लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा (Luiz Inacio Lula da Silva) ने ब्राज़ील के 39वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। ब्राजील में पिछले वर्ष अक्टूबर में संपन्न हुए जनरल इलेक्शन में उन्हें 60.3 मिलियन वोट (50.9 प्रतिशत) वोट मिले थे, जबकि तत्कालीन राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 58.2 मिलियन (49.1 प्रतिशत) वोट मिले थे। वह वर्कर्स पार्टी (Workers’ Party) के एक संस्थापक सदस्य हैंं वह 1 जनवरी 2003 से 31 दिसम्बर 2010 के बीच दो बार ब्राजील के राष्ट्रपति रह चुके हैं। 1 जनवरी 2023 से वह तीसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
यूरोपीय देश क्रोएशिया ने आधिकारिक तौर पर यूरो (euro) को अपनी करेंसी के रूप में अपना लिया है। 1 जनवरी, 2023 की आधी रात से क्रोएशिया ने अपनी कुना मुद्रा (kuna currency) को अलविदा कह दिया। साथ ही क्रोएशिया शेंगेन ज़ोन (Schengen zone) में भी शामिल हो गया है। शेंगेन ज़ोन दुनिया का सबसे बड़ा फ्री वीजा जोन है। साथ ही क्रोएशिया 20वां यूरोपियन यूनियन स्टेट बन गया है जिसने यूरो को अपनी ऑफिसियल करेंसी के रूप में स्वीकार कर लिया है। क्रोएशिया, यूरोपियन यूनियन (EU) का सदस्य देश 1 जुलाई 2013 को बना था।
पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल-नासर से जुड़ गए हैं। क्लब अल-नासर ने फ्री-ट्रांसफर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हस्ताक्षर की घोषणा की। फीफा वर्ल्ड कप 2022 से ठीक पहले फेमस फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से उनका कॉन्ट्रैक्ट टूट गया था। उन्होंने अल-नासर के साथ लगभग ढाई साल का कॉन्ट्रैक्ट किया है। क्लब के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट जून 2025 तक का है। क्लब की बात करे तो वह मैनचेस्टर यूनाइटेड रियल मेड्रिड, जुवेंटस के लिए खेल चुके हैं।
कौस्तव चटर्जी (Koustav Chatterjee) नई दिल्ली में एमपीएल 59वीं राष्ट्रीय सीनियर शतरंज चैंपियनशिप में भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। 19 वर्षीय ने कौस्तव जीएम मित्रभा गुहा के खिलाफ अपना खेल ड्रॉ किया। 16 वर्षीय आदित्य मित्तल भारत के 77वें शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं। कोलकाता के रहने वाले कौस्तव पश्चिम बंगाल के दसवें ग्रैंडमास्टर बने। कौस्तव ने अक्टूबर 2021 में बांग्लादेश में शेख रसेल GM 2021 में अपना पहला जीएम-नॉर्म हासिल किया था।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (NRDC) में इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया है। केंद्र इस स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने के लिए सहायता भी प्रदान करेगा। डॉ सिंह ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की 'स्टार्टअप इंडिया' की घोषणा के बाद NRDC ने खुद को राष्ट्रीय स्तर का एकमात्र पीएसयू बनने के लिए तैयार किया। राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (NRDC) की स्थापना 1953 में भारत सरकार द्वारा की गई थी।
पशुओं के लिए देश के पहले इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) मोबाइल यूनिट की शुरुआत गुजरात के अमरेली में की गयी है। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मोबाइल आईवीएफ लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आईवीएफ मोबाइल वैन को "भारत सरकार और अमर डेयरी के एक संयुक्त उद्यम के रूप में शुरू किया गया है। इस यूनिट की मदद से अमरेली के पशुपालकों को आईवीएफ तकनीक उपलब्ध कराने का काम शुरू हो गया।
इंडियन एयरफोर्स के वेस्टर्न एयर कमांड का कार्यभार एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा ने 01 जनवरी 2023 को ग्रहण कर लिया। एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक हैं। वह जून 1985 में एक लड़ाकू विमान पायलट के रूप में इंडियन एयर फ़ोर्स में शामिल हुए थे। एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा को 'अति विशिष्ट सेवा पदक' और 'विशिष्ट सेवा पदक' से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने एयर मार्शल एस प्रभाकरन का स्थान लिया है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय की दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) ने प्रज्ज्वला चैलेंज लॉन्च किया है। इस चुनौती के तहत, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने के लिए व्यक्तियों, उद्यमों, स्टार्ट अप, निजी क्षेत्र, नागरिक समाज और अन्य लोगों से विचार आमंत्रित किए गये हैं।
बाजार नियामक सेबी ने स्टॉक एक्सचेंजों को एक इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस (IRRA) प्लेटफॉर्म स्थापित करने के लिए कहा है, यह प्लेटफॉर्म निवेशकों को ट्रेडिंग सेवाओं में व्यवधान के मामले में अपनी स्थिति को समाप्त करने या लंबित ऑर्डर को रद्द करने का अवसर देगा।
भारत के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले आठ महीनों (अप्रैल-नवंबर) में वार्षिक आधार पर 16 प्रतिशत बढ़ा है। वर्ष 2022-23 के लिए कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की टोकरी के लिए 23.56 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में, कृषि निर्यात अपने वार्षिक निर्यात लक्ष्य का 74 प्रतिशत प्राप्त कर चुका है।