फिलीपींस सरकार ने काननू बनाकर बाल विवाह पर पाबंदी लगा दी है। बाल विवाह पर रोक लगाने वाला कानून 6 जनवरी 2022 से प्रभावी हो गया है। अब 18 साल से छोटी लड़की की शादी करने पर मां-बाप को 12 साल तक की जेल हो सकती है। बता दें कि फिलीपींस में अब तक हर 6 में से एक लड़की की शादी 18 साल की उम्र से पहले ही कर दी जाती थी। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के आंकड़ों के अनुसार, नाबालिग लड़कियों की शादी करने के मामले में दुनिया भर के देशों में फिलीपींस 12वें स्थान पर है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल (Urjit Patel) को बीज़िंग (चीन) स्थित बहुदेशीय वित्त संस्थान एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उर्जित पटेल ने 05 सितंबर, 2016 को रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर का पद संभाला था। उन्होंने रघुराम राजन का स्थान लिया था। उन्होंने दिसंबर, 2018 में ‘व्यक्तिगत कारणों’ से गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था। वे गवर्नर बनने से पहले केंद्रीय बैंक के डिप्टी-गवर्नर थे और उनके पास मौद्रिक नीति विभाग का प्रभार था।
हिंदी की लोकप्रियता को लेकर दुनियाभर में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनियाभर में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है। अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर हिंदी को स्थापित करने का भी उद्देश्य है। विश्व हिंदी दिवस के मौके पर भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इसकी शुरुआत साल 2006 में हुई। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने यूपीए की सरकार में साल 2006 को विश्व हिंदी दिवस की घोषणा की गई।
पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) ने कुवैती तेल कार्यकारी हैथम अल घिस (Haitham Al Ghais) को अपना नया महासचिव नियुक्त किया है, क्योंकि कोरोनोवायरस महामारी से हल्की रिकवरी के बीच तेल की मांग में सुधार जारी है। कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के एक अनुभवी और 2017 से जून 2021 तक कुवैत के ओपेक गवर्नर अल घिस, मोहम्मद बरकिंडो (Mohammad Barkindo) की जगह अगस्त में समूह की बागडोर संभालेंगे।
जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रयासों के लिए तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2020 में उत्तर प्रदेश को पहला स्थान मिला है, जबकि राजस्थान ने दूसरा स्थान हासिल किया है। जल शक्ति मंत्रालय ने यह जानकारी दी। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि भारत में दुनिया की पूरी आबादी का 18 प्रतिशत से अधिक लोग रहते हैं, लेकिन इसके पास दुनिया के नवीकरणीय जल संसाधनों का केवल 4 प्रतिशत हिस्सा है। उन्होंने कहा कि एक संसाधन के रूप में पानी भारत के लिए महत्वपूर्ण है, जो दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
अमेरिका ने 12 से 15 साल के बच्चों को बूस्टर डोज देने की अनुमति दे दी है। इस बात की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी। उन्होंने बताया कि FDA ने अब 12 साल से 15 साल के उम्र वाले बच्चों के लिए बूस्टर डोज की अनुमति दी है। ओमिक्रोन वैरिएंट से बचने का सुरक्षित तरीका हमारे बच्चों का वैक्सीनेशन ही है।
मध्य प्रदेश को खेलो इंडिया यूथ गेम 2022-2023 की मेजबानी मिली है। राज्य सरकार ने इस गेम के आयोजन सहित अन्य खेल गतिविधियों के लिए 215 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में भोपाल में हुई मंत्री-परिषद की बैठक में खेलो इंडिया योजना के तहत तीन वर्षों के लिए 215 करोड़ 53 लाख रुपए की नीतिगत और सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। Khelo India Youth Games का उद्देश्य देश में युवाओं के बीच खेल की संस्कृति को बनाए रखना है।
हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के द्वारा भारत के विकास में विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदायों के लोगों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है। इस दिवस के द्वारा विदेशों में रहने वाले भारतीयों को उनकी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत सन 2003 से हुई थी।
‘सीमा भवानी’ Border Security Force (BSF) की महिला बाइकर टीम है। गणतंत्र दिवस पर यह टीम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। इस आयोजन में विभिन्न रैंकों की 100 से अधिक महिला सैनिक हिस्सा ले रही हैं। वर्ष 2016 में ‘सीमा भवानी’ टीम का गठन किया गया था और उन्होंने पहली बार 2018 में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था।
अटल सुरंग हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह लेह-मनाली राजमार्ग पर रोहतांग दर्रे के नीचे 9 किलोमीटर लम्बी सुरंग है। इस = सुरंग ने 2022 के पहले दिन रिकॉर्ड संख्या में वाहनों को पार करते देखा। अधिकारियों के अनुसार, 1 जनवरी, 2022 को कुल 7,515 वाहनों ने इस सुरंग को पार किया। यह 3 अक्टूबर, 2020 को उद्घाटन के बाद से अब तक की सबसे अधिक संख्या है।