैंक ने मेघालय में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए 40 मिलियन डॉलर की परियोजना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना से राज्य के सभी 11 जिलों को लाभ होगा। यह प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मचारियों को उनके नैदानिक कौशल का निर्माण के साथ ही योजना और प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करके लाभान्वित करेगा। सामुदायिक स्तर पर, यह महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर उपयोग करने में सक्षम बनाएगा। इस परियोजना के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का कवरेज गरीबों और कमजोर लोगों के लिए सुलभ और वहनीय बनाया जाएगा।
WMO की 2021 की अस्थायी स्टेट ऑफ क्लाइमेट की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि वर्ष, 1993 और वर्ष, 2002 के बीच औसत वैश्विक समुद्र स्तर की वृद्धि 2.1 मिमी प्रति वर्ष हुई थी और 2013 और वर्ष, 2021 के बीच यह वृद्धि 4.4 मिमी प्रति वर्ष थी। यह ज्यादातर ग्लेशियरों और बर्फ की चादरों से बर्फ के द्रव्यमान के नुकसान के कारण था। आर्कटिक समुद्री बर्फ वर्ष, 1981-2010 के औसत से इस वर्ष मार्च में अपने अधिकतम स्तर से नीचे थी। वर्ष, 2021 के लिए वैश्विक औसत तापमान (जनवरी से सितंबर के आंकड़ों के आधार पर) वर्ष, 1850-1900 के औसत से लगभग 1.09 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
वर्ष, 2009 में कोपेनहेगन में COP15 की बैठक में, विकसित देशों ने जलवायु परिवर्तन शमन प्रयासों में विकासशील देशों का समर्थन करने के लिए वर्ष, 2020 तक प्रति वर्ष 100 बिलियन डॉलर जुटाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की थी। बेसिक देशों ने यह कहा कि वे वर्ष, 2021 से वर्ष, 2025 तक प्रति वर्ष 100 बिलियन डॉलर जुटाने के लिए अपने मौजूदा दायित्वों पर विकसित देशों से एक स्पष्ट रोड मैप की उम्मीद कर रहे थे, जोकि वित्त पर एक नया सामूहिक मात्रात्मक लक्ष्य है। कनाडा और जर्मनी के नेतृत्व में संयुक्त रूप से एक वित्त वितरण योजना में पिछले महीने यह कहा गया था कि विकसित देश केवल वर्ष, 2023 में तीन साल की देरी के साथ 100 बिलियन डॉलर का फंड जुटाने में सक्षम होंगे।
अमेरिका की इस 18-पृष्ठ की रिपोर्ट में अमेरिकी खुफिया समुदाय ने यह निष्कर्ष निकाला है कि कोरोना वायरस को जैविक हथियार के तौर पर विकसित नहीं किया गया था, लेकिन यह निर्धारित नहीं किया जा सका कि जानवरों के संपर्क के परिणामस्वरूप या फिर, किसी प्रयोगशाला की दुर्घटना से मनुष्यों को संक्रमित किया गया था। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन के अनुसार “हजार बार दोहराया गया झूठ आखिर फिर भी झूठ ही है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह रिपोर्ट कितनी बार प्रकाशित हुई या फिर, इस रिपोर्ट के कितने संस्करण आए। यह इस तथ्य को नहीं बदलेगा कि यह रिपोर्ट एक राजनीतिक हथकंडा और झूठी है, जिसका कोई वैज्ञानिक आधार या विश्वसनीयता नहीं है।”
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) द्वारा नवीनतम GHG बुलेटिन जारी किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन की बढ़ती प्रवृत्ति 2021 में जारी रही। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सभी तीन प्रमुख GHG, कार्बन डाइऑक्साइड (CO2), मीथेन (CH4) और नाइट्रस ऑक्साइड (N2O) में वृद्धि दर्ज की गई है। यदि उत्सर्जन मौजूदा गति से जारी रहा तो औसत ग्लोबल वार्मिंग पेरिस समझौते के वैश्विक तापमान के लक्ष्य से अधिक हो जाएगी।
AY.4.2, जो हाल ही में खबरों में रहा, एक ‘कोरोनावायरस वैरिएंट’ है। इस वंशावली की देखरेख पैंगो नेटवर्क द्वारा की जाती है, जो एडिनबर्ग और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं की एक टीम है। इस AY.4.2. वंश को इस वर्ष अप्रैल में खोजा गया था।