DRDO (रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन) ने COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए चार वस्तुओं का विकास किया है। DRDO ने हैंड सैनिटाइज़र, वेंटिलेटर, N99 मास्क और बॉडी सूट विकसित किए हैं। भारतीय सशस्त्र बलों, सुरक्षा कोर और चिकित्सा कोर के लिए लगभग 4,000 लीटर हैंड सैनिटाइजर तैयार किया गया है। DRDO ने रक्षा मंत्रालय के लिए 1,500 लीटर और संसद के लिए 300 लीटर लीटर हैंड सैनिटाइजर तैयार किया है। DRDO प्रतिदिन 20,000 से 30,000 लीटर हैंड सैनिटाइजर निर्मित करेगा। इस सैनिटाइजर की लागत 120 रुपये प्रति लीटर से कम है। DRDO ने 5-लेयर वाला N99 मास्क विकसित किया है। पांच परतों में से 2 परतें नैनो जाली से बनी होती हैं। DRDO प्रतिदिन 10,000 ऐसे मास्क निर्मित करेगा। एक मास्क की कीमत 70 रुपये है। डीआरडीओ के तहत सोसायटी फॉर बायोमेडिकल टेक्नोलॉजी कार्यक्रम को वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के लिए संशोधित किया गया है। इसके तहत अब वेंटिलेटर के निर्माण का कार्य किया जाएगा। पहले महीने में लगभग 5,000 वेंटिलेटर का उत्पादन होगा। बाद में धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 10,000 तक कर दिया जाएगा। वहीं, डीआरडीओ द्वारा पहले रेडियोलॉजिकल आपात स्थिति के लिए मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए बॉडी सूट विकसित किया गया था। अब इसे फुल बॉडी सूट में बदल दिया गया है, जो संदूषण को रोकने में मदद करेगा।
मत्स्य और महासागर अध्ययन के क्षेत्र में प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ ए. रामचंद्रन का केरल में निधन हो गया। वह केरल मत्स्य व महासागर अध्ययन विश्वविद्यालय (KUFOS) के कुलपति के रूप में सेवारत थे। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मत्स्य संगठनों में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में भी कार्य किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “टीम -11” की स्थापना की है, जिसमें कोरोवायरस को फैलने से रोकने के लिए नौकरशाहों के नेतृत्व वाली अंतर-विभागीय समितियां शामिल हैं। इन समितियों का गठन राज्य में वायरस के बहु-पार्श्व प्रभावों की जांच करने और पीड़ितों को चिकित्सा देखभाल, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और बेरोजगार श्रमिकों की सहायता के लिए सुझाव देने के लिए किया गया है।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक बेनी प्रसाद वर्मा का हाल ही में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1996 से 1998 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के कैबिनेट में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री के रूप में कार्य किया। वह केंद्रीय इस्पात मंत्री भी रहे।
इन लिपियों का डिजिटलीकरण कर गूगल ड्राइव में पीडीएफ प्रारूप में संरक्षित किया गया है। ये लिपियां www.prasangaprathisangraha.com पर उपलब्ध हैं और इनको ‘प्रसंग प्राथी संग्रह’ एप के माध्यम से भी उपलब्ध कराया गया है। यक्षगान कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में किया जाने वाला प्रसिद्ध लोकनाट्य है। कर्नाटक में यक्षगान की परंपरा लगभग 800 वर्ष पुरानी मानी जाती है। यक्षगान भगवान गणेश की वंदना से शुरू होता है। यक्षगान की संगीत शैली भारतीय शास्त्रीय संगीत ‘कर्नाटक’ और ‘हिन्दुस्तानी’ शैली दोनों से अलग है।
30 मार्च को प्रतिवर्ष राजस्थान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राजस्थान की स्थापना 30 मार्च, 1949 को हुई थी।
इस वर्ष “अर्थ ऑवर” 28 मार्च को सायंकाल को 8:30 से 9:30 बजे के बीच मनाया गया। इस अवसर पर विश्व भर में लोगों को एक घंटे के लिए गैर-आवश्यक उपकरणों की बिजली बंद करने का आवाहन किया गया था। अर्थ ऑवर को वर्ष 2007 में वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर द्वारा लॉन्च किया गया था। यह एक पर्यावरणीय अभियान है जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। आमतौर पर अर्थ ऑवर को मार्च के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है। अर्थ ऑवर के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा तथा जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की जाती है।
COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए ओडिशा सरकार द्वारा “मो जीबन कार्यक्रम” शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया। ‘मो जीबन’ का अर्थ है ‘मेरा जीवन’। इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार लोगों से घर के अंदर रहने की अपील करती है। इस कार्यक्रम के द्वारा कामकाजी आबादी से अनुरोध किया गया है कि वे अपने बच्चों और माता-पिता के नाम पर शपथ लेने के लिए सहयोग करें और घर से बाहर कदम न रखकर सहयोग करें। इसके द्वारा कम से कम 20 सेकंड के लिए हाथ धोने के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है।
जापानी सरकार की वित्त पोषण एजेंसी JICA ने तीन मेगा रेल अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए भारत के साथ 15,295 करोड़ रुपये के ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों के द्वारा 8,553 करोड़ रुपये का ऋण समर्पित फ्रेट कॉरिडोर के चरण -1 के लिए, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक परियोजना (II) के लिए 4,262 करोड़ रुपये और मुंबई नगर निगम लाइन 3 परियोजना के लिए 2,480 करोड़ रुपये प्रस्तावित है।
फेसबुक ने अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म फेसबुक मैसेंजर पर एक COVID-19 चैटबॉट लॉन्च किया है। इस चैटबॉट को देश में महामारी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और MyGov के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है। यह हेल्पडेस्क चैटबॉट बीमारी के बारे में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करेगा और महामारी से संबंधित अफवाहों और नकली समाचारों का रहस्योद्घाटन करेगा।