सामान्य अध्ययन क्विज
September 12, 2020
सामान्य अध्ययन क्विज
September 16, 2020
Show all

8-9 सितंबर करेंटर अफेयर्स क्विज

1. राज्यसभा के दूसरे बार उपसभापति कौन चुने गए है?

Correct! Wrong!

एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा के दूसरी बार उपसभापति चुने गए है। इन्होंने यूपीए के साझा उम्मीदवार मनोझ को शिकस्त दी है। हरिवंश नारायण सिंह जदयू राजनीतिक दल से आतें है जबकि मनोझ झा राष्ट्रीय जनता दल से आते है। जदयू और आरजेडी मुख्यत: बिहार की राजनीतिक पार्टिया है। वैंकेया नायडु वर्तमान में भारत के उपराष्ट्रपति है।

2. हिन्दी दिवस किस वर्ष से मनाया जा रहा है?

Correct! Wrong!

वर्ष 1953 से हिन्दी दिवस 14 सितंबर को मनाया जा रहा है। हिन्दी भाषा के लिए काम करने वालों को राष्ट्रभाषा कीर्ति पुरस्कार और राष्ट्रभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रभाषा गौरव पुरस्कार लोगों को दिया जाता है जबकि राष्ट्रभाषा कीर्ति पुरस्कार किसी विभाग, समिति आदि को दिया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को भारत की संविधान सभा ने सर्वमत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी।

3. मेकेदादू बांध परियोजना किस राज्य की योजना है?

Correct! Wrong!

पेय जलापूर्ति और क्षेत्र में भू-जल संरक्षण के लिए मेकेदाटू बांध परियोजना की शुरूआत दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में शुरू की गई है। इसके निर्माण के लिए केन्‍द्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी लेना बाकी है। खबरों के अनुसार भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय इस परियोजना को पहले ही मंजूरी दे चुका है। यह नौ हजार करोड़ रुपए की कार्य योजना है। तमिलनाडु ने इस परियोजना पर आपत्ति प्रकट की थी।

4. निम्न में से कहां के मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर वीर शिवाजी के नाम पर रखने की घोषणा हुई है?

Correct! Wrong!

उत्तर प्रदेश के आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखे जाने की घोषणा उत्तर प्रदेश सरकार ने की है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है। ये गोरखनाथ पीठ, गोरखपुर के महंथ रहे है/आज भी है। भारत में सर्वाधिक विधानसभा सीटों की संख्या उत्तर प्रदेश में में है। यह संख्या 403 है। सरकार का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रवादी विचारों को पोषित करने वाली है। गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों को छोड़, राष्ट्र के प्रति गौरवबोध कराने वाले विषयों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। हमारे नायक मुगल नहीं हो सकते। शिवाजी महराज हमारे नायक हैं।

5. सी टू समिट ट्राएथलॉन पूरा करने वाली पहली महिला बनी है?

Correct! Wrong!

ब्रिटेन की 39 वर्षीय एंड्रिया मेसन सी टू समिट ट्राएथलॉन पूरा करने वाली पहली महिला बन गई है। इन्होंने 538 किलोमीटर की दूरी तय की है। फ्रांस के लेक एनेसी में 38 किलोमीटर की स्वीमिंग के बाद एंड्रिया ने 330 किलोमीटर ​साइक्लिंग की। स्विमिंग 10 घंटे तक की। अंत में इन्होंने 170 किलोमीटर की रनिंग और हाइकिंग की। ये कैंसर जैसी बिमारी से जीत चुकी है।

6. जी-20 देशों के श्रम और रोजगार मंत्रियों की आभासी बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसके द्वारा किया गया?

Correct! Wrong!

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने जी-20 राष्ट्रों के श्रम और रोजगार मंत्रियों की आभासी बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस बैठक में G—20 यूथ रोडमैप 2025 पर ध्यान केंद्रित किया गया और श्रम बाजार पर कोविड-19 के प्रभाव को रोकने के उपायों पर चर्चा की। इस बैठक में पहली बार युवाओं से संबंधित संकेतकों की भी पहचान की। रामविलास पासवान लोजपा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में भारत सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री है।

7. किस भारतीय राज्य ने DPIIT के ‘States’ Start-up Ranking Framework 2019’ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है?

Correct! Wrong!

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने हाल ही में राज्यों का स्टार्ट-अप रैंकिंग फ्रेमवर्क 2019 जारी किया है। इस रैंकिंग के अनुसार, गुजरात को भारतीय राज्यों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य चुना गया है, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में नामित किया गया है। कर्नाटक और केरल टॉप परफ़ॉर्मर के रूप में उभरे हैं। यह फ्रेमवर्क 7 व्यापक सुधार क्षेत्रों पर आधारित है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर है। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के 3 बार मुख्यमंत्री रह चुके है।

8. किस देश ने अपने नागरिक अलार्म सिस्टम का पहला राष्ट्रव्यापी परीक्षण किया है?

Correct! Wrong!

जर्मनी ने हाल ही में शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से अपने नागरिक अलार्म सिस्टम का पहला राष्ट्रव्यापी परीक्षण किया है। जर्मनी ने राष्ट्रीय चेतावनी दिवसघ/वार्नटैग बनाया है, जिसे हर साल 10 सितंबर को मनाया जाता है। राष्ट्रीय आपातकाल की पृष्ठभूमि में किए जाने वाले उपायों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जनता को सतर्क करने के लिए कई अलार्म लगाए गए थे। जर्मनी पश्चिमी यूरोप का एक देश है जिसकी राजधानी बर्लिन है।

9. फिश ब्रूड बैंक की स्थापना कहां की गई है?

Correct! Wrong!

फिश ब्रूड बैंक की स्थापना बिहार के सीतामढ़ी में की गई है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। यह मतस्य पालन से संबंधित है।

10. 200 बिलियन डॉलर मार्केट कैपिटलाइज़ेशन मार्क को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी?

Correct! Wrong!

200 बिलियन डॉलर मार्केट कैपिटलाइज़ेशन मार्क को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी रिलांयस बनी है। रिलायंस कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। 8 मई 1973 को धीरुभाई अंबानी ने किया था। इसके वर्तमान सीईओ मुकेश अंबानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *