26 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
February 26, 2020
28 फरवरी करेंट अफेयर्स क्विज
February 28, 2020
Show all

27 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?

Correct! Wrong!

पहले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी और तीरंदाजी को हटा दिया गया था। इसके बाद भारत ने खेलों का बहिष्कार करने के निर्णय लिया था। वहीं, राष्ट्रमंडल खेल संघ ने इन दो खेलों को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने पर सहमती जतायी है। जनवरी, 2022 में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी का आयोजन चंडीगढ़ में होगा। चंडीगढ़ में आयोजित किये जाने वाले इन खेलों के पदकों को 2022 में बिर्मिंघम में आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में जोड़ा जाएगा।

2. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट देश के किस राज्य में स्थित है?

Correct! Wrong!

सेंट्रल विस्टा एक महत्वकांक्षी योजना है। इसके तहत एक नये संसद भवन का निर्माण होगा। सभी केंद्रीय मंत्रालयों को आसपास ही स्थापित किया जाएगा। सेंट्रल विस्टा के आसपास की धरोहर इमारतों पर भी कार्य किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत आठ सरकारी कार्यालय बनाये जाएंगे। इसमें नया संसद भवन, साउथ ब्लॉक के निकट एक आवासीय कॉम्प्लेक्स निर्मित किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री व उपराष्ट्रपति का निवास स्थल होगा।

3. किस अफ्रीकी देश को FATF की ‘ग्रे लिस्ट’ में डाला गया है?

Correct! Wrong!

मॉरिशस को FATF (Financial Action Task Force) की ग्रे लिस्ट में सूचीबद्ध किया गया है। इससे भारत में मॉरिशस से आने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेश पर अनिश्चितता उत्पन्न हो गई है।

4. जीवन बीमा कंपनियों के लिए क्षतिपूर्ति आधारित स्वास्थ्य बीमा उत्पादों के मामले की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में IRDAI समिति का गठन किया गया है?

Correct! Wrong!

बीमा रेगुलेटर IRDAI ने जीवन बीमा कंपनियों के लिए क्षतिपूर्ति आधारित स्वास्थ्य बीमा उत्पादों की सम्भावना के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इस 9 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष LIC के चेयरमैन एमआर कुमार हैं।

5. किस अंतरराष्ट्रीय बैंक ने ग्लोबल सिक्योरिटीज मार्केट में पहली बार मसाला बांड्स को सूचीबद्ध किया है?

Correct! Wrong!

एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने पहली बार गिफ्ट सिटी के इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज में ग्लोबल सिक्योरिटीज मार्केट में पहली बार मसाला बांड्स को सूचीबद्ध किया है। एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने 10 वर्ष के लिए 850 करोड़ रुपये के मसाला बांड्स को सूचीबद्ध किया है। यह बांड्स इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज और लक्समबर्ग में सूचीबद्ध किये गये हैं।

6. विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम किस देश में स्थित है?

Correct! Wrong!

अहमदबाद का सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। यह उत्तरी कोरिया के बाद रनग्राडो मिड डे स्टेडियम के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है। इसका निर्माण 2016 में शुरू हुआ था। इसी स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त रूप से संबोधित किया था।

7. किस देश ने चेन्नई में भारतीय तटरक्षक और सीमा शुल्क कर्मियों के लिए वेसल खोज तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया?

Correct! Wrong!

ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल की मोबाइल प्रशिक्षण टीम ने भारतीय तटरक्षक, सीमा शुल्क और तमिलनाडु पुलिस के तटीय सुरक्षा कर्मियों के लिए वेसल खोज तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। भारतीय तटरक्षक बल ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के सीमा बल के साथ मिलकर किया।

8. भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् (ICAR) द्वारा अंतरराष्ट्रीय केला सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?

Correct! Wrong!

भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् (ICAR) के अधीन राष्ट्रीय केला अनुसन्धान केंद्र (NRCB) ने अंतरराष्ट्रीय केला सम्मेलन का आयोजन 22-25 फरवरी के दौरान तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में किया। कृषि अनुसन्धान परिषद् (ICAR) के अधीन राष्ट्रीय केला अनुसन्धान केंद्र (NRCB) तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में स्थित है।

9. किस सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई (PSU) ने टीएचडीसी इंडिया और नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NEEPCO) में सरकार की पूरी हिस्सेदारी खरीदने का निर्णय लिया है?

Correct! Wrong!

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई NTPC Limited को टीएचडीसी इंडिया और नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NEEPCO) में सरकार की पूरी हिस्सेदारी के अधिग्रहण की अनुमति दे दी है। एनटीपीसी, NEEPCO के जारी और भुगतान की गई शेयर पूंजी का 100% और टीएचडीसी इंडिया की 74.5% प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। इसकी शेष हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश सरकार के पास है।

10. G-20 देशों के वित्त मंत्री तथा केंद्रीय बैंक गवर्नर्स की बैठक का आयोजन कहां हुआ?

Correct! Wrong!

G-20 देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक गवर्नर्स की बैठक का आयोजन 22-23 फरवरी, 2020 को रियाद में किया गया। इसमें दुनिया भर से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें चीन और कुछ देशों में कोरोना वायरस के नकारात्मक प्रभाव के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास को बनाए रखने पर चर्चा हुई। मालूम हो कि जी-20 सरकारों व केंद्रीय बैंकों का एक अंतरराष्ट्रीय फोरम है। इसमें विश्व के सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। जी-20 का गठन 26 सितम्बर, 1999 को किया गया था। इसका उद्देश्य सदस्य देशों को वैश्विक अर्थव्यवस्था के मुख्य बिन्दुओं व समस्याओं पर चर्चा करने के लिए एकत्रित करना है। जी-20 समूह के सदस्य अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और यूरोपियन संघ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *