7 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
April 7, 2020
9 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
April 9, 2020
Show all

8 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. NASSCOM का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

आईटी उद्योग निकाय NASSCOM ने 6 अप्रैल, 2020 को इन्फोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी यूबी प्रवीण राव को 2020-21 के लिए अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही भारत में एक्सेंचर की अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रबंध निदेशक रेखा एम मेनन को 2020-21 के लिए उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। बता दें कि NASSCOM भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) उद्योग का वैश्विक गैर-लाभकारी व्यापार संगठन है। यह सॉफ्टवेयर और सेवाओं में व्यापार की सुविधा प्रदान करता है और सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी में शौध प्रगतियों को प्रोत्साहित करता है। यह इंडियन सोसाइटीज एक्ट, 1860 के तहत पंजीकृत है और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

2. किस फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध कॉमेडियन बुलेट प्रकाश का निधन हो गया है?

Correct! Wrong!

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध कॉमेडियन बुलेट प्रकाश का निधन हो गया है। वे 44 वर्ष के थे। वे लिवर की समस्या से जूझ रहे थे। बुलेट प्रकाश ने करीब 300 से अधिक फिल्मों में काम किया थे। कन्नड़ सिनेमा में बुलेट न सिर्फ अपनी दमदार कॉमेडी बल्कि शानदार बॉडी लैंग्वेज के चलते भी काफी पसंद किए जाते थे। अपने हर अंदाज से बुलेट प्रकाश दर्शकों का दिल जीत लेते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में बुलेट प्रकाश ने पांच महीने के भीतर अपना 35 किलो वजन घटाया था, जिसकी वजह से इन दिनों उन्हें स्वास्थ्य को लेकर काफी दिक्कतें आ रही थीं।

3. किस देश में एक बाघिन नादिया में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने देशभर के चिड़ियाघरों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं?

Correct! Wrong!

अमेरिकी कृषि विभाग की राष्ट्रीय पशु चिकित्सा सेवा प्रयोगशाला के मुताबिक ब्रॉन्क्स चिड़ियाघर (Bronx Zoo) में रखी गई एक मादा बाघिन में कोरोनो वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। बाघ में कोरोना वायरस संक्रमित होने का यह पहला मामला है। अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इससे पहले बेल्जियम में एक बिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। बेल्जियम के हेल्थ डिपार्टमेंट ने इस मामले की पुष्टि की है।

4. कैबिनेट ने कोरोना वायरस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कितने साल के लिए सांसद निधि को स्थगित करने का निर्णय लिया है?

Correct! Wrong!

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि सर्वसम्मति से लिए निर्णय के बाद सांसद निधि की तकरीबन पूरी रकम 7900 करोड़ रुपये भारत की संचित निधि (कोष) में जमा होगी। बता दें कि हर संसद सदस्य को सांसद निधि के रूप में हर साल पांच करोड़ रुपये की राशि मिलती है, जो वह अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में खर्च कर सकता है। सांसदों को उनके संसदीय क्षेत्र की जरूरतों के आधार पर जिला प्रशासन को कुछ कार्यों को कराने का सुझाव देना होता है।

5. किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिबरिल का कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं के चलते निधन हो गया?

Correct! Wrong!

लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रिल का 68 वर्ष की आयु में मिस्र की राजधानी काहिरा में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित थे। वह लीबिया में गृह युद्ध के दौरान 2011 में 7 महीने तक अंतरिम प्रधानमंत्री थे। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि लीबिया में शरणार्थियों की संख्याा सात लाख से अधिक है। संयुक्तर राष्ट्र् ने लीबिया को चेताया है कि कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण विस्थापित लोगों एवं शरणार्थियों के लिए चिंताजनक और विनाशकारी हो सकता है।

6. विदेश मंत्रालय ने रवीश कुमार की जगह 1999 बैच के किस आईएफएस अधिकारी को मंत्रालय का नया प्रवक्ता बनाया है?

Correct! Wrong!

अनुराग श्रीवास्तव विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता बनाए गए हैं। उन्होंने रवीश कुमार की जगह ली है। रवीश को क्रोएशिया का राजदूत बनाया जा सकता है। अनुराग श्रीवास्तव 1999 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी हैं। वे इससे पहले इथोपिया और अफ्रीकन यूनियन के राजदूत थे।

7. सिविल सेवाओं के अधिकारियों ने कोरोना वायरस महामारी के विरुद्ध सरकारी प्रयासों को अपना समर्थन देने के लिए किस नाम से एक विशेष पहल का शुभारंभ किया है?

Correct! Wrong!

इस पहल का शुभारंभ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) समेत केंद्रीय सिविल सेवा के अधिकारी संघ द्वारा किया गया है। ‘करुना’ एक प्रकार का विशेष सहयोगी मंच है जिसके तहत कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए सिविल सेवक, उद्योगपति, गैर-सरकारी संगठनों के पेशेवर और IT पेशेवर एक साथ मिलकर काम करेंगे। इस पहल के माध्यम से COVID-19 से निबटने के लिए सरकार के 11 सशक्त समूहों के प्रयासों को सहायता देने के लिए जिला स्तर तक फैले अधिकारियों और विशेषज्ञों के नेटवर्क का प्रयोग किया जाएगा।

8. भारतीय रेलवे ने देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के बढ़ते प्रकोप के बीच किस नाम से काफी सस्ता वेंटिलेटर तैयार किया है?

Correct! Wrong!

‘जीवन’ वेंटिलेटर को कपूरथला रेलवे कोच फैक्ट्री द्वारा विकसित किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अभी देश में उपलब्ध वेंटिलेटर की अधिकतम संख्या तकरीबन 57000 है। यदि कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैलता रहा तो स्थिति काफी खराब हो सकती है और हमें देश में 15 मई तक 1.10 लाख से 2.20 लाख वेंटिलेटर तक की जरूरत पड़ सकती है। ‘जीवन’ वेंटिलेटर की कीमत बिना कंप्रेसर के लगभग 10000 रुपए होगी। देश में कोरोना वायरस के तेजी से हो रहे प्रसार के कारण वेंटिलेटर की भारी कमी महसूस की जा रही है।

9. किस देश के पूर्व टेस्ट स्पिनर स्टीफन ओकीफी ने अगले घरेलू सत्र के लिए न्यू साउथ वेल्स की अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से हटाये जाने के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है?

Correct! Wrong!

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट स्पिनर स्टीफन ओकीफी ने आस्ट्रेलिया की तरफ से नौ टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने 35 विकेट लिये थे। उन्होंने भारत के खिलाफ साल 2017 में पुणे में 12 विकेट चटकाये थे। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। न्यू साउथ वेल्स ने पिछले सत्र में शैफील्ड शील्ड जीती थी जिसमें ओकीफी ने 22.25 की औसत से 16 विकेट लेकर अपना अच्छा योगदान दिया था। यह प्रतियोगिता में किसी भी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

10. कोरोना वायरस के संक्रमण के इलाज में चिकित्साकर्मियों के इस्तेमाल में आने वाले निजी सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) की 1.7 लाख किट किस देश से भारत को हाल ही में मिल गई?

Correct! Wrong!

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि चीन ने भारत को कोरोना संकट से निबटने के लिए सहायता के रूप में ये किट दी हैं। मंत्रालय के अनुसार देश में निर्मित 20 हजार पीपीई की आपूर्ति होने के साथ ही अब अस्पतालों को 1.90 लाख पीपीई की आपूर्ति कर दी जाएगी। देश में पीपीई की मौजूदा उपलब्धता 3,87,473 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से अब तक 2.94 लाख पीपीई की आपूर्ति कर दी गई है। इसके अलावा देश में ही बने दो लाख एन 95 मास्क भी अस्पतालों को मुहैया कराये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *