25 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
February 25, 2020
27 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
February 27, 2020
Show all

26 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. भारत द्वारा 2022 में किस शहर में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा?

Correct! Wrong!

भारत जनवरी 2022 में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी चंडीगढ़ में करेगा। इसमें जीते गये पदकों को रैंकिंग के लिए बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया जाएगा। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इन स्पर्धाओं में जीते गये पदकों को राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के एक सप्ताह बाद अंतिम तालिका में जोड़ा जाएगा। इसका आयोजन जनवरी 2022 में होगा, जबकि राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से सात अगस्त 2022 तक होगा।

2. किस राज्य सरकार ने कॉलेज के छात्रों को वित्तीय सहायता देने के लिए ‘जगन्ना वसाठी दीवेना’ योजना शुरू की है?

Correct! Wrong!

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी द्वारा कॉलेज और डिग्री स्तर पर पढ़ रहे गरीब छात्रों के लिए यह योजना शुरू की गई है। इसके तहत छात्रों को न केवल पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी, बल्कि उनकी कैंटीन और हॉस्टल के खर्च का भी भार सरकार द्वारा ही उठाया जाएगा। इस योजना में आईटीआई, पॉलिटेक्निक और डिग्री स्तर पर पढ़ने वाले छात्र शामिल होंगे।

3. निम्नलिखित में से किसे दिल्ली विधानसभा का स्पीकर चुना गया है?

Correct! Wrong!

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ विधायक राम निवास गोयल को सर्वसम्मति से दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राम निवास गोयल को स्पीकर बनाने का प्रस्ताव रखा था। उन्हें दूसरी बार यह पदभार प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त राम वीर सिंह बिधूड़ी को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया है।

4. निम्नलिखित में से किसे नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक चुना गया है?

Correct! Wrong!

अभय कुमार सिंह को सार्वजनिक क्षेत्र की पनबिजली कंपनी एनएचपीसी का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बनाया गया है। एनएचपीसी द्वारा जारी आदेश के अनुसार उनकी सेवानिवृत्ति 31 अगस्त, 2022 को होगी। वे रतीश कुमार का स्थान लेंगे, जो कंपनी में निदेशक (परियोजना) के अलावा चेयरमैन और प्रबंध निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

5. भारत-अमेरिका के बीच कितने डॉलर के रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं?

Correct! Wrong!

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25 फरवरी, 2020 को एक बड़े रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किये। दोनों देशों ने लगभग 3 बिलियन डॉलर के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किये हैं। यह समझौता दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद किया गया। इसके बाद दोनों नेताओं ने आतंकवाद के विरुद्ध कड़ी करवाई की प्रतिबद्धता को दोहराया। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी और भारत-अमेरिका के रिश्तों की मजबूती का जिक्र किया। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि वे भारत के इस दौरे को हमेशा याद रखेंगे और उन्होंने भारतीयों द्वारा किये गये शानदार स्वागत के लिए सभी को धन्यवाद भी कहा।

6. निम्नलिखित में से कौन सा खिलाडी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 से अधिक मैच खेलने वाला दुनिया का सबसे पहला खिलाड़ी बन गया है?

Correct! Wrong!

न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी रॉस टेलर तीनों फॉर्मेट - टेस्ट, वनडे और T-20 में 100 से अधिक मैच खेलने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। टेलर ने यह उपलब्धि 21 फरवरी को न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में भारत के खिलाफ खेले गये अपने 100वें टेस्ट खेलते हुए हासिल की। टेलर ने अपना 100वां T-20 भी भारत के ही खिलाफ 2 फरवरी को माउंट माउनगुई में खेला था।

7. टोक्यो ओलंपिक 2020 का आधिकारिक आदर्श वाक्य क्या है?

Correct! Wrong!

टोक्यो ओलंपिक 2020 का आधिकारिक आदर्श वाक्य है - ‘United by Emotion’। इस आदर्श वाक्य का अर्थ है कि खेलों में भावना अहम होती है चाहे कोई किसी भी देश या धर्म का क्यों न हो। इसलिए ओलंपिक खेलों जैसे बड़े आयोजन में देश या धर्म की बजाय भावना को अधिक महत्व दिया जाना इसकी विशेषता को दर्शाता है। साथ ही यह आदर्श वाक्य बताता है कि खेलों में भावना से एकजुटता की ओर भी बढ़ा जा सकता है। टोक्यो ओलंपिक 2020 का आयोजन 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 के बीच टोक्यो में होगा।

8. किसानों के लिए इनमें से कौन सा ऐप लॉन्च किया गया है?

Correct! Wrong!

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पीएम किसान मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप किसान सम्मान योजना के एक साल पूरे होने लॉन्च किया गया है। इससे किसान 6000 रुपये की राशि के भुगतान की स्थिति, आधार के अनुसार नाम में संशोधन, पंजीयन की स्थिति, योजना की पात्रता आदि का लाभ ले सकेंगे।

9. देश का पहला 5जी फोन किस कंपनी ने लॉन्च की है?

Correct! Wrong!

देश का पहला 5जी मोबाइल फोन लॉन्च हो गया है। रियलमी के एक्स 50 प्रो 5जी स्मार्ट फोन में डुअल फ्रंट और 64,12,8 ब्लैक एंड व्हाइट क्वाड रियर कैमरा है। 4जी फोन से यह 10 गुना तेज यह फोन 4जी और 5जी दोनों को सपोर्ट करता है।

10. जावास्क्रिप्ट स्निफर क्या है?

Correct! Wrong!

सिंगापुर बेस्ड एक साइबरसुरक्षा फर्म ने खुलासा किया है कि डार्क वेब पर बेचे जा रहा 98% क्रेडिट कार्ड डाटा भारतीय ग्राहकों के हैं। इस कार्य के लिए जावास्क्रिप्ट स्निफर नामक मैलवेयर का उपयोग किया गया है। जावास्क्रिप्ट स्निफर एक किस्म का मैलवेयर है जिसका उपयोग संवेदनशील क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुराने के लिए किया जा रहा है। बाद में क्रेडिट कार्ड्स की जानकारी को डार्क वेब पर बेचा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *