न्यायमूर्ति एन, वेंकट रमणा ने आज भारत के 48वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित सादे समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। उन्होंने न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे का स्थान लिया है जिनका कार्यकाल 23 अप्रैल को पूरा हो गया। न्यायमूर्ति रमणा करीब 16 महीने तक इस पद पर बने रहेंगे और अगले साल 26 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे।
केंद्र सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत आगामी दो महीने तक गरीबों को निःशुल्क अनाज उपलब्ध कराएगी। इस योजना के तहत इस वर्ष मई और जून में प्रति माह प्रत्येक व्यक्ति को पांच किलोग्राम अनाज दिया जाएगा। सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत चिन्हित किए गए लगभग अस्सी करोड़ लाभार्थियों के लिए निशुल्क अनाज वितरण का निर्णय लिया है।
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 जुलाई को मनाया जाता है। संविधान के 73वें और 74वें संशोधनों के तहत पंचायती राज संस्थाओं को स्थापित किया गया।
देश भर में स्वामित्व योजना का शुभारंभ करने के लिए आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रामीण भारत के लोगों के हौसले की सराहना की। ग्राम पंचायतों के महत्व का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश अपनी प्रत्येक नीति और प्रयासों में गांवों को केन्द्र में रखकर आगे बढ़ रहा है। ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ करने के लिए करीब दो लाख 25 हजार करोड़ रुपए उपलब्ध कराए हैं। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर 2021 के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार भी प्रदान किए। ये पुरस्कार दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, नानाजी देखमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार और ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार जैसी विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत दिए गए। पुरस्कार के तहत दी जाने वाली पांच लाख से 50 लाख रुपए तक की राशि विजेता पंचायतों के बैंक खातों में इलेक्ट्रॉनिक तरीके से सीधे अंतरित की गई।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि गुजरात के गांधीनगर में 12 सौ बिस्तरों का एक और विशेष कोविड अस्पताल स्थापित किया जाएगा। उन्होंने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और गुजरात सरकार द्वारा अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय सम्मेलन और प्रदर्शनी केन्द्र में बनाए गए 900 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल का दौरा भी किया।
राजस्थान ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत अगले साल मार्च तक 30 लाख नल कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। राज्य में एक करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवार हैं, जिनमें से 19 प्रतिशत से अधिक को नल के जरिए जलापूर्ति हो रही है। 2020-21 में ग्रामीण क्षेत्रों में करीब छह लाख 77 हजार नए नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए थे। जल जीवन मिशन केंद्र सरकार का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल के जरिए जल उपलब्ध कराना है।
नेपाल से समझौते के बाद 24 अप्रैल 1815 को नई रेजिमेंट बनाई गई जिसमें गोरखाओं को भर्ती किया गया। इसके बाद से गोरखा ब्रिटिश सेना में भर्ती होते रहे। इनके बारे में भारतीय सेना के फील्ड मार्शल जनरल मानेक शॉ कहते थे कि अगर कोई व्यक्ति कहता है कि उसे मौत से डर नहीं लगता, तो वह झूठ बोल रहा है या फिर गोरखा है।श् अपनी बहादुरी के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध गोरखा आज ही के दिन 1815 में ईस्ट इंडिया कंपनी से जुड़े थे।
हिन्दी के प्रसिद्ध लेखक, कवि एवं निबंधकार रामधारी सिंह दिनकर का 24 अप्रैल1974 को निधन हो गया था। राष्ट्रकवि दिनकर को आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में जाना जाता हैं। उन्होंने राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत, क्रांति और संघर्ष की प्रेरणा देने वाली ओजस्वी कविताओं को अपने साहित्य में स्थान दिया।
पहले विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल कियाबेल्जियम में यपरीस नाम का एक शहर है। यहां पर जर्मन सेना का युद्ध फ्रांस और उसकी मित्र देशों की सेनाओं के साथ हो रहा था। 22 अप्रैल 1915 को जर्मनी ने दुश्मन देशों की सेना पर 150 टन से भी ज्यादा क्लोरीन गैस छोड़ दी। यह युद्ध में किसी भी सेना द्वारा इतने बड़े पैमाने पर किया गया पहला केमिकल हमला था।
कोरोना वायरस महामारी के लिए जायडस कोडिला कंपनी की दवा को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से वयस्कों पर इस्तेमाल के लिए इमरजेंसी अप्रूवल मिल गया है। कंपनी का दावा है कि पेगिलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा 2 वीराफिन का एक डोज लेने पर कोरोना मरीज 7 दिन में ठीक हो जाता है। ये एक सिंगल डोज एंटीवायरल ड्रग है। इससे मरीज तेजी से रिकवर होता है।