QUIZ: 7 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
October 7, 2020
QUIZ: 10 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
October 10, 2020
Show all

8-9 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. वर्ष 2020 का साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया है?

Correct! Wrong!

वर्ष 2020 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से लुइस ग्लूक को सम्मानित दिया गया है। लुइस ग्लूक अमेरिकी कवयित्री है। 2019 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से पीडर हैंडका को सम्मानित किया गया था। काजुओ इशिगुरू को 2017 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

2. सबाह अल खालिद अल सबाह ने किस देश के प्रधानमंत्री पद से इस्तिफा दिया है?

Correct! Wrong!

प्रधानमंत्री सबाह अल खालिद अल सबाह के नेतृत्व वाली कुवैत सरकार ने अपना इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान कैबिनेट का गठन पिछले दिसंबर में किया गया था। कुवैत की राजधानी कुवैत सिटी एवं मुद्रा कुवैती दिनार है।

3. IFFCO ने नई कृषि प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए किस संगठन के साथ साझेदारी की है?

Correct! Wrong!

Indian Farmers Fertilizer Cooperative Limited (IFFCO) ने प्रसार भारती के साथ नई कृषि प्रौद्योगिकी और नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए भागीदारी की है। इस समझौते के अनुसार, डीडी किसान चैनल 30 मिनट की कार्यक्रम श्रृंखला के माध्यम से कृषि में अपनाई गई विभिन्न नवीन तकनीकों और इफको के नवाचारों को प्रसारित करेगा।

4. 8 अक्टूबर 2020 को भारतीय वायुसेना का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया?

Correct! Wrong!

8 अक्टूबर 2020 को भारतीय वायुसेना का 88 वॉ स्थापना दिवस मनाया गया। दिल्ली के पास गाजियाबाद में स्थित हिंडन एयरबेस पर इसका आयोजन किया गया जहां वायुसेना चीफ आर.के.एस. भदौरिया मौजूद थे। इस अवसर पर वायुसेना के जांबाजो और एयरक्राफ्टस ने हवाई करतब का प्रदर्शन किया। 8 अक्टूबर 1932 को वायुसेना की स्थापना की गई थी

5. रामविलास पासवान किस राजनीतिक दल के संस्थापक थे?

Correct! Wrong!

लोजपा के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 8 अक्टूबर 2020 को देर शाम दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया। ये अपने कार्यकाल में 6 बार मंत्री बनें। इनके पुत्र चिराग पासवान वर्तमान में लोजपा के अध्यक्ष है। हम पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी है।

6. चेन्नई में कमीशन किए गए 7वें भारतीय तटरक्षक अपतटीय गश्ती पोत का नाम क्या है?

Correct! Wrong!

भारतीय तटरक्षक बल के सातवें अपतटीय गश्ती पोत ‘विग्रह’ को औपचारिक रूप से चेन्नई के कट्टुपल्ली बंदरगाह में कमीशन किया गया है। यह पोत लार्सन एंड टुब्रो द्वारा बनाया गया है और यह रक्षा मंत्रालय द्वारा 2015 में कंपनी को अनुबंधित सात अपतटीय गश्ती जहाजों की श्रृंखला में अंतिम पोत है। यह पहली बार है जब एक निजी क्षेत्र के शिपयार्ड ने ओपीवी वर्ग के जहाजों के डिजाइन और निर्माण का कार्य किया है।

7. भारत में वन्यजीव सप्ताह किस महीने में मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

भारत में वन्यजीव सप्ताह 1 से 8 अक्टूबर के बीच मनाया जाता है, वन्य जीवन को बढ़ावा देने के लिए यह मनाया जाता है। वर्ष 1952 में वन्यजीव सप्ताह की परिकल्पना की गई थी।

8. डीकार्बोनाइजेशन के समर्थन में स्टेटमेंट ऑफ़ इंटेंट पर भारत ने किस देश के साथ हस्ताक्षर किया है?

Correct! Wrong!

भारत के नीति आयोग और नीदरलैंड के दूतावास, नई दिल्ली ने स्वच्छ और अधिक ऊर्जा को हासिल करने के लिए डीकार्बोनाइजेशन और ऊर्जा संक्रमण एजेंडा का समर्थन करने के लिए स्टेटमेंट ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किया है। भारत की ओर से अमिताभ कांत और नीदरलैंड की ओर से मार्टन वैन डेन ने हस्ताक्षर किया। इन दोनों देशों के द्वारा ये हस्ताक्षर इस 28 सितंबर, 2020 को ही हो गए थे।

9. पूर्व सीबीआई चीफ अश्विनी कुमार किस राज्य के राज्यपाल रहें है?

Correct! Wrong!

पूर्व सीबीआई चीफ और नागालैंड के गर्वनर अश्विनी कुमार ने बुधवार को शिमला स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली थी। ये 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वर्ष 2008 में ये नागालैंड के गर्वनर नियुक्त हुए थे।

10. हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण किस देश ने किया है?

Correct! Wrong!

रूस ने हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस मिसाइल का परीक्षण बैरंट सागर में किया गया है। इस मिसाइल ने ध्‍वनि की तुलना में 8 गुना ज्‍यादा स्‍पीड से 450 किमी की दूरी तय की और अपने लक्ष्‍य प्रतीकात्मक को नष्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *