5 जून 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
June 5, 2020
7वॉ वेतन आयोग क्विज
June 8, 2020
Show all

6 जून 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1 वेद मारवाह का हाल ही निधन में हो गया है, वह किस क्षेत्र से जुड़े थे?

Correct! Wrong!

दिल्ली पुलिस ​के पूर्व कमिश्नर और मणिपुर, मिजोरम, झारखंड के राज्यपाल रहे वेद मारवाह का निधन हो गया है। इन्होंने 36 वर्षो तक पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी है। उन्हें एक तेजतर्रार अफसर के रूप में माना जाता है। ये नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड के महानिदेशक भी रहे है, बिहार के राज्यपाल के सलाहकार भी रहे है।

2 फोर्ब्स की वर्ल्ड हाइएस्ट पेड —100 लोगों की सूची में शामिल अकेले भारतीय है?

Correct! Wrong!

फोर्ब्र्स की सर्वाधिक भुगतान की जाने वाले व्यक्तियों की 2020की सुची जारी की गई है। भारतीय सेलिब्रिटी अक्षय कुमार एकमात्र भारतीय है जिन्हें इस सूची में शामिल किया है, इन्हें 52वां स्थान मिला है। अमेरिका की काइली जेनर को इस सूची में पहला स्थान मिला है। पिछले साल भी इस सूची में शामिल होने वाले अकेले भारतीय थे। फोर्ब्स के अनुसार बॉलीबुड के सबसे ज्यादा कमाने वाले कलाकार अक्षय कुमार है और सबसे ज्यादा दान करने वाला व्यक्ति भी बताया है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रूपये की राशि दान दी थी।

3 हिन्दुस्तान समाचारपत्र के संपादक है?

Correct! Wrong!

दैनिक हिन्दुस्तान हिन्दी भाषा का दैनिक समाचारपत्र है। 1932 ई. में इसकी शुरू आत हुई थी। आजादी के समय इस अखबार को महात्मा गाँधी एवं कांग्रेस का समर्थक माना जाता था। शशि शेखर 5 सितंबर 2009 को हिन्दुस्तान अखबार के संपादक बने। यह समाचारपत्र मूलत: उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली, पटना लखनऊ, कानपुर, वाराणसी भागलपुर, राँची, देहरादुन और चण्डीगढ़ से एक साथ प्रकाशित होता है।

4 भारत को किस वर्ष के लिए महिला एशिया कप की मेजबानी प्रदान की गई है?

Correct! Wrong!

एशियाई फुटबाल परिसंघ ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ को 2022 के महिला एशिया कप की मेजबानी सौंपी है। दातो विंडसर जॉन एशियाई फुटबाल महासंघ के महासचिव है जबकि अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल है।

5 किस मंत्रालय ने युक्ति नाम से एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है?

Correct! Wrong!

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में युक्ति नाम से वेब पोर्टल लांच किया गया है। इस विभाग के मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक है। इसका ध्येय कोरोना महामारी से उत्पन्न विभिन्न चुनौतियों से निपटना है। YUKTI- Young india combating covid whith knowledge, technology and innovation

6 हाल ही में रघुराम राजन को किस संस्था का प्रमुख बाहरी सलाहकार नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक मंदी की संभावनाओं से निदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने प्रमुख बाहरी सलाहकार के पद पर रघुराम राजन की नियुक्ति की है। ये संस्था की प्रमुख क्रिस्टलिना जार्जीवा के बाहरी सलाहकार होंगे। ये भारतीय रिजर्व बैंक के 23वें गर्वनर रह चुके है। डी. सुब्बाराव के बाद ये आरबीआई गर्वनर बने थे। ये पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के प्रमुख आर्थिक सलाहकार भी रह चुके है। वर्तमान आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास 25वें गर्वनर है।

7 एनएसजी का पुर्ण रूप है?

Correct! Wrong!

एनएसजी का अर्थ न्युक्लियर सप्लायर ग्रुप या परमाणु आपुर्तिकर्ता समूह है। आस्ट्रेलिया ने इसकी सदस्यता के लिए भारत का मजबूत समर्थन जताया है। यह संगठन नाभिकीय निरस्त्रीकरण के लिए कार्य करता है। इसकी स्थापना मई 1974 में हुई थी। अमेरिका, रूस, जर्मन ब्रिटेन इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य देश रहे है।

8 पीएम केयर्स फंड के अध्यक्ष है?

Correct! Wrong!

पीएम केयर्स फंड की स्थापना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा की गई इसके अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी ही है। गृहमंत्री अमित शाह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इसके सदस्य है। शक्तिकांत दास आरबीआई गर्वनर हैं। जनरल विपिन रावत चीफ आफ डिफेंस स्टॉफ है।

9 केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग के लिए किस देश के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है।?

Correct! Wrong!

भारत और भूटान के बीच पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में निकट और लंबे समय तक सहयोग के लिए समझौता किया गया है। हस्ताक्षर तिथि से ही यह समझौता लागू हो गया है। यह 10 वर्ष तक लागू रहेगा। इसके उद्देश्यों को पूरा करने के लिए निजी संगठनों, सरकारी संस्थानों और अनुसंधान संस्थानों की आपसी समझ का इस्तेमाल किया जाएगा।

10 गावी को कितने मिलियन डॉलर की मदद भारत की ओर से की जाएगी?

Correct! Wrong!

अंतर्राष्ट्रीय वैक्सीन गठबंधन (गावी) को भारत की ओर से 15 मिलियन डॉलर की मदद देने का फैसला किया गया है। इस आनलाइन सम्मेलन में पचास से अधिक देशों के बिजनेस लिडर्स, एजेंसियां, सिविल सोसाइटी, सरकार के मंत्रियों ने भाग लिया। इसका मकसद आने वाली जनरेशन को टीके के जरिए महामारियों एवं बिमारियों से सुरक्षित रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *