डाबर इंडिया (Dabur India) पूरी तरह से प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल बनने वाली पहली भारतीय कंज्यूमर गुड्स कंपनी बन गई है। इसने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान लगभग 27,000 मीट्रिक टन पोस्ट-कंज्यूमर प्लास्टिक कचरे का संग्रह, प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण करके ऐसा किया है। डाबर ने रीसाइक्लिंग के साथ अपने प्लास्टिक पैकेजिंग उपयोग को पार करने का मील का पत्थर हासिल किया है। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन (Plastic Waste Management) नियम के तहत डाबर की प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पहल 2017-18 में शुरू की गई थी।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने घोषणा की है कि राज्य में कैंसर की रोकथाम के लिए "होप एक्सप्रेस" शुरू की जाएगी। यह भारत में पहली ऐसी मशीन है। वह कोल्हापुर के एक निजी अस्पताल में अत्याधुनिक मोज़ेक-3डी विकिरण मशीन के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने जिला योजना के माध्यम से राज्य के हर जिले में होप एक्सप्रेस शुरू करने की पहल करने का भी वादा किया।
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में स्थानीय उम्मीदवारों के लिए प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण प्रदान करने पर हरियाणा सरकार के कानून पर रोक लगाने वाले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को एक महीने के भीतर इस मुद्दे पर फैसला करने के लिए कहा और राज्य सरकार को फिलहाल नियोक्ताओं के खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया है।
भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत आईएनएस विशाखापत्तनम से 18 फरवरी 2022 को समुद्र में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (BrahMos Supersonic Cruise Missile) का सफल परीक्षण किया है। ब्रह्मोस भारतीय नौसेना के युद्धपोतों का मुख्य हथियार प्रणाली है और इसे इसके लगभग सभी सतही प्लेटफार्म पर तैनात किया गया है। ब्रह्मोस मिसाइल कई खूबियों से लैस है। यह मिसाइल 400 किलोमीटर तक का लक्ष्य भेदने में सक्षम है। इसे भारत तथा रूस के संयक्त प्रयास से निकसित किया गया है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के शोधकर्त्ताओं ने ‘ओरिगामी मेटामैटेरियल्स’ नामक एक नई सामग्री विकसित की है, जिसके कई महत्त्वपूर्ण उपयोग हो सकते हैं। शोधकर्त्ताओं ने ओरिगामी मेटामैटेरियल्स की एक विशेष श्रेणी विकसित की है, जो तनाव की स्थिति में भी ‘पॉइसन अनुपात’ का निरंतर मूल्य प्रदर्शित करती है।
हाल ही में रूस-यूक्रेन तनाव के बीच ‘बाबुष्का बटालियन’ (Babushka Battalion) काफी चर्चा में रही है। साल 2014 में कॉन्स्टेंटिनोव्स्का और ‘बाबुष्का’ (वृद्ध महिलाएं) की एक सेना संघर्ष शुरू होने के बाद से स्वेच्छा से कार्य कर रही है। इसके द्वारा युद्ध के लिए खाइयां खोदी गई हैं, जाल निर्मित किये गए तथा खाद्य आपूर्ति की गई है, साथ ही चिकित्सा देखभाल की पेशकश की है और एक लुकआउट टॉवर बनाया है।
हेलसिंकी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा अणु विकसित किया है, जो कोरोनावायरस स्पाइक प्रोटीन को निष्क्रिय कर सकता है। यह कोरोनावायरस के खिलाफ प्रभावी अल्पकालिक सुरक्षा भी प्रदान करता है।
चोलेंद्र शमशेर राणा (Cholendra Shumsher Rana) नेपाल के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्हें हाल ही में “महाभियोग प्रक्रिया” का सामना करना पड़ा। वे सात साल में महाभियोग का सामना करने वाले देश के दूसरे मुख्य न्यायाधीश हैं। चीफ जस्टिस राणा को निलंबित कर दिया गया है। उनके निलंबन के बाद नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश दीपक कार्की (Dipak Karki) ने उनका पद संभाला है।
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने हाल ही में एक व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (Comprehensive Economic Partnership Agreement – CEPA) पर हस्ताक्षर किए। इससे दोनों देशों के बीच के व्यापार के बढ़ने की संभावना है।
सूखा प्रभावित दक्षिण अमेरिका से सीमित आपूर्ति के कारण भारतीय व्यापारियों ने अमेरिका से रिकॉर्ड 1,00,000 टन सोया तेल का आयात किया है। यह आयात उसके प्रतिद्वंद्वी पाम ऑयल की ऊंची कीमतों के बीच किया गया है। उच्च खरीद से अमेरिकी सोया तेल की कीमतों का समर्थन करने की उम्मीद है।