भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों और महिलाओं में कुपोषण की समस्या को दूर करना है। इस महीने तीसरा राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। पोषण माह का उद्देश्य प्रत्येक के लिए पोषण और स्वास्थ सुनिश्चित करने में जन भागीदारी को प्रोत्साहन देना है। वर्ष 2018 में इसकी शुरूआत की गई थी।
हंटिकन समुद्री तट अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में है। इस राज्य के दक्षिणी हिस्से में भीषण गर्मी से लोग हलकान है। इस बार कैलिफोर्निया में गर्मी का तापमान पिछले 41 वर्ष के रिकार्ड तोड़ दिया है। यहां का तापमान 47 डिग्री सेंटिग्रेट रिकार्ड किया गया है। कोरोना महामारी के बावजूद लोग लू एवं गर्मी के बावजूद लोग समुद्री तटों पर पहुंच रहें है।
30 सितंबर 2020 को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 68 वॉ संस्करण जारी किया गया था। यह कार्यक्रम भारत सरकार के आल इंडिया रेडियों पर जारी होता है इसके बात अन्य प्लेटाफार्मो पर सुना एवं देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता के साथा विकास के तरीकों एवं कार्यो या जनता द्वारा दिए गए सुझावों को जनमानस तक पहुंचाते है। इस कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानमंत्री मोदी ने अक्टूबर 2014 में शुरू की थी जब 2014 में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी।
भारत सरकार ने तमिलनाडु के विरूधुनगर जिले को राज्य का पूरी तरह डिजिटल अर्थव्यवस्था वाला जिला घोषित किया है। यहां बड़ी संख्या में लघु और मध्यम उद्यम विशेषकर आतिशबाजी और संबंधित क्षेत्र के उद्यम हैं। यहां स्थापित सभी औद्योगिक इकाइयां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान नकदी रहित लेन-देन के विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल कर रहे है। इनमें एटीएम डेबिट कार्ड का व्यापक इस्तेमाल, इंटरनेट बैंकिंग और क्यूआर कोड का इस्तेमाल शामिल है। तमिलनाडु दक्षिण भारत का एक राज्य है। जिसकी राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर चेन्नई है एवं मुख्यमंत्री के. पल्लानीस्वामी है।26 जनवरी 1950 को इस राज्य का गठन हुआ था। तमिलनाडु में 38 जिलें है। इसकी जनसंख्या लगभग 7 करोड़ है। भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट तमिलनाडु के ही कन्याकुमारी में स्थित है।
इसरो चन्द्रयान—3 मिशन को वर्ष 2021 में लांच करने वाला है। केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह इसकी पुष्टि की है। चंद्रयान-2 के विपरित इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा लेकिन इसमें एक लैंडर और एक रोवर होगा। चंद्रयान-2 को पिछले साल 22 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था। इसके चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की योजना थी। लेकिन लैंडर विक्रम ने सात सितंबर को हार्ड लैंडिंग की और अपने प्रथम प्रयास में ही पृथ्वी के उपग्रह की सतह को छूने का भारत का सपना टूट गया था। चंद्रयान-1 को 2008 में प्रक्षेपित किया गया था।
कंगना रनौत एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। जिन्हें तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। वे भारत की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं। कंगना को भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री के तौर पर पहचाना जाता है। कंगना रनौत को पांच बार फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलीब्रिटीज की लिस्ट में जगह मिल चुकी है। कंगना हिमाचल प्रदेश के भांभला के एक राजपूत परिवार में आती है। गैंगेस्टर फिल्म के लिये साल का बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड भी मिला। इन्होेंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। कंगना ने फैसन, वादा रहा, वो लम्हें, नॉकआउट, तनु वेड्स मनु, रेडी, सिमरन,'मणिकर्णिका: झांसी की रानी' जैसी अनेकों हिट फिल्मों में काम किया है। हाल ही में कंगना की फिल्म में उनके अभिनय की हर किसी ने तारीफ की। इस फिल्म में उनके द्वारा किया गया अभिनय अद्वितीय है। इन्हें बॉलीबुड की क्वीन भी कहा जाता है। वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार के नेताओं से बॉलीबुड को लेकर विवाद चल रहा है जिस क्रम में कंगना 9 सितंबर को महाराष्ट्र जाएंगी। हिमाचल प्रदेश सरकार इनकी सुरक्षा देन के लिए तैयार हो गई है। कंगना बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका नाम हमेसा से विवादों में रहा है।
कोईलवर पुल पटना और आरा के बीच कोइलवर नामक स्थान पर बिहार राज्य में स्थित है। कोईलवर रेल-सह-सड़क पुल है। इस ऊपर रेलगाड़ियाँ और नीचे बस, मोटर और बैलगाड़ियाँ आदि चलती हैं। यह सोन नदी पर स्थित है। सोननदी पर बना कोईलवर रेल सह सड़क पुल एक ऐतिहासिक धरोहर है। वर्ष 2020 में इसकी उम्र 158 साल हो गई है। पुल का आइडिया तत्कालीन अंग्रेज अधिकारी लोटिस गेस्टर का था। कोइलवर पुल का निर्माण 1856 में शुरू हुआ। इस पुल में 28 पिलर हैं। पटना राजधानी को कई जिलों को जोड़ने का एकमात्र लाइफलाइन हैं इसमें 28 पिलर है।
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें है। जिसपर अक्टूबर—नवंबर 2020 में चुनाव होने है। वर्तमान में एनडीए गठबंधन की सरकार सत्ता में है। जिसके मुख्यमंत्री नीतिश कुमार है। नीतिश कुमार जनता दल यूनाइटेड पार्टी से संबंध रखते है। भारत में सर्वाधिक सीटें उत्तर प्रदेश में है। जहां सीटों की संख्या 403 है। यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है जो भारतीय जनता पार्टी से संबंधित है। भाजपा का चुुनाव चिन्ह कमल है।
न्यायपालिका के इतिहास में सबसे बड़ी बेंच इडनीर पीठ को लेकर बैठी थी जो संत केशवानंद भारती द्वारा दायर की गई थी। इसपर सुनवाई के लिए 13 जजों की बेंच बैठी थी। संविधान के 29वें संविधान संशोधन को चुनौती दी गई थी। केशवानंद भारती उस समय इस कासारागोड़ इनरपीठ मठ के प्रमुख थे। इन्हें केरल का शंकराचार्य एवं संविधान की गरिमा को बचाने वाला शख्स माना जाता है। 79 वर्ष की अवस्था में 7 सितंबर को इनका देहांत हो गया है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों की स्थापना 1986 में नशीलें उत्पादों के अवैध उत्पादन एवं व्यापार पर रोक के लिए किया गया था। यह गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राकेश अस्थाना इसके डायरेक्टर जनरल है।