तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्व चैम्पियनशिप की व्यक्तिगत महिला प्रतिस्पर्धा के फाइनल में रूस की ईलीना ओसेपोवा को छह-शून्य से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता है। दीपिका कुमारी ने विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। पेरिस में विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के मिक्स्ड में अतानु दास और दीपिका कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता है। इन दोनों भारतीय तीरंदाजों ने फाइनल में नींदरलैंड की टीम को पांच-तीन से पराजित किया है।
साजन प्रकाश टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए क्वाकलीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए हैं। उन्होंने रोम में पुरुषों के 200 मीटर बटरफ्लाई मुकाबले में एक मिनट 56 दशमलव तीन-आठ सेकंड का समय लिया, जबकि ओलंपिक में शामिल होने की योग्याता के लिए एक मिनट 56 दशमलव चार-आठ सेकंड की सीमा निर्धारित की गई थी। टोक्यो में ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे और आठ अगस्त तक चलेंगे। कोरोना महामारी के कारण पिछले वर्ष ओलंपिक खेलों को स्थरगित कर दिया गया था।
सौरभ चौधरी और मनु भारत की भारतीय जोड़ी ने 26 जून 2021 को आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। टूर्नामेंट के तीसरे दिन सौरभ और मनु को स्वर्ण पदक के मुकाबले में रूस की विटालिना बातसाराशकिना और आर्टेम चेरनोयूसोव की जोड़ी से 12-16 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी 12-12 से बराबरी पर थी लेकिन अंतिम दो सीरीज गंवाने से स्वर्ण पदक से चूक गई।
ब्रिटेन की बोरिस जॉनसन सरकार ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे से रात नौ बजे तक टीवी आदि पर जंक फूड के विज्ञापन प्रसारित करने पर रोक होगी। जंक फूड विज्ञापनों से जुड़े ये नियम अगले साल से लागू होंगे। बच्चों का हानिकारक भोजन से कम से कम सामना हो, इस नियम का यही मकसद है। यह फैसला बच्चों में मोटापे का मुकाबला करने के व्यापक अभियान का हिस्सा है।
योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया को विश्व बैंक और IMF द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय सलाहकार समूह का सदस्य नामित किया गया है। समूह का नेतृत्व संयुक्त रूप से मारी पांगेस्टू, सेला पाझर्बासियोग्लु और लॉर्ड निकोलस स्टर्न करेंगे। समूह का गठन विश्व बैंक और IMF द्वारा कोविड-19 महामारी और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न दोहरे संकट के कारण किया गया था।
देश के 100 स्मार्ट शहरों में गुजरात के सूरत व मध्यप्रदेश के इंदौर ने बाजी मारी है। उन्हें स्मार्ट सिटी अवॉर्ड-2020 से नवाजा गया है। उन्हें साझा पहला पुरस्कार दिया गया है। 2019 में सूरत अकेला पहले नंबर पर था। इसमें मिशन के तहत 100 शहर चुने गए थे, जिनमें बिहार के चार शहर- पटना, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ और भागलपुर शामिल थे। स्मार्ट सिटी के चुनाव को लेकर मानकों का ध्यान रखा गया। इसमें सामाजिक पहलु, शासन, संस्कृति, शहरी पर्यावरण, स्वच्छता, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और जल जैसे कई मापदंड के आधार पर पुरस्कार दिए गए।
चीन ने वर्ष 2033 में अपना पहला क्रू मिशन मंगल पर भेजने की योजना बनाई है। नियमित अनुवर्ती उड़ानों के साथ मानवयुक्त मंगल मिशन शुरू किया जाएगा। मंगल पर स्थायी रूप से बेस के निर्माण और इसके संसाधनों को निकालने के लिए दीर्घकालिक योजना के साथ मिशन शुरू किया जाएगा। यह महत्वाकांक्षी योजना मनुष्यों को मंगल ग्रह पर लाने के लिए अमेरिका के साथ दौड़ को तेज करेगी। चीन ने 2033, 2035, 2037, 2041 आदि के लिए मंगल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन की योजना बनाई है।
हर साल, संयुक्त राष्ट्र द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस 26 जून को मनाया जाता है। यह दिवस 1989 से मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड ड्रग रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में अवैध ड्रग का मूल्य प्रति वर्ष 322 बिलियन अमरीकी डॉलर है। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में एक ड्रग्स मुक्त दुनिया को प्राप्त करने के लिए कार्रवाई और सहयोग को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है।
केरल के मत्स्य विभाग ने मछुआरों की सुरक्षा के लिए मत्स्य पालन के पूर्व अतिरिक्त निदेशक पी. सहदेवन की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति की स्थापना की है। यह समिति अध्ययन करेगी और समुद्र में सुरक्षा, तटीय सुरक्षा और पोत निगरानी प्रणालियों से संबंधित मुद्दों को हल करने के तरीकों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। यह अवैध और अनियमित मछली पकड़ने पर भी अध्ययन करेगी।
जापानी दूतावास के एक हालिया बयान के अनुसार, जापान भारत को टीकों के सुरक्षित भंडारण के लिए कोल्ड चेन सुविधाओं के निर्माण के लिए 10 मिलियन डॉलर की सहायता प्रदान करेगा। यह सहायता भारत को यूनिसेफ के माध्यम से कोल्ड चेन उपकरण उपलब्ध कराएगी। जापान भी टीकों की खरीद के लिए COVAX सुविधा के संचालन का नेतृत्व करता है।