29-30 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
March 30, 2020
1 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
April 1, 2020
Show all

31 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. किस राज्य सरकार ने लॉकडाउन के बीच आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों के लिए ई-पास जारी करने के लिए ‘PRAGYAAM’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च की है?

Correct! Wrong!

झारखंड सरकार ने लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के वितरण में कार्यरत्त लोगों को ई-पास जारी करने के लिए ‘PRAGYAAM’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च की है। देश कोरोनोवायरस के प्रसार का मुकाबला करने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस एंड्रॉइड आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से दस्तावेजों को सत्यापित करने और अपलोड करने के बाद जिला परिवहन अधिकारी ई-पास जारी करेंगे।

2. अमेरिका में 50 वर्षों से प्रकाशित होने वाले किस भारतीय अखबार ने अपने मुद्रित संस्करण को बंद कर दिया है?

Correct! Wrong!

इंडिया एब्रॉड समाचार पत्र पिछले 50 वर्षों से अमेरिका में प्रकाशित हो रहा था। कोरोनावायरस के चलते इस समाचार पत्र का प्रकाशन बंद कर दिया गया है। इसकी स्थापना 1970 में भारतीय-अमेरिकी प्रकाशक गोपाल राजू द्वारा की गई थी। इस अखबार में मुख्य रूप से भारतीय समाचारों पर ध्यान केंद्रित किया जाता था।

3. किस वैश्विक वित्तीय संस्थान ने नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) में 100 मिलियन डॉलर निवेश करने का निर्णय लिया है?

Correct! Wrong!

30 मार्च, 2020 को एशियाई विकास बैंक ने घोषणा की है कि वह राष्ट्रीय निवेश व अधोसंरचना फंड (NIIF) में 100 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा। आर्थिक मंदी के दौरान यह निवेश भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। NIIF की स्थापना दिसम्बर, 2015 में की गयी थी। इसका उद्देश्य अधोसंरचना क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना था। देश में अधोसंरचना को बढ़ावा देने के लिए इस फंड की आवश्यकता थी। इससे देश के आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा। इस फंड में निवेशकों को जोखिम समायोजित रिटर्न्स दिए जाते हैं।

4. किस अंतरिक्ष कंपनी को नासा के प्रस्तावित चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन तक कार्गो और आपूर्ति के लिए अनुबंध प्राप्त हुआ है?

Correct! Wrong!

नासा ने एलोन मस्क के स्वामित्व वाली स्पेसएक्स के एक नए अंतरिक्ष कैप्सूल का चयन किया है। इसके द्वारा कार्गो और अन्य आपूर्ति को प्रस्तावित चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाया जाएगा। चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन का लक्ष्य चंद्रमा पर एक स्थायी पोस्ट का निर्माण करना तथा भविष्य में मंगल ग्रह के लिए मिशन की तैयारी करना है। स्पेस एक्स इस कार्य के लिए फाल्कन हेवी रॉकेट का उपयोग कर ‘ड्रैगन-एक्सएल’ अंतरिक्ष यान भेजेगा।

5. वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय बजट 2020-21 में क्वांटम टेक्नोलॉजी और एप्लिकेशन पर आधारित राष्ट्रीय मिशन के तहत कितने वर्ष के लिए 8,000 करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

इस मिशन के तहत क्वांटम कंप्यूटिंग से जुड़ी तकनीकों को विकसित करना एवं भारत को अमेरिका और चीन के बाद इस क्षेत्र में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बनाना है। क्वांटम टेक्नोलॉजी से न केवल अल्ट्रा फास्ट कंप्यूटिंग क्षमताएं बढेंगी, बल्कि इसके रणनीतिक और आर्थिक फायदे भी होंगे। बजट में नई घोषणा से संसाधन समस्या को ठीक करने में बहुत मदद मिलेगी, लेकिन संपूर्ण विश्व उच्च गुणवत्ता वाली जनशक्ति की कमी से अभी भी जूझ रहा है।

6. किस शहर में स्थित स्वास्थ्य क्षेत्र की एक निजी कंपनी मायलैब को COVID-19 परीक्षण के लिए टेस्टिंग किट बनाने की मंजूरी दे दी गई है?

Correct! Wrong!

मायलैब भारत का पहला स्थानीय/स्वदेशी निर्माता है, जिसे COVID-19 के परीक्षण के लिए टेस्टिंग किट बनाने की अनुमति दी गई है। मायलैब प्रबंध निदेशक के अनुसार ‘मेक इन इंडिया’ पहल को ध्यान में रखते हुए COVID-19 टेस्टिंग किट को स्थानीय तथा केंद्र सरकार के सहयोग से तैयार किया गया है। इस किट के निर्माण में विश्व स्वास्थ्य संगठन और रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र द्वारा निर्धारित आवश्यक दिशा निर्देशों का भी ध्यान रखा गया है।

7. किस देश ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर रक्षा उत्पादन अधिनियम लागू किया है?

Correct! Wrong!

अमेरिका ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर रक्षा उत्पादन अधिनियम लागू किया है। कोरोना वायरस का कहर अमेरिका में बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए आपातकाल में मलेरिया की दो दवाओं के सीमित प्रयोग को स्वीकृति दी है।

8. सुप्रीम कोर्ट ने दिहाड़ी मजदूरों के पलायन पर किससे रिपोर्ट मांगी है?

Correct! Wrong!

सुप्रीम कोर्ट में 30 मार्च 2020 को लॉकडाउन के चलते पैदल चलकर अपने-अपने घर जाने को मजबूर प्रवासी मजदूरों के खाने और रहने के इंतजाम करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। कोरोना वायरस को लेकर पूरे भारत में लॉकडाउन है और जिसके बाद कई जगहों से मजदूरों का और गरीबों का पलायन शुरू हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बोबड़े ने याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी और पूछा है कि क्या आपके पास साधन है और आपकी सरकार क्या काम कर रही है। वहीं इस मामले की अब सुनवाई 1 अप्रैल 2020 को होगी। सीजीआई बोबड़े ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की।

9. पूर्वी एशिया में गरीबी बढ़ेगी, यह रिपोर्ट किसने जारी की है?

Correct! Wrong!

विश्व बैंक ने कोरोना महामारी के बीच चीन समेत पूर्वी एशिया के आर्थिक हालात का जायजा लिया है। कोरोना वायरस से पड़ने वाले आर्थिक प्रभाव को लेकर विश्‍व बैंक की यह रिपोर्ट चौंकाने वाली है। विश्व बैंक ने अनुमान जाहिर किया है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण इस साल चीन तथा अन्य पूर्वी एशिया प्रशांत देशों में अर्थव्यवस्था की रफ्तार बहुत धीमी रहने वाली है, जिससे लाखों लोग गरीबी की ओर चले जाएंगे। विश्व बैंक ने 30 मार्च 2020 को जारी एक रिपोर्ट में यह आंशका व्यक्त की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र में इस वर्ष विकास की रफ्तार 2.1 प्रतिशत रह सकती है, जो 2019 में 5.8 प्रतिशत थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कोरोना महामारी से चीन के आर्थिक विकास पर ग्रहण लग सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पूर्वी एशिया में 1.1 करोड़ लोग गरीब हो जाएंगे। इस रिपोर्ट में में कहा गया है कि चीन की विकास दर भी पिछले साल की 6.1 प्रतिशत से घटकर इस साल 2.3 प्रतिशत रह जाएगी।

10. एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान कितना लगया है?

Correct! Wrong!

एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 3.5% रहेगी। पहले भारत की वृद्धि दर 5.2% रहने का अनुमान लगाया गया था। इस कमी का मुख्य कारण एशिया-प्रशांत क्षेत्र में COVID-19 प्रकोप से उत्पादन में भारी गिरावट होना है। इससे पहले मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2020 के लिए विकास दर 2.5% रहने का अनुमान लगाया था। इंडिया रेटिंग्स (Ind-Ra) ने 2020-21 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के अनुमान को 3.6% तक घटा दिया है। फिच सॉल्यूशंस ने 2020-21 में भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान घटाकर 4.6% किया है। SBI Research Ecowrap ने 2020-21 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2.6% रहने का अनुमान लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *