भारतीय अर्थव्यवस्था 2021-22 में 9.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। 2020-21 में इसमें 7.3 प्रतिशत गिरावट आई थी। स्विस ब्रोकरेज कंपनी यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया ने कहा कि दबी मांग और टीकाकरण से चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था और रफ्तार पकड़ेगी। हालांकि, 2022-23 में वृद्धि दर घटकर 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था अधिक तेजी से आगे बढ़ेगी।
सेना ने सूडान में देश के प्रधानमंत्री और अंतरिम सरकार के कई मंत्रियों समेत कई सदस्यों को गिरफ़्तार कर लिया है। सूडान में सैन्य तख्तापलट हो गया है। सेना ने सूडान के अंतरिम प्रधानमंत्री को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही कई अन्य शीर्ष लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं, देश के मुख्य लोकतंत्र समर्थक समूह सूडानीज प्रोफेशनल्स एसोसिएशन ने सैन्य तख्तापलट का मुकाबला करने के लिए लोगों से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है।
हाल ही में हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 12 तक के सभी छात्रों के लिए ‘मुफ्त शिक्षा’ की घोषणा की है। राज्य सरकार की घोषणा के मुताबिक, कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों से स्कूलों में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही उन्हें मुफ्त किताबें भी प्रदान की जाएंगी। गौरतलब है कि देश भर में ‘मुफ्त शिक्षा’ की अवधारणा पहले से ही ‘मिडिल स्कूल’ यानी कक्षा 8 तक लागू है, जबकि अब राज्य सरकार की योजना इस अवधारणा को सरकारी स्कूलों में कक्षा-12 तक विस्तृत करना है।
चीन ने शिजियान-21 (Shijian-21) नामक एक नए उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। उपग्रह का उपयोग अंतरिक्ष मलबे शमन प्रौद्योगिकियों के परीक्षण और सत्यापन के लिए किया जाएगा। शिजियान-21 को लॉन्ग मार्च-3बी कैरियर रॉकेट से दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के शीचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्च किया गया। उपग्रह का उपयोग मुख्य रूप से अंतरिक्ष मलबे को कम करने वाली प्रौद्योगिकियों का परीक्षण और सत्यापन के लिए किया जाएगा।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ में उनके शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है। कंगना रनौत को चौथी बार इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। नितीश तिवारी के निर्देशन वाली ‘छिछोरे’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियावाला ने यह पुरस्कार फिल्म के मुख्य कलाकार एवं दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित किया।
रूस के विपक्षी नेता और राजनीतिक कैदी ‘अलेक्सी नवालनी’ को हाल ही में यूरोपीय संसद के शीर्ष सम्मान ‘सखारोव प्राइज़ फॉर फ्रीडम ऑफ थॉट्स’ से सम्मानित किया गया है। ‘सखारोव पुरस्कार’ यूरोपीय संघ द्वारा प्रदान किया जाने वाला मानवाधिकार कार्यों से संबंधित सर्वोच्च सम्मान है। पहला ‘सखारोव पुरस्कार’ दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी क्रांतिकारी नेल्सन मंडेला और सोवियत संघ के विद्रोही लेखक ‘अनातोली मार्चेंको’ को वर्ष 1988 में प्रदान किया गया था।
हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादकों में से एक सऊदी अरब ने घोषणा की है कि वह वर्ष 2060 तक "शुद्ध शून्य" ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का स्तर प्राप्त कर लेगा। यह घोषणा राज्य के पहले सऊदी ग्रीन इनिशिएटिव (एसजीआई) फोरम में हुई। SGI का मुख्य उद्देश्य वनस्पति आवरण को बढ़ाना, कार्बन उत्सर्जन को कम करना, प्रदूषण और भूमि क्षरण का मुकाबला करना तथा समुद्री जीवन को संरक्षित करना है।
बारबाडोस ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को राज्य के प्रमुख के रूप में रीप्लेस करने के लिए सैंड्रा मेसन को राष्ट्रपति के रूप में चुना है। बारबाडोस एक पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश है जिसने 1966 में स्वतंत्रता प्राप्त की थी लेकिन ब्रिटिश राजशाही के साथ संबंध बनाए रखा था।
2021 की वैश्विक कृषि उत्पादकता रिपोर्ट (GAP रिपोर्ट) के अनुसार, कुल कारक उत्पादकता (TFP) 1.36% की वार्षिक दर से बढ़ रही है। यह वैश्विक कृषि उत्पादकता सूचकांक से नीचे है, जिसका वार्षिक लक्ष्य 2050 में खाद्य और जैव-ऊर्जा के लिए उपभोक्ताओं की जरूरतों को स्थायी रूप से पूरा करने के लिए 1.73% की वृद्धि का लक्ष्य है।
केंद्रीय बजट 2021-22 के अनुसार, सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र का कुल आवंटन सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.2% है। भारत में FICCI और KPMG ने ‘COVID-19 Induced Healthcare Transformation in India’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत को स्वास्थ्य सेवा परिवर्तन का समर्थन करने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य खर्च को सकल घरेलू उत्पाद के 2.5 – 3.5% तक बढ़ाने की आवश्यकता है। इस रिपोर्ट में जिला स्तरीय स्वास्थ्य प्रणाली सूचकांक स्थापित करने का भी सुझाव दिया गया है।