2 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
March 2, 2020
4 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
March 4, 2020
Show all

3 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. रक्षा और सामरिक अध्ययन विभाग में प्रस्तावित चेयर ऑफ एक्सीलेंस का नाम किस भारतीय एयर चीफ मार्शल के नाम पर रखा गया है?

Correct! Wrong!

भारतीय वायु सेना और सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने रक्षा और सामरिक अध्ययन विभाग में चेयर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एकमात्र फाइव स्टार रैंक वाले वायुसेना अधिकारी अर्जन सिंह के जन्मशताब्दी वर्ष को मनाने के लिए चेयर को ‘मार्शल ऑफ एयर फोर्स अर्जन सिंह चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ नाम दिया गया है। यह चेयर रक्षा और सामरिक अध्ययन के क्षेत्र में उच्च अध्ययन और डॉक्टरेट अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय वायुसेना अधिकारियों को सुविधा प्रदान करेगा।

2. मुहीदीन यासिन ने किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है?

Correct! Wrong!

मलेशिया के पूर्व उपप्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासिन को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा मलेशिया के राजा सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने की है। मुहीदीन ने नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्होंने देश के पिछले प्रमुख महातिर मोहम्मद का स्थान लिया है, जिन्होंने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

3. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 का विजेता कौन सा विश्वविद्यालय रहा?

Correct! Wrong!

ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रथम ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020’ का आयोजन किया गया। इन खेलों का आयोजन भुवनेश्वर में 21 फरवरी से 1 मार्च, 2020 के बीच किया गया। इन खेलों में पंजाब यूनिवर्सिटी ने चैंपियंस ट्राफी अपने नाम की। पंजाब यूनिवर्सिटी ने कुल 46 पदक जीते। इसमें 17 स्वर्ण, 19 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी रही।

4. निम्नलिखित में से किस दिन पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की जयंती मनाई जाती है?

Correct! Wrong!

29 फरवरी, 1896 को जन्मे मोरारजी देसाई ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। इस दौरान वे तीन बार जेल गये थे। वे 1931 में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य बने और 1937 तक गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रहे। उन्होंने 24 मार्च, 1977 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। मोरारजी देसाई का 10 अप्रैल, 1995 को निधन हो गया।

5. किस राज्य सरकार ने बिना हाइजीन रेटिंग वाले फूड बिजनेस ऑपरेटर के ऑनलाइन भोजन डिलीवरी पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है?

Correct! Wrong!

पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी किया है जिसके तहत ऐसे सभी होटलों, ढाबों, भोजनालय आदि से ऑनलाइन खाने की सप्लाई पर रोक लगाने का फैसला किया है, जो फूड स्टैंडर्ड एंड सेफ्टी एक्ट के नियमों के तहत हाइजीन रेटिंग में नहीं आते हैं। सरकार ने ऑनलाइन खाने की सप्लाई करने वाली वाली कंपनियों (ओएफएसएज) को भी निर्देश जारी किए हैं कि वह रेटिंग नहीं करवाने वाली दुकानदारों से खाने की सप्लाई न करें। आदेश के अनुसार जिन ऑपरेटरों की रेटिंग 3 से कम है, उनसे भोजन लेने पर भी पाबंदी लगाई गई है। पाबंदी संबंधी यह आदेश राज्यभर में 30 अप्रैल से प्रभावी होंगे और 1 साल तक लागू रहेंगे।

6. राफेल नडाल ने किस स्पर्धा में जीत दर्ज करने अपने कैरियर का 85वां एकल टेनिस खिताब जीता है?

Correct! Wrong!

राफेल नडाल ने मैक्सिकन ओपन 2020 का खिताब जीत लिया है। यह उनके कैरियर का 85वां एकल खिताब है। राफेल नडाल ने अमेरिका के फ्रिट्ज को 6-3, 6-2 से हराकर तीसरी बार मैक्सिको ओपन का खिताब जीता है। नडाल ने पहली बार साल 2005 में मैक्सिकन ओपन का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2013 में यह खिताब जीता था। महिला वर्ग में 7वीं वरीयता प्राप्तय ब्रिटेन की हीथर वॉटसन ने यह खिताब अपने नाम किया।

7. किस भाषा के लेखक रिचर्ड जॉन पैस का निधन हो गया है?

Correct! Wrong!

प्रसिद्ध कोंकणी लेखक और थियेटर में काम कर चुके अनुभवी रिचर्ड जॉन पेस का 1 मार्च, 2020 को एक संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 51 वर्ष के थे। आरजेपी के रूप में साहित्यिक हलकों में विख्यात उनकी लघु कथाएं, व्यंग्य लेखन और कविताएं बहुत लोकप्रिय थीं।

8. वर्ष 2020 में विश्व उत्पादकता कांग्रेस का आयोजन निम्नलिखित में से किस देश में किया जाएगा?

Correct! Wrong!

विश्व उत्पादकता कांग्रेस का आयोजन वर्ल्ड कन्फेडरेशन ऑफ प्रोडक्टिविटी साइंस द्वारा आयोजित किया जाता है। यह कांग्रेस पहली बार 1974 में भारत में आयोजित की गई थी। इसके बाद 45 वर्षों बाद 2020 में दूसरी बार इसका आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य उत्पादकता बढ़ाने में सरकार के दृष्टिकोण को उत्प्रेरित करना है। इसका आयोजन 6 मई, 2020 और 8 मई, 2020 के बीच किया जाएगा।

9. भारतीय रेल ने किस स्टेशन पर रेल यात्रियों और आम लोगों के लिए अपना पहला रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स लॉन्च किया है?

Correct! Wrong!

भारतीय रेल ने आसनसोल रेलवे स्टेशन पर अपने यात्रियों और वहां के आम लोगों के उपयोग के लिए अपना पहला रेल भोजनालय रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स शुरू किया है। इस रेस्टोरेंट को दो पुराने एमईएमई कोचों को नवीनीकृत कर विकसित किया गया है। इस अनूठे प्रयास से न केवल आसनसोल स्टेशन पर सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, बल्कि अगले पांच वर्षों में गैर-किराया राजस्व आय भी लगभग 50 लाख रुपये होगी।

10. विश्व श्रवण दिवस कब मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

प्रत्येक साल 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day) मनाया जाता है। इस दिन पूरी दुनिया में बहरेपन को लेकर जागरूकता के लिए विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। आधुनिक युग में लोग अपने वजन पर काबू नहीं रख पाते और मोटापा से ग्रसित लोगों में बहरेपन का खतरा अधिक होता है। विश्व श्रवण दिवस पहली बार साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय कान देखभाल दिवस द्वारा विश्वभर में मनाया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विशेष विषय से संबंधित घटनाओं की कई किस्में बनाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *