एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) को 44 बिलियन डॉलर (लगभग 3368 अरब रुपये) में खरीदने का घोषणा किया है। इस सौदे के साथ ही 16 साल पहले अस्तित्व में आए इस इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म का प्रबंधन एलन मस्क के हाथों में चला जाएगा। एलन मस्क विश्व के सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं। वे टेस्ला कंपनी के CEO हैं। एलन मस्क स्पेइस एक्सस के संस्थापक भी हैं। मस्क विश्वभर में अमेरिकी कारोबारी के तौर पर जाने जाते हैं।
शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में 6000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। धवन से पहले ऐसा कारनामा केवल विराट कोहली ने किया है। बता दें कि आईपीएल में जहां धवन ने 6 हजार रन भी पूरे किए तो वहीं 200 आईपीएल मैच भी खेलने में सफल हो गए हैं। बता दें कि 9 हजार रन पूरे होते ही शिखर धवन भारत की तरफ से टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहील ने टी-20 में 10392 रन बनाए हैं, तो वहीं रोहित शर्मा के नाम इस समय 10048 रन दर्ज है।
भारतीय तटरक्षक पोत ‘ऊर्जा प्रवाह’ को गुजरात के भरूच में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया है। ऊर्जा प्रवाह में 1.85 मीटर का ड्राफ्ट है और यह 36.96 मीटर लंबा है। इसे क्रमशः 10 टन, 50 टन और 40 टन की क्षमता सीमा के साथ कार्गो विमानन ईंधन, जहाज ईंधन और मीठे पानी के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह नया जहाज तटरक्षक बल के जहाजों को रसद सहायता प्रदान करके भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के संचालन को बढ़ाने में मदद करेगा।
हर साल विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day) 26 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन बौद्धिक संपदा के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा 2000 में स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य कॉपीराइट, पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क के दैनिक जीवन पर प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
वर्ल्ड बुक और कॉपीराइट डे (World Book And Copyright Day 2022) 23 अप्रैल को मनाया जाता है। वर्ल्ड बुक और कॉपीराइट डे को इंटरनेशनल डे ऑफ बुक के रूप में भी जाना जाता है। बुक डे को किताबें पढ़ने, लिखने, ट्रांसलेट, पब्लिशिंग और कॉपीराइट के महत्व को दर्शाने के लिए इस दिन को खास तौर पर मनाया जाता है। वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे 2022 का थीम 'Read, so you never feel low' है।
6 राज्यों के गवर्नर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. शंकरनारायण का पालक्काड (केरल) में उनके आवास पर निधन हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, वह पिछले डेढ़ साल से कई बीमारियों का इलाज करा रहे थे। वह महाराष्ट्र, झारखंड, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और गोवा के गवर्नर रहे थे और कम-से-कम चार बार केरल विधानसभा में निर्वाचित हुए थे।
फ्रांस में हुए राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम चरण में 58.6 प्रतिशत मत हासिल कर एन मार्श पार्टी के इमैनुएल मैक्रों लगातार दूसरी बार देश के राष्ट्रपति बन गए हैं। मैक्रों की प्रतिद्वंद्वी और नैशनल रैली पार्टी की मरीन ल पेन को 41.5 प्रतिशत वोट मिले। मैक्रों ने जीत के बाद अपने संबोधन में कहा कि वह 'सभी के राष्ट्रपति' होंगे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल ही में बेंगलुरु (कर्नाटक) में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल 2020 में भुवनेश्वर में आयोजित किए गए थे। उस दौरान तीन हजार एक सौ 82 खिलाडिय़ों ने शिरकत की थी। पंजाब 17 स्वर्ण पदक समेत 46 पदक जीतकर पहले स्थान पर रहा था।
भारतीय वैज्ञानिकों के एक समूह ने केरल और पश्चिम बंगाल में मछली पकड़ने के बंदरगाहों से एकत्र किए गए नमूनों से ‘एरियोसोमा इंडिकम’ नामक ईल (eel) की एक नई प्रजाति की खोज की है। नई खोजी गई ईल कांग्रिड ईल समूह की है।
मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक स्कूटर और तिपहिया इलेक्ट्रिक रिक्शा में बैटरी-स्वैपिंग को अपनाने का समर्थन करने के लिए सरकारी थिंक-टैंक नीति आयोग ने बैटरी स्वैपिंग नीति का मसौदा तैयार किया है। इस नीति के तहत, नीति आयोग ने स्वैपेबल बैटरी वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव दिया है।