सामान्य अध्ययन क्विज
September 17, 2020
QUIZ: 7 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
October 7, 2020
Show all

6 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. के.वी.कामथ समिति का संबंध किससे है?

Correct! Wrong!

के.वी.कामथ समिति का संबंध आरबीआई से है। सर्वोच्च न्यायालय में अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को केन्द्र सरकार से पूछा कि केन्द्र ने के.वी. कामथ समिति की रिपोर्ट पर क्या कदम उठाया है। कोविड-19 से प्रभावित देश के प्रमुख औद्योगिक सेक्टरों की हजारों कंपनियों पर बकाये बैंकिंग कर्ज की वसूली को लेकर RBI ने अपना फ्रेमवर्क जारी कर दिया है। यह फ्रेमवर्क के वी कामथ समिति की रिपोर्ट के आधार पर जारी की गई हैं।

2. चिकित्सा के क्षेत्र में वर्ष 2020 का नोबेल पुरस्कार निम्न में से किसे नहीं दिया गया है?

Correct! Wrong!

चिकित्सा के क्षेत्र में वर्ष 2020 का नोबेल पुरस्कार हार्वे जे आल्टर, चार्ल्स एम राइस और माइकल हफटन को हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए दिया गया है। नोबेल पुरस्कार में स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोनोर राशि प्रदान की जाती है। इस पुरस्कार की शुरुआत 124 साल पहले स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के द्वारा की गई थी। चिकित्सा के अलावा यह हर वर्ष भौतिकी, रसायनशास्त्र, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किये जाते हैं। हेपेटाइटिस सी एक वायरल इंफेक्शन है यह लिवर से संबंधित बीमारी है।

3. क्रिकेट खिलाड़ी मेंग लेनिंग का संबंध किस देश से है?

Correct! Wrong!

क्रिकेट खिलाड़ी मेंग लेनिंग का संबंध आस्ट्रेलिया से है। ये आस्ट्रेलिया की वर्तमान कप्तान है। इन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलने के बाद रन चेज करने के मामले में भारत की मिताली राज को पीछे छोड़ चुकी है। मेग लेनिंग सबसे कम पारी में शतक लगाने वाली विश्व की पहली खिलाड़ी है। इस सूची में दूसरे स्थान पर हाशिम आमला, तीसरें स्थान पर डेविड वार्नन एवं चौथे स्थान पर भारत के कप्तान विराट कोहली है।

4. भारतीय सेना ने चीन से गलवान में झड़प के दौरान शहीद सैनिकों के लिए किस स्थान पर स्मारक बनाया है?

Correct! Wrong!

भारतीय सेना ने हाल ही में पूर्वी लद्दाख के गालवान घाटी में चीनी सेना को परास्त करने के दौरान शहीद भारतीय वीर सैनिकों के सम्मान में एक स्मारक बनवाया है। इस स्मारक में 15 जून को वीरगति को प्राप्त हुए सभी 20 कर्मियों के नाम हैं। इस स्मारक में शिलालेख “गैलेंट्स ऑफ़ गलवान” शीर्षक दिया गया है। इस घटना के दौरान सेना का नेतृत्व कर्नल बी. संतोष बाबू कर रहे थे। जिनका संबंध तेलंगाना से था। इस झड़प के दौरान सेना की बिहार रेजिमेंट ड्यूटी में तैनात थी। ये सभी योद्धा बिहार रेजिमेंट के थे।

5. सुपरसोनिक मिसाइल असिस्‍टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो- स्‍मार्ट का विकास किसके द्वारा किया गया है?

Correct! Wrong!

सुपरसोनिक मिसाइल असिस्‍टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो- स्‍मार्ट का विकास डीआरडीओ के द्वारा किया गया है। यह एक ऐसा सिस्‍टम है जिसमें टॉरपीडो के साथ मिसाइल भी होती है। इसका परीक्षण ओडिशा के व्हीलर द्वीप में किया गया है। इसरो भारत की स्पेस एजेंसी है। जाक्सा जापान की स्पेस एजेंसी है। नासा अमेरिका की स्पेस एजेंसी है।

6. मक्का के लिए उमराह तीर्थयात्रा किस देश के द्वारा शुरू की गई है?

Correct! Wrong!

मक्का के लिए उमराह तीर्थयात्रा सऊदी अरब के द्वारा शुरू की गई है। उमराह तीर्थयात्रा 4 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। यह यात्रा सालों भर चलती है। मार्च में कोरोना महामारी के कारण इस पर रोक लगा दी गई थी। यह इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। अरब अरब पेनीनस्वुएला या पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी रियाद एवं मुद्रा रियाद है।

7. इंडिया पीवी एज 2020 का आयोजन भारत के किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा किया गया है?

Correct! Wrong!

इंडिया पीवी एज 2020 का आयोजन भारत के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा किया गया है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की स्थापना 1992 में हुई थी। आर.के. सिंह राज्य स्वतंत्र प्रभार इस मंत्रालय के मंत्री है। इसमें नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा नीति आयोग इन्वेस्ट इंडिया के साथ मिलकर एक वर्चुअल ग्लोबल सिम्पोजियम ‘India PV EDGE 2020’ का आयोजन कर रहा हैं। इस संगोष्ठी में ‘मॉड्यूल और प्रोडक्शन इक्विपमेंट’ और ‘सप्लाय चेन’ जैसे विषय शामिल हैं।

8. एलजीबीटी सेल बनाने वाली देश की पहली राजनीतिक पार्टी है?

Correct! Wrong!

एलजीबीटी सेल बनाने वाली देश की पहली राजनीतिक पार्टी एनसीपी है। एनसीपी के मुताबिक एलजीबीटी समुदाय को अपना हक दिलाने के मकसद से ऐसा किया गया है। एनसीपी का पुरा नाम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी है। इसका चुनाव चिन्ह घड़ी छाप है। शदर पवार इस पार्टी के चीफ/मुखिया है। महाराष्ट्र में यह पार्टी गठबंधन सरकार में है।

9. CARPET भारत और किस देश के बीच एक सैन्य अभ्यास है?

Correct! Wrong!

CARPET भारत और बंग्लादेश के बीच आयोजित एक सैन्य अभ्यास है। यह एक नौसैनिक अभ्यास है। भारतीय नौसेना रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है।

10. विश्व आवास दिवस 2020 किसके द्वारा शुरू किया गया?

Correct! Wrong!

विश्व आवास दिवस 2020 संयुक्त राष्ट्र महसभा द्वारा शुरू किया गया। यह अक्टूबर माह के पहले सोमवार को मनाया जाता है। वर्ष 1985 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहली बार विश्व आवास दिवस मनाने की घोषणा की गई थी, जबकि साल 1986 से इसे अक्टूबर के पहले सोमवार को मनाया जाने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *