Science Quiz : सामान्य विज्ञान क्विज 4
July 25, 2020
27-28 जुलाई 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
July 28, 2020
Show all

26 जुलाई 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. किस राज्य के काकरापार परमाणु ऊर्जा परियोजना से जुड़े वैज्ञानिकों ने इस संयत्र की तीसरी इकाई में पहली बार क्रांतिकता (Criticality) प्राप्त की है?

Correct! Wrong!

काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र गुजरात के तापी जिले में स्थित है। इस संयंत्र की पहली दो इकाइयां कनेडियन तकनीकी पर आधारित हैं, जबकि इसकी तीसरी इकाई पूर्णरूप से स्वदेशी तकनीकी पर आधारित है। गुजरात में स्थित 700 मेगावाट की क्षमता वाले इस ऊर्जा संयंत्र के सामान्य परिचालन स्थिति में आना इस बात का संकेत है कि यह संयंत्र ऊर्जा उत्पादन के लिए अब तैयार है। यह देश का एकलौता सबसे बड़ा रिएक्टर है। काकरापार परमाणु ऊर्जा संयन्त्र, भारत का एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र गुजरात के सूरत शहर से 80 किलोमीटर दूर ताप्ती नदी के किनारे स्थित है।

2. राष्ट्रीय खनिज विकास निगम का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया?

Correct! Wrong!

सुमित देब को राष्ट्रीय खनिज विकास निगम का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। सुमित देब वर्तमान में NMDC के निदेशक (कार्मिक) पद पर कार्यरत हैं। NMDC के सीएमडी के रूप में उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2023 तक रहेगा। वे NMDC के सीएमडी के रूप में एन बैजेंद्र कुमार का स्थान लेंगे, जो 31 जुलाई 2020 को सीएमडी के पद से सेवानिवृत्त होंगे।

3. राष्ट्रीय प्रसारण दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) भारत में प्रत्येक वर्ष 23 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन वर्ष 1927 में इंडियन प्रसारण कंपनी ने बंबई स्टेशन से रेडियो प्रसारण शुरू किया था। भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत 1920 के दशक में हुई थी। पहला कार्यक्रम 1923 में मुंबई के रेडियो क्लब द्वारा प्रसारित किया गया था। इसके बाद 1927 में मुंबई और कोलकाता में निजी स्वा मित्वस वाले दो ट्रांसमीटरों से प्रसारण सेवा की शुरुआत हुई थी।

4. पुडुचेरी सरकार ने कोरोना से मरने वाले व्यक्ति के परिजनों को निम्न में से कितनी आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने विधानसभा में घोषणा की कि उनकी सरकार कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराएगी।

5. किस राज्य की सरकार पंचायती चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले विधेयक पेश करने वाली है?

Correct! Wrong!

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए अगले विधानसभा सत्र में सरकार एक विधेयक लाएगी। चौटाला उद्योग, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मामलों के मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंचायती राज संस्थाओं और समाज में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठा रही है।

6. किस बैंक ने देश के सभी जिलों में सैनिटाइजर और मास्क बांटने का अभियान लॉन्च किया है?

Correct! Wrong!

पंजाब नेशनल बैंक ने देश के सभी जिलों में सैनिटाइजर और मास्क बांटने का अभियान लॉन्च किया है। पंजाब नैशनल बैंक अपनी स्थापना के समय से ही समाज के हित में कार्य करने के लिए तत्पर रहा है। पंजाब नैशनल बैंक भारत का एक प्रमुख और पुराना बैंक है। यह एक अनुसूचित बैंक है। पंजाब नैशनल बैंक को 19 मई 1894 को भारतीय कंपनी अधिनियम के तहत अनारकली बाजार लाहौर में इसके कार्यालय के साथ पंजीकृत किया गया था। पंजाब नैशनल बैंक भारत का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी वाणिज्यिक बैंक है।

7. झारखंड में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लागू लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने वालों को कितने साल तक की जेल हो सकती है?

Correct! Wrong!

झारखंड में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लागू लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने वालों को दो साल तक की जेल हो सकती है और एक लाख रुपये तक जुर्माना देना पड़ सकता है। झारखंड कैबिनेट सचिव अजय कुमार ने बताया कि सरकार की तरफ से लॉकडाउन के संबंध में समय-समय पर दिशा-निर्देश लागू किए जा रहे हैं। झारखंड सरकार अब जुर्माने और दंड के प्रावधान संबंधी अध्यादेश पर राज्यपाल की अनुमति लेगी। इसके बाद यह लागू हो जाएगा।

8. ब्रिक्स सीसीआई के लिए सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

Correct! Wrong!

साहिल सेठ को ब्रिक्स सीसीआई के लिए सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एक मूल संगठन है, जो ब्रिक्स में वाणिज्य और उद्योग को बढ़ावा देता है। यह 2012 में स्थापित किया गया था। ब्रिक्स सीसीआई का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई खंड के लिए समर्थन प्रणाली बनाना है।

9. किस देश ने पहले मंगल जांच तियानवेन-1 को वेनचांग अंतरिक्ष यान लॉन्च साइट से लॉन्च किया?

Correct! Wrong!

चीन ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी जुटाने के उद्देश्य से हैनान द्वीप के वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण केंद्र से अपना पहला यान प्रक्षेपित किया। ‘तियानवेन-1’ नामक यान मंगल ग्रह का चक्कर लगाने, मंगल पर उतरने और वहां रोवर की चहलकदमी के उद्देश्य से प्रक्षेपित किया गया है। यान मंगल ग्रह की मिट्टी, चट्टानों की संरचना, पर्यावरण, वातावरण और जल के बारे में जानकारी एकत्रित करेगा।

10. किस देश ने चीन से भारत के साथ तनाव कम करने की अपील संबंधी प्रस्ताव पारित किया है?

Correct! Wrong!

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक द्विदलीय प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें चीन से अपील की गई है कि वह नियंत्रण रेखा के पास भारत के साथ शांतिपूर्ण तरीके से तनाव कम करे। इस प्रस्ताव को पारित किए जाने से पहले प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम (एनडीएए) में सर्वसम्मति से संशोधन पारित किया था, जिसमें गलवान घाटी में भारत के खिलाफ चीन की आक्रामकता और दक्षिण चीन सागर जैसे विवादित क्षेत्रों में उसके बढ़ते क्षेत्रीय दबावों की निंदा की गई है। प्रस्ताव में इस बात का जिक्र किया गया है कि भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास तनाव कम करने और बलों के पीछे हटने को लेकर सहमति बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *