3 जून 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
June 3, 2020
5 जून 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
June 5, 2020
Show all

4 जून 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. पेंगोंग झील स्थित है?

Correct! Wrong!

यह हिमालय क्षेत्र में भारत के लद्दाख में ​है। लद्दाख से तिब्ब​त की ओर रवाना होती है। इसकी ऊंचाई 4500 मीटर और लंबाई 134 किलोमीटर है। शीतकाल में यह झील पूरी तरह जम जाती है। भारत की यहां तक सड़क बनाने की योजना है। भारत—चीन की सबसे ज्यादा झड़प यहीं हुई है।

2 . भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता है?

Correct! Wrong!

भारतीय विदेश सेवा के 1999 बैच के अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव 6 अप्रैल 2020 से इस पद पर कार्यरत है। इन्होंने रवीश कुमार का स्थान लिया है। ये दिल्ली विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग और बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुके है। ये संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के सदस्य भी रहे है।

3. किस साईकिल कंपनी को हाल ही में बंद किया गया है?

Correct! Wrong!

एटलस साईकिल कंपनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी साईकिल निर्माता कंपनी थी जिसे आर्थिक कारणों से बीते दिनों बंद कर दिया गया है।यह कंपनी हरियाणा में थी। हीरो साईकिल भारत की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है।लगभग 70 देशों में इसके उत्पाद निर्यात किए जाते है।

4. बुलबुल तुफान कब आया था?

Correct! Wrong!

बुलबुल तुफान 2019 में आया था। इसने उड़ीसा के तटीय इलाकों में काफी तबाही मचाई थी। इसकी रफ्तार 145 किमी./घंटा थी। वर्तमान में महाराष्ट्र और गुजरात में निसर्ग तुफान आया है जिसकी रफ्तार लगभग 120 से 125 किमी./घंटा है।

5. मोजांबिक के राष्ट्रपति है?

Correct! Wrong!

25 जून 1975 को रिपब्लिक आॅफ मोजाम्कि की स्थापना हुई। वहां भी राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष ही होता है। फिलिप न्यूसी वर्तमान राष्ट्रपति है। 2015 से ये इस पद पर है।

6. रवीश कुमार को किस देश का अगला राजदूत बनाया गया है?

Correct! Wrong!

वरिष्ठ राजनयिक और विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता रवीश कुमार को फिनलैंड का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। ये 1995 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में ये 3 वर्षो तक अपनी सेवाएं दे चुके है।

7. अनवर सागर किस क्षेत्र से जुड़े थे जिनका हाल ही में निधन हो गया है?

Correct! Wrong!

अनवर सागर संगीत क्षेत्र से जुड़े हुए थे। ये लंबे समय से दिल की बिमारी से जूझ रहे थे। 80 और 90 के दशक में इन्होंने कई महत्वपूर्ण गीत लिखे थे। अक्षय कुमार की लीड रोल वाली फिल्म खिलाड़ी में इन्होंने वादा रहा सनम गीत लिखा था।

8. मल्लपुरम किस राज्य में है?

Correct! Wrong!

मल्लपुरम केरल राज्य में है जहां के साइलैंट वैली फॉरेस्ट में एक हथिनी के जघन्य हत्या से चर्चा में आया है। यहां एक ह​थिनी को कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने अनानास में पटाखों से भरा अनानास खिला दिया। इसके बाद हथिनी को वन विभाग बचा नहीं पाया।

9. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री है?

Correct! Wrong!

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पल्लानीस्वामी है। इसकी राजधानी चेन्नई है, यहां मुख्यत: तमिल भाषा बोली जाती है। 2017 में ये तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने। आॅल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी से संबंधित है।

10. नीरज चोपड़ा किस खेल से संबंधित है जिनको खेल रत्न के लिए नामित किया गया है?

Correct! Wrong!

भाला फेंंक एथलीट नीरज चोपड़ा को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया है। लगातार तीसरे साल इन्हें इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए 22 जून तक आवेदन मांगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *