7 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
September 7, 2020
सामान्य अध्ययन क्विज
September 11, 2020
Show all

8-9 सितंबर करेंट अफेयर्स क्विज

1. प्रो. गोविंद स्वरूप का निधन हो गया है, वे किस क्षेत्र से जुड़े थे?

Correct! Wrong!

प्रो. गोविंद स्वरूप रेडियो स्ट्रोनॉमी क्षेत्र के प्रख्यात वैज्ञानिक थे। बीते दिन महाराष्ट्र में इनका निधन हो गया।

2. डिसआयल: अ मेमोयर पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?

Correct! Wrong!

डिसआयल: अ मेमोयर पुस्तक माइकल कोहेन ने लिखी है। ये वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निजी वकील रहें है। यह पुस्तक इसी मंगलवार को प्रकाशित हुई है। इसमें बताया गया है कि ट्रम्प दुनिया के अश्वेत लोगों के खिलाफ अक्सर नस्लीय टिप्पणी करते है। ट्रम्प पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से नफरत करते थे। इसमें ऐसा कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने बराक ओबामा को नीचा दिखाने के लिए ओबामा जैसा दिखने वाले व्यक्ति को नौकरी पर रखा था। कमला हैरिस वर्तमान अमेरिकी चुनाव में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार है। हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी है।

3. बिहार राज्य की बुनियादी संजीवनी सेवा निम्न में किसके लिए नहीं है?

Correct! Wrong!

बिहार राज्य की बुनियादी संजीवनी सेवा युवाओं से संबंधित नहीं है। यह योजना राज्य के वृद्धजनों, दिव्यांगो एवं विधवाओं की सामाजिक सुरक्षा, देखभाल एवं सेवाओं के लिए है। यह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। यह राज्य के 38 जिलों के सभी 101 अनुमंडलों में सेवारत है।

4. चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय निम्न में कहा स्थित है?

Correct! Wrong!

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने इस वर्ष मूंग की नई रोग प्रतिरोधी किस्म एमएच 1142 को विकसित की है। मूंग की इस किस्म को विश्वविद्यालय के आनुवंशिकी एवं पौध प्रजनन विभाग के दलहन अनुभाग ने विकसित किया है। इस किस्म को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि एवं सहयोग विभाग की 'फसल मानक, अधिसूचना एवं अनुमोदन केंद्रीय उप-समिति' द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 84वीं बैठक में अधिसूचित व जारी कर दिया गया है। इस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह है। यह किस्म विभिन्न राज्यों में 63 से 70 दिनों में पककर तैयार हो जाती है और इसकी औसत पैदावार भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार 12 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक आंकी गई है। इस किस्म की खास बात यह है कि इसमें पीला मौजेक, पत्ता झूरी, पत्ता मरोड़ जैसे विषाणु रोग तथा सफेद चुर्णी जैसे फफूंद रोगों की प्रतिरोधी है। इसके अतिरिक्त मूंग की इस किस्म में सफेद मक्खी व थ्रिप्स जैसे रस चूसक कीट एवं अन्य फली छेदक कीटों का प्रभाव भी पहले वाली किस्मों की तुलना में बहुत कम होगा।

5. फ्रांस के रक्षा मंत्री है?

Correct! Wrong!

फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले है। फ्रांस में निर्मित पांच राफेल लड़ाकू जेट विमानों को भारतीय वायुसेना में शामिल करने की औपचारिकताएं गुरुवार को पूरी की जाएंगी। इसके लिए अंबाला एयरबेस पर आयोजित औपचारिक समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ्रांसीसी रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले और भारत के शीर्ष सैन्य अधिकारी भी शामिल होंगे। फ्रांस की महिला रक्षा मंत्री बृहस्पतिवार सुबह ही भारत पहुंचेंगी और दोपहर बाद वापस अपने देश लौट जाएंगी। इस समारोह के बाद सिंह और पार्ल अंबाला में ही द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सेदारी करेंगे, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा व सुरक्षा सहयोग को और ज्यादा मजबूत करना है। इस समारोह के साथ ही वायुसेना में पिछले 23 साल के दौरान पहली बार नए विमान शामिल होंगे। आखिरी बार 1997 में रूस से सुखोई जेट विमानों की खरीद की गई थी।

6. फोर्ब्स के अनुसार सबसे अमीर अमेरिकीयों में भारतीय—अमेरिकी की सूची में पहले स्थान पर है?

Correct! Wrong!

फोर्ब्स के अनुसार सबसे अमीर अमेरिकीयों में भारतीय—अमेरिकी की सूची में पहले स्थान पर जय चौधरी है फोर्ब्स की सबसे अमीर अमेरिकियों की सूची में सात भारतीय-अमेरिकियों को जगह मिली है। इनमें साइबर सिक्योरिटी फर्म जेडस्केलर के सीईओ जय चौधरी 6.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 61वें स्थान पर हैं। वहीं सिम्फनी टेक्नॉलजी ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष रोमेश वाधवानी 3.4 अरब संपत्ति के साथ 238वें स्थान, ऑनलाइन खुदरा विक्रेता कंपनी वेयफेयर के सहसंस्थापक और सीईओ नीरज शाह 2.8 अरब की संपत्ति के साथ 299वें स्थान, सिलिकन वैली वेंचर कैपिटल फर्म खोसला वेंचर्स के संस्थापक विनोद खोसला 2.4 अरब की संपत्ति के साथ 353वें स्थान, शेरपालो वेंचर्स के मैनेजिंग पार्टनर कवितर्क राम श्रीराम 2.3 अरब की संपत्ति के साथ 359वें स्थान, विमानन क्षेत्र के दिग्गज राकेश गंगवाल 2.3 अरब की संपत्ति से साथ ही 359वें स्थान और वर्कडे के सीईओ और सहसंस्थापक अनिल भुसरी भी 2.3 अरब की संपत्ति के साथ 359वें स्थान पर हैं। 400 लोगों की इस सूची में तीसरे साल भी अमेजन के संस्थापक जेफ बिजोस 179 अरब की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। जबकि दूसरे स्थान पर 111 अरब की संपत्ति के साथ बिल गेट्स को जगह मिली है।

7. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक थे?

Correct! Wrong!

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खां थे। यह विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित है। आज/9 सितंबर को इस संस्थान के 100 साल पूरे हो गए है। इसकी स्थापना 1920 में की गई थी। 1921 में इसे भारतीय संसद अधिनियम के तहत केन्द्रीय संस्थान का दर्जा दिया गया। भारत रत्न से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। मदन मोहन मालवीय ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी हिन्दु विश्वविद्यालय की स्थापना की थी।

8. भारत से पहले किन देशों ने हाइपरसोनिक तकनीक विकसित कर ली थी?

Correct! Wrong!

भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन हाइपरसोनिक तकनीक से लैंस हो चुके है। भारत यह तकनीक हासिल करने वाला विश्व का चौथा देश बना है। भारत ने हाइपरसोनिक टेक्नॉलजी डेमोनस्ट्रेटर वीइकल का सफल परीक्षण किया। इसे भारत की रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने विकसित किया है। इस तकनीक से भारत हाइपरसोनिक मिसाइलें तैयार कर सकेगा। डीआरडीओ रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

9. कामथ समिति का संबंध निम्न में से किससे है?

Correct! Wrong!

कामथ समिति का संबंध कॉरपोरेट लोन रिस्ट्रक्चरिंग से संबंधित है। के.वी. कामथ समिति ने कंस्ट्रक्शन, स्टील, रोड़, रियल स्टेट सहित 26 सेक्टर का चयन रिस्ट्रक्चरिंग येाजना के लिए किया गया है। भारती रिजर्व बैंक ने बीते सोमवार को इसकी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

10. Y कैटगरी सुरक्षा में कितने सुरक्षाकर्मी लगे होते है?

Correct! Wrong!

Y कैटगरी की सुरक्षा में सुरक्षाकर्मियों की संख्या 11 होती है। इसमें दो पीएसओ (निजी सुरक्षागार्ड) भी होते हैं। इस श्रेणी में कोई कमांडो नहीं होता है। देश में सबसे ज्यादा लोगों को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। वर्तमान में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को Y कैटगरी सुरक्षा दी गई है। वह पहली ऐसी अभिनेत्री है जिन्हें Y कैटगरी सुरक्षा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *