शंघाई सहयोग संगठन की बैठक वर्ष 2020 में रूस की राजधानी मास्को में आयोजित की गई जिसमें भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। शंघाई सहयोग संगठन में रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए तीन दिन की रूस यात्रा पर मॉस्को में गए थे। शंघाई सहयोग संगठन की बैठक से अलग श्री राजनाथ सिंह ने रूस, चीन और मध्य एशियाई देशों के रक्षा मंत्रियों से भी द्विपक्षीय वार्ता की। यह यात्रा पूरा करने के बाद वे ईरान की राजधानी तेहरान रवाना हो गए।
फिल्म निर्माता-निर्देशक जॉनी बख्शी का 5 सितंबर को मुंबई के एक अस्पताल में हृदय गति बंद होने से निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थेअपने चार दशक से भी ज्यादा कार्यकाल में बख्शी ने निर्माता के तौर पर ही काम किया। मंजिले और भी हैं, रावण और फिर तेरी कहानी याद आई जैसी फिल्मों का उन्होंने निर्माण किया। डाकू और पुलिस और खुदाई दो फिल्मों का निर्देशन किया था।
रुस सबसे ज्यादा हथियार भारत को सप्लाई करता है। भारत में बनने वाला एके.203 सॉल्ट रायफल रूस की मदद से ही बनाया जा रहा है। भारत और रूस मिलकर उत्तर प्रदेश के अमेठी में एके सीरीज़ की सबसे आधुनिक राइफल बनाएंगे. मेक इन इंडिया के तहत यहां साढ़े सात लाख राइफलें बनाई जाएंगी। मिग सिरीज के फायटर प्लेन, ब्रह्मोस जैसी मिसाइल सिरीज रूस की मदद से ही है और कुछ बनाई जा रहीं है। रूस ने पाकिस्तान को नो आर्म्स सप्लाई जोन में डाल दिया है।
भारत में 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह वर्ष 1962 से मनाया जा रहा है। विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। अमेरिका में 6 मई को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। रूस में 10 सितंबर को मनाया जाता है। पाकिस्तान में शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को दिवस मनाया जाता है।
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली से संबंधित नहीं थे। वर्ष 1931 से 36 तक आन्ध्र विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रहे। कलकत्ता विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आने वाले जॉर्ज पंचम कॉलेज के प्रोफेसर के रूप में 1937 से 1941 तक कार्य किया। वर्ष 1939 से 48 तक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चांसलर रहे। वर्ष 1953 से 1962 तक दिल्ली विश्वविद्यालय के चांसलर रहे। ये भारत के पहले उपराष्ट्रपति एवं दूसरे राष्ट्रपति बनें। वर्ष 1954 में इन्हें भारत सरकार ने देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। ये इस समय भारत के उपराष्ट्रपति थे।
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अमेठी में AK-203 असॉल्ट रायफल का निर्माण किया जाएगा। AK-203 रायफल रूस की मदद से तैयार की जाएगी। AK-203 श्रेणी की साढ़े सात लाख रायफलों का निर्माण यहां किया जाएगा जिसे भारत की तीनों सेनायें उपयोग करेंगी। AK-203 AK-47 श्रेणी का उन्न्त हथियार है। इससे एक सेकेंड में 10 गोलियां दागी जा सकती है। AK-203 असॉल्ट रायफल की रेंज 800 मीटर है,AK-203 असॉल्ट रायफल की गोली की गति 715 किमी प्रति घंटा होती है। जनसंख्या के मामले में उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। योगि आदित्यनाथ वर्तमान में यहां के मुख्यमंत्री है। कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी से वर्तमान सांसद है, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इससे पहले अमेठी से सांसद थे। रायबरेली कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्षा सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। बनारस भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। बनारस के जयापुर गांव को आदर्श ग्राम योजना के तहत इन्होंने गोद लिया हुआ है। बनारस गंगा के तट पर बसा हुआ है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय बनारस में ही स्थित है।
असम की सर्वानंद सोनोवाल सरकार ने अपने यहां के के धरोहर स्थलों की रक्षा के लिए विधानसभा में विधेयक पारित किया है। वर्तमान में किसी भी राष्ट्रीय या राज्य कानून के तहत संरक्षित नहीं किए गए धरोहरों को इसमें शामिल किया गया है। 31 अगस्त 2020 से शुरू होने वाले 4-दिवसीय विधानसभा सत्र में यह विधेयक पारित किया गया था। इस विधेयक के पारित होने के बाद, राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम समझौते के खंड 6 को लागू करने की दिशा में इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया है।असम समझौते के खंड 6 के अनुसार, असमिया लोगों की संस्कृति, सामाजिक, भाषाई पहचान और विरासत की रक्षा और संरक्षण के लिए राज्य सरकार को ऐसे सभी संवैधानिक, विधायी और प्रशासनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अधिकार प्रदान किया जाएगा, जो उचित हों इस समझौते के अनुरूप, हाल ही में पारित यह विधेयक राज्य की मूर्त विरासत की रक्षा, संरक्षण और जीर्णोद्धार करेगा। इसमें विभिन्न संग्रहालय वस्तुओं जैसे सिक्के, मूर्तियां, पांडुलिपियां, एपिग्राफ या कला और शिल्प कौशल के अन्य कार्य और स्वदेशी लोगों की सभी सांस्कृतिक कलाकृतियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, विरासत स्थल जैसे कि मठ, स्तूप, नामघर, मस्जिद, दरगाह, और चर्चों के अलावा पारंपरिक वास्तुकला वाले सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थानों और बस्ती संरचनाओं के साथ-साथ राज्य में बने विभिन्न स्मारकों और उनके परिसरों को भी इस नए कानून के तहत शामिल किया जाएगा। इस विधेयक के प्रावधानों के अनुसार, ऐसी सभी धरोहरों को मूर्त विरासत के तहत कवर किया गया है। जो कम से कम 75 वर्षों से अस्तित्व में हैं और जो असम प्राचीन स्मारक और रिकॉर्ड अधिनियम, 1959 के तहत कवर नहीं हैं, उन्हें इस नए कानून के तहत संरक्षित किया जाएगा।
विवेक देवरॉय कमेटी का संबंध रेलवे सेवा में सुधार से संबंधित है। 8 अलग ग्रुप सर्विस को एक सर्विस में मर्ज किए जाने के बाद अब नए सिरे से होने वाली परीक्षाओं और अन्य मामलों को देखने के लिए रेलवे यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन और डीओपीटी साथ मिल कर साझा प्रयास कर रहे हैं। रेलवे बोर्ड के पहले सीईओ विनोद कुमार यादव बनाएं गए है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन आधिकारिक रूप से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO ) की तरह काम करेंगे। रेलवे बोर्ड मेम्बरों की तीन पोस्ट ख़त्म कर दी गई हैं। अब बोर्ड में चेयरमैन/ सीईओ के साथ सिर्फ 4 रेलवे बोर्ड मेम्बर ही काम करेंगे। रेलवे के चेयरमैन अब सीईओ कहें जाएंगे। बिनोद कुमार यादव रेलवे बोर्ड के पहले सीईओ बनाएं गए है। रेलवे में सुधार के लिए इन चार कमेटियों ने सुझाव दिए थे— प्रकाश टंडन कमेटी- 1994,राकेश मोहन कमेटी- 2001, सैम पित्रोदा कमेटी- 2012, बिबेक देबरॉय कमेटी- 2015
करोबार के लिए सबसे ज्यादा सहूलियत देने वाला राज्य आंध्र प्रदेश है। स्टेट रिफार्म एक्शन प्लॉन 2019 की रैकिंग के अनुसार आंध्र प्रदेश पहले स्थान पर 2016 से काबिज है। पिछले दो वर्ष से दूसरे स्थान पर काबिज तेलंगाना को पछाड़ते हुए उत्तर प्रदेश ने इस बार दूसरा स्थान हासिल किया है। 2018 की रैकिंग में उत्तर प्रदेश 12वें स्थान पर था। वर्ष 2019 के आंकड़े में तेलंगाना तीसरे स्थान पर, मध्य प्रदेश चौथे स्थान पर झारखंड पांचवे, गुजरात दसवें स्थान पर है। यह रैकिंग भारत सरकार के द्वारा जारी की जाती है। अब आंध्र प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा निवेश हो रहा है।
ब्रिटेन के मो. फराह ने एक घंटे की दौड़/रेस में सबसे ज्यादा दूरी तय करने का विश्व रिकार्ड कायम कर लिया है। डायमंड लीग में फराह ने यह कारनामा किया है। वर्ष 2007 में हेले गेब्रेलेसी ने एक घंटे में 21 हजार 285 मीटर की दूरी तय की थी। जबकि इस बार फराह ने 21 हजार 330 मीटर की दूरी तय की है। फराह चार बार ओलंपिक चैंपियन रहें है। इस बार की डायमंड लीग में बेल्ज्यिम के अबदी बशीर दूसरे स्थान पर रहें। महिलाओं की इस दौड़ में नीदरलैंड की सेफन हसन पहले स्थान पर रहीं।