अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस (International Human Solidarity Day) प्रत्येक वर्ष 20 दिसंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस उद्देश्य के तहत विविधता में एकता के महत्व को समझाने के लिए इस दिवस की स्थापना की गई है। इस दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 22 दिसंबर 2005 को की गई थी।
भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत 19 दिसंबर 2021 को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। फाइनल मुकाबले में किदांबी श्रीकांत का मुक़ाबला सिंगापुर के लोह किन यू से हुआ। लोह ने इस मुकाबले में श्रीकांत को 21-15 और 22-20 से हरा दिया। लेकिन इसके बाद भी किदांबी श्रीकांत ने भारतीय पुरुष बैडमिंटन की दुनिया में इतिहास रच दिया है।
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में तीन दिवसीय बांसुरी महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस महोत्सव के दूसरे दिन पीलीभीत के कारीगरों ने 16 फुट 6 इंच की बांसुरी बनाकर जिले का नाम इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में बजने वाली बांसुरी की सप्लाई पीलीभीत से ही की जाती है, क्योंकि पीलीभीत बांसुरी का सबसे बड़ा उत्पादक केंद्र है। गुजरात के जामनगर के कारीगरों ने 11 फुट की बांसुरी बनाकर जामनगर का नाम इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया था।
ऋषभ पंत को उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। ऋषभ पंत ने साल 2017 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद 2018 में टेस्ट और वनडे पदार्पण किया था। वह टीम इंडिया के लिए 25 टेस्ट, 18 वनडे और 41 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में पाकिस्तानी और इतालवी पुरातत्वविदों के एक संयुक्त दल ने बौद्ध काल के 2,300 साल पुराने (Temple of Buddhist) एक मंदिर की खोज की है। इसके साथ ही कुछ अन्य बेशकीमती कलाकृतियां भी खुदाई में मिली हैं। यह मंदिर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में बारीकोट तहसील के बौद्ध काल के बाजीरा शहर में मिला है। इस मंदिर को पाकिस्तान में बौद्ध काल का सबसे प्राचीन मंदिर बताया गया है।
चार बार के चैंपियन भारत ने 19 दिसंबर को अंडर-19 विश्व कप 2022 के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। दिल्ली के बल्लेबाज यश दुल को 17 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया गया है। अंडर-19 विश्व कप का 14वें संस्करण अगले साल वेस्टइंडीज में 14 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के 14वें सीजन में 48 मैचों खेले जाएंगे। भारत साल 2000, साल 2008, साल 2012 और साल 2018 में चार खिताब जीतने वाली सबसे सफल टीम है।
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर को लखनऊ फ्रेंचाइजी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में पदार्पण करेगी। जिम्बाब्वे के यह दिग्गज क्रिकेटर इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच भी रहे हैं। उनके रहते हुए इंग्लैंड ने 2010 में टी20 वर्ल्ड कप जीता और टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। गोयनका की अगुवाई वाले आरपी-एसजी समूह ने लखनऊ फ्रैंचाइजी को 7090 करोड़ रुपये में खरीदा था।
हाल ही में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon पर 200 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड की एक इकाई फ्यूचर कूपन के साथ 2019 के अमेज़ॅन सौदे को भी निलंबित कर दिया है। इस सौदे के लिए मंजूरी प्राप्त करते समय तथ्यों को छिपाने के लिए अमेज़न पर जुर्माना लगाया गया है।
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा ‘State of the world’s land and water resources for food and agriculture’ (SOLAW 2021) रिपोर्ट जारी की गई। 8 से 9 दिसंबर 2021 तक, संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा भूमि और जल दिवस की मेजबानी की गई। SOLAW 2021 की केंद्रीय थीम “Systems at breaking point” है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में “Tracking Universal Coverage – 2021 Global Monitoring Report” जारी की। सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस के अवसर पर, विश्व बैंक ने “Global Monitoring Report on Financial Protection in Health 2021” भी जारी की। इस रिपोर्ट से पता चला है कि COVID-19 महामारी वैश्विक स्वास्थ्य कवरेज की दिशा में दो दशकों की वैश्विक प्रगति को रोक सकती है।