5 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
March 5, 2020
7—11 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
March 12, 2020
Show all

6 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. QS वर्ल्ड रैंकिंग में भारत के किस इंजीनियरिंग कॉलेज ने सर्वोच्च रैंक प्राप्त की है?

Correct! Wrong!

QS वर्ल्ड रैंकिंग के अनुसार मुंबई और दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दुनिया भर के शीर्ष 50 इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल हैं। IIT मुंबई को 44वां और IIT दिल्ली को 47वां रैंक मिला है। शीर्ष 50 रैंकिंग में केवल दो भारतीय कॉलेज हैं। कला और मानविकी विषय के लिए QS वर्ल्ड रैंकिंग के अनुसार दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) 162वें स्थान पर है और दिल्ली विश्वविद्यालय 231वें स्थान पर है।

2. यवोन फेरेल और शेली मैकनामारा को किस वैश्विक पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

Correct! Wrong!

आर्किटेक्ट यवोन फैरेल और शेली मैकनामारा को 2020 प्रित्जकर पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रित्जकर पुरस्कार वास्तुकला के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान है। इन दोनों आर्किटेक्ट ने मुख्य रूप से पेरू के लीमा में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पर कार्य किया है।

3. आरबीआई ने नकदी संकट से जूझ रहे निजी क्षेत्र के किस बैंक पर रोक लगाते हुए उसके निदेशक मंडल को भंग कर दिया है?

Correct! Wrong!

आरबीआई ने यस बैंक के जमाकर्ताओं के लिए 50,000 रुपये की निकासी की सीमा तय की है। साथ ही बैंक के जमाकर्ताओं पर निकासी की सीमा सहित इस बैंक के कारोबार पर कई तरह की पाबंदिया लगा दी हैं। बैंक का नियंत्रण भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व में वित्तीय संस्थानों के एक समूह के हाथ में देने की तैयारी की गई है।

4.किस देश ने इजराइल-फिलिस्तीन विवाद को लेकर अपने रुख पर कायम रहते हुए संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन के पक्ष में मतदान किया है?

Correct! Wrong!

संयुक्त राष्ट्र ने इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के समाधान के लिए भारत को बड़ी भूमिका निभाने का आह्वान किया है। इजराइल और फिलिस्तीन के मध्य संघर्ष का इतिहास लगभग 100 वर्ष पुराना है। संयुक्त राष्ट्र ने फिलिस्तीन में स्वतंत्र यहूदी और अरब राज्यों की स्थापना करने के लिए एक विभाजन योजना प्रस्तुत की, जिसे फिलिस्तीन में रह रहे अधिकतर यहूदियों ने स्वीकार कर लिया, लेकिन अरबों ने इस पर अपनी सहमति प्रकट नहीं की। भारत ने वर्ष 1947 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीन के विभाजन के विरुद्ध मतदान किया था।

5. बांग्लादेश बौद्ध क्रिस्टी प्रचार संघ के प्रमुख का क्या नाम था, जिनका निधन हो गया है?

Correct! Wrong!

बंग्लादेश बौद्ध क्रिस्टी प्रचार संघ के प्रमुख संघनायक शुद्धानंद महात्रो का 88 वर्ष की उम्र में ढाका में निधन हो गया। शुद्धानंद महात्रो बंग्लादेश में बौद्ध धर्म के अनुयायियों के प्रमुख थे। वे अनेक सामाजिक उत्थान कार्यक्रमों और अपने अनाथालय धर्मराजिका बौद्ध मठ के माध्यम से 350 से अधिक बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे। बंग्लादेश सरकार ने वर्ष 2012 में उन्हें ‘एकुशे पदक’ से सम्मा‍नित किया था।

6. गूगल ने निम्नलिखित में से किस भारतीय शहर में 2021 तक अपना अगला क्लाउड क्षेत्र खोलने की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

गूगल ने वर्ष 2021 तक दिल्ली में भारत का अगला क्लाउड क्षेत्र खोलने की घोषणा की है। यह भारत में गूगल का दूसरा क्लाउड क्षेत्र होगा। इससे पूर्व गूगल ने अपना पहला क्लाउड क्षेत्र वर्ष 2017 में मुंबई में खोला था। वर्तमान में एशिया प्रशांत क्षेत्र में गूगल के कुल 22 क्लाउड क्षेत्र हैं। गूगल की क्लाउड सेवाएं दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध हैं। गूगल क्लाउड क्षेत्रों में डाटा संग्रहित किया जाता है।

7. ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के खगोलविदों द्वारा कितने नए ग्रहों की खोज की गई है?

Correct! Wrong!

इन ग्रहों की खोज राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन की सेवानिवृत्त केप्लर अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा की गई है। नासा के चार वर्षीय केप्लर मिशन द्वारा पारगमन विधि के प्रयोग से लगभग दो लाख तारों का अध्ययन किया गया है। इन नए ग्रहों की खोज गोल्डीलॉक जोन में की गई है, जहां ग्रहों की चट्टानी सतह पर पानी की मौजूदगी का अनुमान भी लगाया जा रहा है। खोजे गए ग्रहों में KIC-7340288b एक अत्यंत दुर्लभ ग्रह है।

8. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कौन सी चरण की शुरुआत की है?

Correct! Wrong!

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। इसका कुल परिव्यय 1,40,881 करोड़ रुपये है। स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के दूसरे चरण में शौचालय तक पहुंच और उपयोग के संदर्भ में पिछले पांच वर्षों में कार्यक्रम के पहले चरण में हासिल की गई उपलब्धियों को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करना है। अभियान के दूसरे चरण में सुनिश्चित किया जाएगा कि देश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रभावी ठोस और तरल कचरा प्रबंधन की व्यवस्था की जाए।

9. वैज्ञानिकों द्वारा किये गये शोध के अनुसार किस पौधे से जुड़े एंडोफाइटिकैक्टिनो बैक्टीरिया इन पौधों के विकास तथा कवकनाशी गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं?

Correct! Wrong!

प्रसिद्ध वैज्ञान पत्रिका ‘फ्रंटियर्स’ में प्रकाशित एक लेख के अनुसार चाय के पौधे से जुड़े एंडोफाइटिकैक्टिनो (Endophyticactino) बैक्टीरिया चाय के पौधों के विकास तथा कवकनाशी गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं। एंडोफाइटिकैक्टिनो बैक्टीरिया स्वतंत्र रूप से अपना जीवन बिताते हैं, लेकिन 46 बैक्टीरिया पर वैज्ञानिकों द्वारा किये गए अध्ययन में यह परिणाम पाया गया है। यह बैक्टीरिया चाय के पौधों में रोग उत्पन्न नहीं करते हैं और अपने जीवन-चक्र के लिए इन पौधों पर कम से कम निर्भर रहते हैं।

10. नासा द्वारा जुलाई 2020 में निर्धारित मंगल मिशन के लिए बनाये गये रोवर का क्या नाम रखा गया है?

Correct! Wrong!

नासा ने अपने मंगल मिशन के लिए बनाये गये रोवर का नाम ‘Perseverance’ रखा है। इसका अर्थ है – दृढ़ता। नासा ने जुलाई 2020 में मंगल मिशन के लिए उड़ान को निर्धारित किया है। नासा ने एक राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता के बाद रोवर को यह नाम दिया है। यह रोवर एक वैज्ञानिक की भांति मंगल ग्रह की सतह से सैंपल एकत्रित करेगा। यह फरवरी 2021 तक मंगल ग्रह पर पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *