26-27 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
April 27, 2020
29 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
April 29, 2020
Show all

28 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. देश में सबसे पहले प्लाज्मा ट्रीटमेंट थेरेपी कहां शुरू हुई?

Correct! Wrong!

27 अप्रैल, 2020 को उत्तर प्रदेश में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी COVID-19 के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी शुरू करने वाला पहला सरकारी अस्पताल बन गया है। हाल ही में एक 58 वर्षीय मरीज को प्लाज्मा थेरेपी की पहली खुराक दी गई। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने हाल ही में प्लाज्मा थेरेपी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी जो ICMR द्वारा प्रस्तुत की गई थी। रिकवर हो चुके COVID-19 रोगियों से प्लाज्मा का उपयोग करने के लिए DGCI ने मंज़ूरी दी थी। वहीं अब दिल्ली, महाराष्ट्र जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने प्लाज्मा थेरेपी से उपचार का उपयोग करना शुरू कर दिया है। हालांकि, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी उपचार में इस थेरेपी का उपयोग करने वाला पहला सरकारी अस्पताल है।

2. विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य व सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य व सुरक्षा दिवस प्रतिवर्ष 28 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा मनाया जाता है। इस दिवस को प्रतिवर्ष 2003 से मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य व्यवसायिक सुरक्षा तथा स्वास्थ्य की ओर ध्यान आकर्षित करना है। इस वर्ष विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य व सुरक्षा दिवस अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की 100वीं वर्षगांठ से प्रेरित है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन एक त्रिपक्षीय संगठन है। इसमें सरकार, रोजगार प्रदाता तथा कर्मचारी श्रम मानक निश्चित करने के लिए विचार विमर्श करते हैं। इसकी स्थापना 29 अक्टूबर, 1919 को की गई थी। यह संयुक्त राष्ट्र की विशेषीकृत एजेंसी है। इसका मुख्यालय स्विट्रजलैंड के जिनेवा में स्थित है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के कुल 187 सदस्य हैं।

3. हाइड्रोजन ईंधन बस और कार किस संस्था ने लॉन्च की है?

Correct! Wrong!

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन ने हाल ही में 10 हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित बस और 10 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की है। इन बसों और कारों को नई दिल्ली और लेह में लॉन्च की गई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए भी इसी तरह के प्रस्ताव पर कार्य किया जा रहा है।

4. निम्न में से किस सेवा को सार्वजनिक उपयोगिता सेवा घोषित किया गया है?

Correct! Wrong!

भारत सरकार ने 21 अक्टूबर तक बैंकिंग उद्योग को सार्वजनिक उपयोगिता सेवा के रूप में घोषित किया है। यह आदेश औद्योगिक विवाद अधिनियम के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है। बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल को रोकने के लिए बैंकिंग सेवाओं को औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत लाया गया है। इस आदेश को श्रम मंत्रालय ने पारित कर दिया है।

5. निम्न में से कौन बॉयोफार्मा के टॉप 20 लीडर्स में शामिल हुई हैं?

Correct! Wrong!

बॉयोकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ मेडिसिन मेकर पावर लिस्ट 2020 के टॉप 20 प्रेरणास्पद लीडर्स में शामिल हुई हैं। इस लिस्ट में बॉयोफार्मा​स्यूटिकल के क्षेत्र से जुड़े ऐसे लोग होते हैं, जो इनोवेटिव आइडिया और दवाओं से अहम योगदान दे रहे हैं। किरण 6वें साल इस सूची में शामिल हुई हैं।

6. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा रोहतांग दर्रा भारत के किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में स्थित है?

Correct! Wrong!

रोहतांग दर्रा हिमालय की पूर्वी पीर पंजाल श्रेणी में 13,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू घाटी को लाहौल और स्पीति से जोड़ने के लिए इस दर्रे को हाल ही में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में आवश्यक आपूर्ति और राहत सामग्री का बेहतर परिवहन हो सकेगा।

7. ‘जीवन शक्ति योजना’ किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की एक पहल है?

Correct! Wrong!

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ‘जीवन शक्ति योजना’ नामक एक नई योजना लांच की है। इसका उद्देश्य शहरी महिलाओं को मास्क बनाने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी आजीविका बनाए रखने के लिए उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है। राज्य की शहरी महिलाएं जो इस योजना में शामिल होने की इच्छुक हैं, उन्हें कॉल सेंटर के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना होगा। फिर उन्हें प्राप्त होने वाले आदेशों के अनुसार वे सूती मास्क बनाना शुरू कर सकती हैं और वो नोडल अधिकारियों को इसे जमा करा सकती हैं। उनके बैंक खाते में प्रति मास्क 11 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

8. ‘कोविड फार्मा’ मोबाइल एप्लीकेशन को कोविड-19 ओवर-द-काउंटर के संभावित लक्षणों के लिए दवा खरीदने वाले लोगों को ट्रैक करने के लिए किस राज्य द्वारा शुरू किया गया है?

Correct! Wrong!

आंध्र प्रदेश के चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में ‘कोविड फार्मा’ नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च की है। इस एप्लीकेशन का उद्देश्य राज्य भर के मेडिकल स्टोर से खांसी, सर्दी और बुखार जैसे लक्षणों के लिए ओवर द काउंटर दवाएं खरीदने वाले लोगों पर नजर रखना है। यह डाटाबेस उन लोगों का पता लगाने में राज्य की मदद करेगा, जो कोरोनोवायरस से संक्रमित हो सकते हैं।

9. किस देश ने कोड़े से मारने के प्रचलित शारीरिक दंड को समाप्त कर दिया है?

Correct! Wrong!

सऊदी अरब ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार कोड़े मारने की सजा को समाप्त कर दिया है। इसके बाद न्यायाधीश दंड के रूप में जुर्माना, जेल या सामुदायिक सेवाओं की सजा दे सकते हैं। हाल ही में राइफ बदावी नाम के एक ब्लॉगर को 7 साल की जेल और 600 कोड़े की सजा सुनाई गई और फिर 10 साल और 1,000 की सजा सुनाई गई। बाद में उन्होंने यूरोपीय संसद का सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार जीता।

10. ‘द ग्रेट लॉकडाउन टू द ग्रेट मेल्टडाउन’ किस वैश्विक संगठन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट है?

Correct! Wrong!

संयुक्त राष्ट्र की संस्था UNCTAD ने हाल ही में ‘फ्रॉम द ग्रेट लॉकडाउन टू द ग्रेट मेलडाउन’ नामक एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एजेंसी ने कहा है कि विकासशील देशों की सार्वजनिक ऋण की अदायगी 2020 और 2021 में 2.6 ट्रिलियन डॉलर से 3.4 ट्रिलियन डॉलर के बीच होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *