ग्रामीण भारत में वित्तीय समावेशन के लिए स्पाइस मनी ने हाल ही में ऐक्सिस बैंक के साथ करार किया है। जिसके तहत स्पाइस मनी का लक्ष्य शहरी और ग्रामीण इलाकों के बीच वित्तीय समावेशन के मौजूदा अंतर को कम या खत्म करना है। इसके तहत ग्रामीण जनता को उसके द्वार पर सभी जरूरी बैंकिंग सुविधाएं इस करार के तहत पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
केंद्र सरकार ने हाल ही में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को हाल ही में "बी20 इंडिया" का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बी20 वैश्विक कारोबारी समुदाय के लिए जी20 का आधिकारिक चर्चा मंच है। इस वर्ष के लिए थीम "जिम्मेदार, त्वरित, अभिनव, सतत, और न्यायसंगत व्यवसाय" है।
भारत के बाहर गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में 2 शख्स लेबनान के डॉ ओगिरत युनान और डॉ वालिद सलाबी को जमनालाल बजाज फाउंडेशन द्वारा जमनालाल बजाज पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। इस फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 1977 में महात्मा गांधी के करीबी सहयोगी और दत्तक पुत्र श्री जमनालाल बजाज की याद में की गई थी।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में भारतीय-अमेरिकी कृष्णा वविलाला को "प्रेसीडेंशियल लाइफटाइम अचीवमेंट" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह अपने समुदाय और देश में योगदान के लिए दिया गया यह सर्वोच्च सम्मान है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में सार्क देशों के लिए मुद्रा विनिमय सुविधा के तहत मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण के साथ मुद्रा अदला-बदली के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके तहत मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण, आरबीआई से अधिकतम 200 मिलियन डॉलर तक की राशि किस्तों में निकाल सकता है।
बेल्जियम के फुटबाल खिलाडी फॉरवर्ड एडेन हजार्ड ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है। इस वर्ष 31 साल के विंगर ने 2008 में 17 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय टीम के लिये पदार्पण किया था। उन्होंने टीम के लिए 126 मैच खेले और 33 गोल दागे हैं।
चुनाव आयोग ने हाल ही में टीआरएस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को बताया कि उसने उनकी पार्टी का नाम परिवर्तन स्वीकार कर लिया है। केसीआर ने इसी साल अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया था।
विश्व के सबसे मजबूत पासपोर्ट सूची 2022 में भारत 87वें स्थान पर रहा है। जबकि यूएई साल 2022 में पासपोर्ट की रेटिंग में पहले स्थान पर है। यूएई पासपोर्ट के साथ यात्री 180 देशों में बिना किसी परेशानी से प्रवेश कर सकते हैं। इस सूची में संयुक्त अरब अमीरात के बाद टॉप दस स्थानों पर यूरोपीय देशों का दबदबा था।
फोर्ब्स के द्वारा जारी विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची लगातार चौथी बार सीतारमण ने जगह बनायी है। वे 36वें नंबर पर रही हैं। इस सूची में बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ और नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर का नाम शामिल है।
फरवरी 2023 में फिजी में विदेश मंत्रालय द्वारा फिजी सरकार के सहयोग से ’12वें विश्व हिंदी सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस सम्मेलन का मुख्य विषय “हिंदी: पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक” है। अब तक विभिन्न देशों में ग्यारह विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं।