25 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
March 25, 2020
27 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
March 27, 2020
Show all

26 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. ‘क्लारा’, एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बॉट है, जो Covid-19 को स्वयं जांचने में मदद करता है, किस देश में लॉन्च किया गया है?

Correct! Wrong!

यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने COVID-19 के संभावित लक्षणों को खोजने में लोगों की सहायता के लिए ‘क्लारा’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बॉट लॉन्च किया है। CDC ने स्व-जांच बॉट क्लारा को विकसित करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट अज्योर की हेल्थकेयर बॉट सेवा और CDC फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य किया है। यह वर्तमान में केवल सीडीसी वेबसाइट पर अमेरिका में ही उपलब्ध है। यह बॉट बीमारी के बारे में जानकारी प्रदान करता है और घर पर बीमारी को संभालने में मदद करता है।

2. 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?

Correct! Wrong!

पेरू में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र के दौरान पेरिस को 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के मेजबान के रूप में चुना गया। 2028 में खेलों की मेजबानी के लिए लॉस एंजेलिस का चयन किया गया है। वर्तमान में कोरोनावायरस महामारी के बीच 2020 टोक्यो ओलंपिक को स्थगित कर दिया गया है।

3. समीर अग्रवाल को किस कंपनी की भारतीय शाखा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

समीर अग्रवाल को अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट की भारतीय शाखा में बेस्ट प्राइस मॉडर्न होलसेल स्टोर्स का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। समीर अग्रवाल को सीईओ के रूप में पदोन्नत किया गया है और वह कृष अय्यर की जगह लेंगे। समीर 2018 में वॉलमार्ट में कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में शामिल हुए थे और उन्हें जनवरी 2020 में डिप्टी सीईओ बनाया गया था।

4. किस राज्य सरकार ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए माताओं के सहयोग से सामाजिक नवाचार की शुरुआत की है?

Correct! Wrong!

इन नवाचारों के तहत युवा माताओं की सहायता लेने की योजना है, ताकि उनके बच्चों को हर प्रकार की खेल गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इस सामाजिक नवाचार को एक नई दिशा प्रदान करने के लिए खेल, महिला और बाल विकास सहित सात विभाग कार्य कर रहे हैं। सरकार जल्द ही मदर्स फॉर स्पोर्टस एंड फिटनेस (Mothers for Sports and Fitness)’ नामक एक ऐप भी लॉन्च करेगी।

5. काबुल स्थित गुरुद्वारे पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी किस संगठन ने ली है?

Correct! Wrong!

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित गुरुद्वारे पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। काबुल में सिख समुदाय अल्पसंख्यक है। आईएस ने एक बयान जारी कर इस हमले ही जिम्मेदारी ली है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अफगानिस्तान की यात्रा के बाद तालिबान के साथ सीजफायर की बात कही गई थी, लेकिन इस क्षेत्र में अब भी अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।

6. किस प्रसिद्ध अफ्रीकी गायक और सैक्सोफोन वादक का कोरोनोवायरस (COVID-19) के कारण 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

Correct! Wrong!

मनु डिबंगो का जन्म 12 दिसंबर 1933 को फ्रेंच कैमरून (French Cameroon) में हुआ था। मनु डिबंगो को वर्ष 1972 में जारी उनके गाने ‘सोल मकोसा’ के लिए जाना जाता था। सोल मकोसा वैश्विक संगीत परिदृश्य में सबसे शुरुआती हिट गानों में से एक था। उन्होंने फ्रांस में पढ़ाई की और हाईस्कूल से ही वाद्ययंत्र सीखना शुरू कर दिया था।

7. भारत और किस देश की नौसेना ने रीयूनियन द्वीप (Reunion Island) से पहली बार संयुक्त गश्त का आयोजन किया?

Correct! Wrong!

भारतीय दृष्टिकोण से इसके आयोजन का मुख्य लक्ष्य हिंद महासागर में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना और विदेशी भागीदारों के साथ साझेदारी में सुधार करना था। यह अभ्यास पूर्वी अफ्रीकी तटरेखा से लेकर मलक्का जलडमरूमध्य तक किया गया। भारत ने अब तक इस प्रकार की संयुक्त गश्त का आयोजन केवल अपने समुद्री पड़ोसियों के साथ किया है। संयुक्त गश्त भारतीय नौसेना के क्षमता निर्माण की महत्त्वपूर्ण गतिविधि है।

8. किस सरकारी विभाग ने इजाजत दी है कि न मिटने वाली स्याही का उपयोग क्‍वारंटीन लोगों की पहचान करने के लिए किया जा सकता है?

Correct! Wrong!

निर्वाचन आयोग ने कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों को घर पर क्‍वारंटीन कर रहे लोगों की पहचान करने के लिए न मिटने वाली स्‍याही का इस्‍तेमाल करने की इजाजत दे दी है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय को इसके लिए लगाए जाने वाले चिह्न के मानकीकरण करने और इसे शरीर पर किस स्‍थान पर लगाया जाना है इस बारे में विचार करना चाहिए। चुनाव आयोग ने कहा है कि इसे बायें हाथ की उंगली पर न लगायें, ताकि चुनाव के समय किसी तरह की बाधा उत्‍पन्‍न न हो।

9. 26 मार्च को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग द्वारा हुआ G -20 सम्मलेन कौन से देश ने कराया है?

Correct! Wrong!

सऊदी अरब की अध्यक्षता में आयोजित किया गया G-20 सम्मलेन इस बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुआ। इस सम्मलेन में दुनिया भर के बड़े देशों ने हिस्सा लिया और मिलकर इस बिमारी से लड़ने पर बातचीत की। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सम्मलेन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हिस्सा लिया।

10. निम्नलिखित में से किस दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा 'हिरासत में लिए गए और लापता स्टाफ सदस्यों के साथ एकजुटता का अंतरराष्ट्रीय दिवस' मनाया गया?

Correct! Wrong!

प्रत्येक वर्ष 25 मार्च को 'हिरासत में लिए गए और लापता स्टाफ सदस्यों के साथ एकजुटता का अंतरराष्ट्रीय दिवस' मनाया जाता है। यह दिवस एलेक कॉलेट के अपहरण के स्मरण में मनाया जाता है। वह एक पूर्व पत्रकार थे, जो फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी के लिए काम कर रहे थे। 1985 में उन्हें सशस्त्र बंदूकधारी द्वारा अगवा कर लिया गया था। उनका शरीर आखिरकार 2009 में लेबनान की बेका घाटी में मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *