अनुभवी राजनयिक अधिकारी गायत्री आई कुमार को ब्रिटेन में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। ये भारतीय राजदूत के रूप में बेलिज्यम, लक्जेमबर्ग और यूरोपियन यूनियन में अपनी सेवाएं दे चुके है। ये 1986 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है। ये रूची घनश्याम की जगह लेंगे।
कोरोना महामारी के कारण दुनिया अस्त—व्यस्त हो चुकी है, भारत ने अपने प्रवासी मजदूरों के लिए मनरेगा के तहत रोजगार वृद्धि के लिए 101500 रूपये की राशि जारी की गई है। अब मजदूरों का वेतन औसतन 182 रूपये से बढ़ाकर 202 रूपये कर दिया गया है।
उत्तराखंड की त्रिवेन्द्र सिंह रावत की सरकार ने गैंरसेण को ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में मान्यता दी। यह चमोली जिलें में पड़ता है। देहरादून शीतकालीन राजधानी बनी रहेगी। इसको राज्य के ही एक नागरिक ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका डाली थी जिसे यह कहते हुए खारिज किया गया है कि यह राजनीतिक फैसले है।
मशहुर भारतीय हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को हॉकी इंडिया ने देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की है। इन्होंने अपनी कप्तानी में टोक्यो ओलंपिक का टिकट और एशिया कप 2017 दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विनेश फोगाट भारतीय महिला पहलवान है इन्होंने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। 2016 में इनको अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। ये भिवानी जिला, हरियाणा की रहने वाली है।
भारतीय संसद में अभी तक 3 बार संयुक्त अधिवेशन बुलाया गया है। यह अधिवेशन तब बुलाया जाता है जब लोकसभा एवं राज्यसभा में किसी बिल को लेकर मतभेद हो। संयुक्त अधिवेशन बुलाने का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 108 में है। 1959 में दहेज विरोधी कानून के लिए, 1977 में बैंकिंग अयोग विधेयक को लिए, अटल बिहारी वाजपेयी के शासन में पोटा कानून को लेकर।
राज्यसभा के सेक्रेट्री जनरल देश दीपक वर्मा है। 1 सितंबर 2017 से इस पद पर है। इंदु मल्होत्रा सर्वोच्च न्यायालय की न्यायधीश है जबकि स्नेहलता श्रीवास्तव लोकसभा की सेक्रेट्री जनरल है।
भारतीय रेलवे प्रवासी मजदूरों को श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से उनको पहुंचा रही थी इस क्रम में 1 मई से 2 जून तक उसने 4155 स्पेशल ट्रेने चलाई है। 50 लाख से ज्यादा लोगों को उनके गृह राज्य भेजा गया है। वर्तमान में रेल मंत्री पियुष गोयल है। इनके पहले रेल मंत्री सुरेश प्रभु थे।
2 जून को तेलंगाना राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसकी स्थापना 2 जून 2014 को हुई थी। वर्तमान में यहां के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव है जिनका संबंध तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) दल से है।
पश्चिम बंगाल के वर्तमान राज्यपाल जगदीप धनखड़ है। राज्यपाल के पद के लिए नियुक्ति 5 साल के लिए राष्ट्रपति करते है। यहां के पहले राज्यपाल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी थे। भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल है।