4 जून 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
June 4, 2020
6 जून 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
June 6, 2020
Show all

5 जून 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1 आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री है?

Correct! Wrong!

भारत और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के बीच आनलाइन हुए शिखर सम्मेलन में रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में सात करार किए गए। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मारिशन है। ये लिबरल पार्टी आफ आस्ट्रेलिया से संबंधित है।

2 फिल्मकार बासु चटर्जी का हाल ही में निधन हो गया है, उन्हें कितने फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुके है?

Correct! Wrong!

काटूर्निस्ट, पटकथा लेखक और निर्देशक बासु चटर्जी का गुरूवार को मुंबई में निधन हो गया। वे 90 साल के थे। इन्हें 4 बार बेस्ट स्क्रीनप्ले 2 क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट मूवी,1 फिल्मफेयर बतौर निर्देशक, आइफा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी मिल चुका है।रजनीगंधा, चितचोर, छोटी सी बात जैसी शानदार फिल्में दी है।

3 केन्द्र सरकार कितने किलोमीटर लंबी धार्मिक कनेक्टिविटी सड़क बनाने जा रही है?

Correct! Wrong!

केन्द्र की मोदी सरकार 1225 किलोमीटर लंबी धार्मिक सड़क बनाने जा रही है इस कार्य के लिए एक लाख पाँच हजार करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत अयोध्या धाम की 84 कोस परिक्रमा को अन्य धार्मिक स्थलों को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। इन रास्तों में श्रद्धालुओं के लिए जनसुविधाएं उपलब्ध होंगी।

4 मनाली—लेह रेल लाइन की ऊचाई कितने मीटर है?

Correct! Wrong!

इस रेलवे लाइन की लंबाई498 किलोमीटा/309 मील हैै। यहां रेलवे की ब्राड गेज सिस्टम है। यह मनाली, हिमाचल प्रदेश से केन्द्रशासित प्रदेश लेह तक जाती है। इसे विश्व की सबसे ऊंची रेलवे लाइन भी माना जाता है।

5 तियानमेन कांड की 31वीं वर्षी गुरूवार को मनाई गई, तियानमेन कहां है?

Correct! Wrong!

तियानमेन चीन के बीजिंग शहर का एक बाजार है जहां के चौराहे पर जून 1989 में सेना उतारकर दस हजार लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। यह आंकडा ब्रिटेन के नेशनल आर्काइव के अनुसार है। तियानमेन में वहां के छात्र और लोकतंत्र समर्थक लोगों ने आंदोलन किया था। चीन की कम्यूनिस्ट सरकार ने तियानमेन पर किसी भी प्रकार के बहस,मीडिया में इसका उल्लेख और इंटरनेट पर जुडे पोस्ट की पूरी तरह से पाबंदी है। हाल ही चीन ने एक विधेयक पास कर चीनी राष्ट्रगान का अपमान करने वाले को तीन साल की जेल और 4.51 लाख रूपये जुर्माने वसूलने की बात कही है।

6 एनटीसीए के अनुसार 8 साल में कितने बाघों की मृत्यु हुई है?

Correct! Wrong!

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के अनुसार पिछले आठ साल में 750 से अधिक बाघों शिकार या अन्य कारणों से मृत्यु हुई है। सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में 173 बाघों की मौत हुई इसके बाद महाराष्ट्र में 125 बाघ मारे गए है। यह आंकडा 2012 से 2019 तक का है। पिछले एक साल में सिर्फ केरल में 70 हाथी मारे गए है। बीते दिनों एक हथिनी की हत्या केरल में हुई है।

7 चंपारण शताब्दी समारोह के लिए बिहार को लिम्का बुक अवार्ड दिया गया है, यह समारोह कब हुआ था?

Correct! Wrong!

चंपारण शताब्दी समारोह अप्रैल 2017 में बिहार सरकार ने आयोजित किया था। यह महात्मा गांधी की चंपारण यात्रा की याद में मनाया गया था। इसके तहत गांधी की शिक्षाओं को फैलाया गया था। जो उन्होंने चंपारण में नील की खेती के विरोध में किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए लिम्काबुक अवार्ड प्रदान दिया गया।

8 विनायक शब्द किसका पर्यायवाची है?

Correct! Wrong!

विनायक शब्द भगवान गणेश का पर्यायवाची शब्द है। हाथी को गणेश जी का रूप माना जाता है। उमापुत्र, गजानन, गणपति, लम्बोदर इत्यादि इसके पर्यायवाची है। केरल में मारी गई हाथी को विनायकी नाम दिया गया है।

9 विश्व पर्यावरण दिवस किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

विश्व पर्यावरण दिवस 1974 से मनाया जा रहा है। पर्यावरण दो शब्दों के योग से बना है परि और आवरण जिसका अ​र्थ है हमारे आसपास का क्षेत्र। पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है।

10 विश्व पर्यावरण दिवस 2020 की थीम है?

Correct! Wrong!

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2020 की थीम प्र​कृति के लिए समय है। 1974 में केवल एक दुनिया इसकी थीम थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *