इजराइल के हिलेल फुरस्टेनबर्ग और रूस-अमेरिकी ग्रेगरी मारगुलिस को वर्ष 2020 के लिए प्रतिष्ठित एबेल पुरस्कार का विजेता चुना गया है। एबेल पुरस्कार गणित के क्षेत्र के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक है। इन दो गणितज्ञों को समूह सिद्धांत (group theory), संख्या सिद्धांत (number theory) और संयोजन विज्ञान (combinatorics) में संभावना और गतिशीलता की विधियों के उपयोग की शुरुआत के लिए चुना गया है। यह दो गणितज्ञ आसानी से समझने योग्य गणित की निश्चितता बनाने के लिए यादृच्छिकता (randomness) का उपयोग करने वाले पहले व्यक्ति थे।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यबल का गठन किया था। इस टास्क फोर्स ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के उपयोग की सिफारिश की है। इस टास्क फोर्स के अनुसार हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का उपयोग अलक्ष्णी (asymptomatic) स्वास्थ्य देखभाल श्रमिकों के इलाज के लिए किया जा सकता है। इसका उपयोग स्वास्थ्य देखभाल श्रमिकों और रोगियों के घरेलू संपर्क में आने वाले लोगों के उपचार के लिए किया जाएगा, जो अलक्ष्णी (asymptomatic) हैं। यह दवा आमतौर पर मलेरिया के रोगियों को दी जाती है।
बॉलीवुड फिल्म निर्माता जोया अख्तर को मुंबई में आयोजित एशिया के सबसे बड़े फिल्म पर्यटन इवेंट 8वें भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म पर्यटन सम्मेलन (IIFTC) में IIFTC टूरिज्म इम्पैक्ट अवार्ड 2020 प्रदान किया गया। उनको उनकी फिल्मों के माध्यम से विश्व पर्यटन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए चुना गया है। उनकी फिल्मों की शूटिंग स्पेन और तुर्की में की गयी थी।
कोरोनवायरस वायरस महामारी के बीच भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राशन की दुकानों के माध्यम से वितरण के लिए भारतीय खाद्य निगम (FCI) से तीन महीने के लिए खाद्यान्न ले जाने की अनुमति दे दी है। भारत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत लगभग 75 करोड़ लाभार्थी हैं। नवीनतम सरकारी आंकड़ों के अनुसार हमारे देश में 272.19 लाख टन चावल और 162.79 लाख टन गेहूं के साथ 435 लाख टन का अधिशेष खाद्यान्न है।
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने घोषणा की है कि वह वंचित वर्ग लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए और कोरोनवायरस महामारी से लड़ने के लिए अपने वार्षिक लाभ का 0.25% प्रदान करेगा। यह योगदान सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से दिया जाएगा। हाल ही में एसबीआई ने अपने उधारकर्ताओं के लिए एक आपातकालीन क्रेडिट लाइन भी खोली है।
प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को विश्व भर में विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मलेरिया के बारे में जागरूकता फैलाना तथा इसे रोकने के लिए प्रयास करना है। विश्व मलेरिया दिवस की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन की निर्णय निर्माता संस्था विश्व स्वास्थ्य असेंबली के 60वें अधिवेशन में मई, 2007 में की गई थी। इसका उद्देश्य मलेरिया रोग के बारे में जागरूकता फैलाना था। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के 8 आधिकारिक वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है। मलेरिया मच्चार के कारण होने वाला रोग है, एक एक संक्रामक रोग है। मलेरिया एनोफीलीज मादा मच्छर के काटने से होता है। यह पैरासाईंटिक प्रोटोजोआ के कारण होता है। जब संक्रमित मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है, तो परजीवी इस व्यक्ति के यकृत (लीवर) में तेजी से बढ़ना शुरू हो जाते हैं। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (आरबीसी) को संक्रमित करके नष्ट कर देता है। शुरुआती निदान से मलेरिया को नियंत्रित किया जा सकता है। सर्दी-ज़ुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, असामान्य रक्त बहाव व रक्ताल्पता (एनीमिया) के लक्षण मलेरिया के लक्षण हैं।
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के साथ सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में एक समर्पित COVID-19 केंद्र स्थापित किया है। 100 बिस्तर वाले इस अस्पताल में COVID-19 के मरीजों का उपचार किया जाएगा। यह अस्पताल पूर्ण रूप से रिलायंस फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित है और अस्पताल मात्र 2 सप्ताह में स्थापित किया गया है। इसमें एक नकारात्मक दबाव कक्ष भी शामिल है, जो क्रॉस-कंटैमिनेशन को रोकता है और संक्रमण को नियंत्रित करता है। मालूम हो कि रिलायंस फाउंडेशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एक परोपकारी संस्था है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 मार्च, 2020 को शाम 8 बजे देश को संबोधित किया। इस संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की। यह लॉकडाउन 24 मार्च, 2020 को रात 12 बजे से लागू होगा। मतबल, देशभर में लॉकडाउन 21 दिनों तक लागू रहेगा। यह लॉकडाउन कोरोनावायरस के तीव्र प्रसार को रोकने के लिए किया गया है। गौरतलब है कि भारत में अब तक 500 से अधिक लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
कोरोना वायरस की वजह से इस साल 24 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक 2020 को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाक 24 मार्च 2020 को इन खेलों को स्थगित करने पर सहमत हो गए।
चीन में हंता वायरस के कारण 23 मार्च को एक व्यक्ति की मौत की खबर है। हंता वायरस से संक्रमित व्यक्ति जिस बस में सवार था, उसमें सवार 32 लोगों की जांच की गई है। चीन में कोरोना वायरस के कारण हजारों लोगों की मौत हो गई है। हंता वायरस का यह मामला ऐसे समय पर आया है, जब पूरी दुनिया वुहान से निकले कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही है। सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (Centre for Disease Control and Prevention) ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि घर के अंदर व बाहर चूहे हंता वायरस का संक्रमण फैलने की शुरुआती वजह बन सकता है।