‘चंपा’ नाम से मशहूर कन्नड़ लेखक और प्रोफेसर चंद्रशेखर पाटिल का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 9 जनवरी 2022 को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पाटिल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि कन्नड़ साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान अमूल्य है।
तमिलनाडु सरकार ने कोविड-19 संक्रमण बढ़ने के बीच, 'जल्लीकट्टू' कार्यक्रम की अनुमति दे दी है। बता दें कि जल्लीसकट्टू (Jallikattu) तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों का एक परंपरागत खेल है जो पोंगल त्यौहार पर आयोजित कराया जाता है। इसमें बैलों से इंसानों की लड़ाई होती है। हालांकि, सरकार ने पिछली बार की तरह इस बार भी राज्य भर में दर्शकों की संख्या और अनिवार्य टीकाकरण सहित कई प्रतिबंधों के साथ 'जल्लीकट्टू' कार्यक्रम की अनुमति दी है।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) ने झूलन गोस्वामी को एलएलसी की महिला अधिकारिता पहल को बढ़ावा देने और क्रिकेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अपनी ऑल वूमेन मैच आधिकारिक टीम में एक राजदूत के रूप में नियुक्त किया है। एलएलसी ने लीग के लिए सभी महिला मैच आधिकारिक टीम की स्थापना की। यह इसकी सभी महिला आधिकारिक टीमों में से पहली है जो एक संपूर्ण पुरुष लीग का संचालन करेगी।