रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अपने देश के संविधान में संशोधन कर दिया है जिसके अनुसार वे 2036 तक राष्ट्रपति पद बने रह सकते है। इस संशोधन में वोटिंग करने वाले 78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपनी सहमति जताई है।
चीन की सरकारी मीडिया के अंतर्गत आने वाला सीजीटीएन के संपादक शेन सिवाई ने ट्वीट करते हुए कहा है कि रूस का ब्लादिवोस्तक उसका हिस्सा है। चीनी मीडिया के अनुसार 1860 से पहले ब्लादिवोस्तक पहले शैवनेई नाम से जाना जाता था। जिसे रूस ने जबरन संधि के तहत अपने में मिलाया हुआ है। रूस और चीन दोनों कम्यूनिस्ट पार्टी से संबंध रखते है। दोनों के यहां कम्यूनिस्ट विचारों का बोलबाला है। चीन 1949 में कम्यूनिस्ट शासन के अधीन आया था। चीन का अधिकतर पड़ोसियों से तनाव हमेशा बना रहता है, इसकी नजर दूसरे देशों की भूमि पर जमी रहती है लेकिन रूस की जमीन पर दावा करना चीन को पूरे विश्व में अकेला ही नहीं निश्हाय भी कर सकता है। चीन का भारत से भी तनाव चल रहा है।
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक सिद्धार्थ मुखजी ने एंपरर आॅफ आॅल मैलेडिज: ए बायोग्राफी आॅफ कैंसर पुस्तक लिखी है। इन्हें इस पुस्तक के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिल चुका है। इन्हें 2014 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। ये 2009 से कोलंबिया युनिवसिर्टी में मेडिसीन विभाग में अस्टिेंट प्रोफेसर एवं भोतिकविद है। इन्हें अमेरिका के प्रवासी सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।
हावर्ड युनिवर्सिटी के इतिहास में सबसे युवा प्रोफेसर राज चेट्टी है जिन्हें वर्ष 2020 में अमेरिका के प्रवासी सम्मान से 4 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा। ये भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक है। एंड्रयू कार्नेगी की याद में यह सम्मान आयोजित किया जाता है। जो आयरिश मूल के अमेरिकी नागरिक थे।
निकेल रासायन विज्ञान की आवर्त सारणी में स्थित एक तत्व है, जिसकी खोज स्वीडन के रसायनशास्त्री एवं खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक कोन्सटलर ने की थी। इसका संकेत NI है। इसकी परमाणु संख्या 28 है।
केन्द्र सरकार इस वर्ष के अंत तक चारधाम परियोजना के पूरा करने की योजना पर काम कर रही है, इस योजना में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ एवं ब्रदीनाथ को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। एनएच. 58 के जरिए चारो धाम दिल्ली से जुड़ जाएंगे। इसके लिए 11 हजार 700 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। इससे 889 किलोमीटर लंबी सड़का बनाई जाएगी।
2023 से रेल की पटरियों पर 151 निजी ट्रेने चलाई जाएंगी जो 160 किमी./घंटा की रफ्तार से चलेंगी। इसके डिब्बे आधुनिक तकनीक से लैंस होंगे। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने इसकी जानकारी दी। इस समय चल रही ट्रेनों का यह केवल 5 फीसद होगा। बीते 1 जुलाई को रेलवे ने बिना देरी से 201 ट्रेनों को चलाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।
वेस्टइंडिज के महानतम क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक एवर्टन विक्स का बुधवार को निधन हो गया। इनके नाम लगातार पांच पारियों में शतक लगाने का अनोखा रिकार्ड है। इन्हें कैरेबियाई क्षेत्र में खेलों का जनक कहा जाता है।
स्वास्तिक एक चिन्ह है, जिसे हाल ही में फिनलैंड की वायुसेना से 100 वर्षो बाद हटा दिया गया है। स्वास्तिक हिटलर की नाजी सेना का भी प्रतिक चिन्ह था। भारतीय संस्कुति में भी इसका काफी महत्व है। हिन्दू, बौद्ध एवं जैन धर्म को मानने वाले काफी पवित्र मानते है। इसके बिना उनकी कोई भी पूजा सफल नहीं मानी जाती है।
रूस की तकनीक से निर्मित सुखोई एमकेआई ब्रह्मोस मिसाइल से लैंस होने वाला एकमात्र लड़ाकू विमान है। यह लड़ाकु जेट किसी भी मौसम में या किसी भी परिस्थिति में अपनी सेवा दे सकता है। इसका रेंज 3000 किलोमीटर तक है, इसका वजन 18400 किलो है। यह लडाकु विमान एक घंटे में 21 सौ 20 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इस जेट में ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती भी की गई है जो किसी भी दुश्मन को पलक झपकते दबाह कर सकता है। भारतीय सीमा में रहते हुए भी इस सुखोई में तैनात इस मिसाइल से 290 किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन को तबाह किया जा सकता है।