‘चंपा’ नाम से मशहूर कन्नड़ लेखक और प्रोफेसर चंद्रशेखर पाटिल का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 9 जनवरी 2022 को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पाटिल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि कन्नड़ साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान अमूल्य है।
तमिलनाडु सरकार ने कोविड-19 संक्रमण बढ़ने के बीच, 'जल्लीकट्टू' कार्यक्रम की अनुमति दे दी है। बता दें कि जल्लीसकट्टू (Jallikattu) तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों का एक परंपरागत खेल है जो पोंगल त्यौहार पर आयोजित कराया जाता है। इसमें बैलों से इंसानों की लड़ाई होती है। हालांकि, सरकार ने पिछली बार की तरह इस बार भी राज्य भर में दर्शकों की संख्या और अनिवार्य टीकाकरण सहित कई प्रतिबंधों के साथ 'जल्लीकट्टू' कार्यक्रम की अनुमति दी है।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) ने झूलन गोस्वामी को एलएलसी की महिला अधिकारिता पहल को बढ़ावा देने और क्रिकेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अपनी ऑल वूमेन मैच आधिकारिक टीम में एक राजदूत के रूप में नियुक्त किया है। एलएलसी ने लीग के लिए सभी महिला मैच आधिकारिक टीम की स्थापना की। यह इसकी सभी महिला आधिकारिक टीमों में से पहली है जो एक संपूर्ण पुरुष लीग का संचालन करेगी।
ओडिशा के गंजम ज़िले ने खुद को बाल विवाह मुक्त ज़िला घोषित किया है। ज़िला प्रशासन ने दो वर्ष 2020 और 2021 में 450 बाल विवाह और वीडियो-रिकॉर्ड 48,383 विवाहों को रोकने में सक्षमता दिखाई। इसके लिए गंजम ज़िले में निर्भया कढ़ी कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। किशोरियों को स्कूल छोड़ने से रोकने और उनकी काउंसलिंग करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई थी।
असम सरकार ने घड़ियाल के संरक्षण के लिए ओरंग राष्ट्रीय उद्यान (Orang National Park) को उसके मौजूदा आकार से तीन गुना अधिक विस्तृत करने के लिए एक प्रारंभिक अधिसूचना जारी की है। घड़ियाल जिसे गेवियल भी कहते हैं, यह एक प्रकार का एशियाई मगरमच्छ है जो अपने लंबे, पतले थूथन के कारण अन्य से अलग होता हैं। मगरमच्छ सरीसृपों का एक समूह है जिसमें मगरमच्छ, घड़ियाल, कैमन आदि शामिल हैं।
हाल ही में रक्षा मंत्री ने फ्रांस में राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान (NIMAS) द्वारा आयोजित भारत के पहले बहुआयामी साहसिक खेल अभियान को हरी झंडी दिखाई है। अभियान की शुरुआत नवंबर 2021 में की गई थी और टीम का नेतृत्व निमास के निदेशक ने किया था जिसमें 12 लोग आठ सेना के जवान और अरुणाचल प्रदेश के चार युवा शामिल थे। यह अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग ज़िले में स्थित एक उन्नत खेल प्रशिक्षण संस्थान है।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्ययतिथि हर साल 11 जनवरी को मनाया जाता है। लाल बहादुर शास्त्रील ने अपनी विनम्र स्वाभाव, मृदुभाषी व्यवहार एवं आम लोगों से जुड़ने की क्षमता से भारत की राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी है। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय में हुआ था। वे देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे। 11 जनवरी साल 1966 में आज के दिन लाल बहादुर शास्त्री का निधन हो गया था।
यूरोपीय संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली (David Sassoli) का इटली के एक अस्पताल में निधन हो गया है। डेविड सासोली का जन्म 1956 में इटली के फ्लोरेंस में हुआ था। डेविड सासोली को साल 2009 में पहली बार यूरोपीय संसद का अध्यक्ष चुना गया था। वे साल 2014 में संसद के उपाध्यक्ष चुने गए थे।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA) की स्थापना भारत सरकार द्वारा वर्ष 1986 में फुरसतगंज एयरफील्ड में की गई थी। यह उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। IGRUA एक स्वायत्त निकाय है और इसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत एक शासी परिषद द्वारा प्रशासित किया जाता है। 2021 के दौरान, IGRUA ने पिछले पांच वर्षों के दौरान प्रति वर्ष औसतन 15,000 उड़ान के मुकाबले 19,000 घंटे की उड़ान दर्ज की।
“ब्लू बुक” विशेष सुरक्षा समूह (Special Protection Group – SPG) के मैनुअल का नाम है, जो विशेष रूप से भारत के प्रधानमंत्री की रक्षा करता है।