22—23 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
March 23, 2020
25 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
March 25, 2020
Show all

24 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. COVID-19 की रोकथाम और नियंत्रण के लिए भारत सरकार द्वारा गठित चिकित्सा विशेषज्ञों की उच्च-स्तरीय समिति के प्रमुख कौन हैं?

Correct! Wrong!

भारत सरकार ने COVID-19 की रोकथाम और नियंत्रण के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति का नेतृत्व नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल द्वारा किया जाएगा। इस 21 सदस्यीय उच्च स्तरीय तकनीकी समिति में प्रसिद्ध सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक इस समिति के सह अध्यक्ष हैं।

2. लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक पारित किया है। भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद वित्त विधेयक (Finance Bill) के एक महत्वपूर्ण प्रकार धन विधेयक (Money Bill) को परिभाषित करता है?

Correct! Wrong!

लोकसभा की नियमावली के नियमों के अनुसार एक वित्त विधेयक एक विधेयक है जो प्रत्येक वर्ष आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को प्रभावी करने के लिए पेश किया जाता है। हाल ही में लोकसभा ने वित्त विधेयक को बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित किया है। वित्त विधेयक का एक महत्वपूर्ण प्रकार धन विधेयक है, जिसे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 110 द्वारा परिभाषित किया गया है। वे स्पीकर द्वारा प्रमाणित किये जाते हैं।

3. किस सार्क सदस्य देश ने COVID-19 सार्क आपातकालीन निधि में 5 मिलियन डॉलर का योगदान दिया?

Correct! Wrong!

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने COVID-19 सार्क इमरजेंसी फंड में 5 मिलियन डॉलर का योगदान देने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है। इस आपातकालीन निधि का उपयोग सार्क देशों द्वारा COVID-19 से संबंधित मुद्दों से निबटने के लिए किया जा सकता है। भारत के द्वारा 10 मिलियन डॉलर का प्रारंभिक योगदान देने के बाद सार्क के अन्य सदस्य देशों ने भी इस निधि के लिए योगदान देना शुरू कर दिया है।

4. कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापकों में से एक की जयंती 23 मार्च को मनाई गई थी। उनका नाम क्या है?

Correct! Wrong!

डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती 23 मार्च को मनाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राम मनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च, 1910 को हुआ था। वह कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापकों में से एक थे। वह कांग्रेस सोशलिस्ट पत्रिका के संपादक भी थे। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के विदेश विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य किया था।

5. निम्नलिखित में से किस दिन विश्व तपेदिक दिवस मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

विश्व भर में प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को तपेदिक दिवस या टीबी दिवस मनाया जाता है। इस दिन बीमारी के बैक्टीरिया की पहचान हुई थी। डॉ रॉबर्ट कोच ने 24 मार्च 1882 को यह ऐलान किया था कि उन्होंने माइकोबैक्टीरियम टुबरोक्लोसिस का पता लगा लिया है, जो इंसान में तपेदिक की बीमारी के लिए जिम्मेदार है। यही वजह है कि दुनियाभर में 24 मार्च को विश्व तपेदिक दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

6. जुलाई 2020 में भारत की पहली हाइपरलूप प्रतियोगिता का आयोजन निम्नलिखित में से किस संस्थान में किया जायेगा?

Correct! Wrong!

आईआईटी मद्रास में जुलाई, 2020 में हाइपरलूप पॉड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन देश में हाइपरलूप पॉड परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन विश्व स्तर पर किया जाता है जिसे स्पेस एक्स द्वारा वित्त पोषित किया जाता है। हाइपरलूप एक लूप होती है जिसके माध्यम से एक पॉड यात्रा करता है। इसके द्वारा यात्रा का समय बहुत कम हो जाता है, क्योंकि पॉड हवा प्रतिरोध के बिना ट्यूब में यात्रा करती है।

7. बीजेपी के किस नेता ने चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है?

Correct! Wrong!

शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद चौथी बार मध्य प्रदेश की कमान संभाली है। वे पहली बार 29 नवंबर 2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान 12 दिसंबर 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। उन्होंने 8 दिसंबर 2013 को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

8. निम्नलिखित में से वह पहला देश कौन सा है जिसने टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में हिस्सा लेने से मना कर दिया हैं?

Correct! Wrong!

कोरोनावायरस (COVID-19) के कारण कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने टोक्यो ओलंपिक 2020 खेलों में भाग लेने से इनकार कर दिया है। दोनों देशों की ओलंपिक समिति द्वारा जारी आधिकारिक बयान में इस निर्णय की सूचना दी गई है। दोनों देशों ने यह मांग की है कि इन खेलों को वर्ष 2021 में आयोजित किया जाये। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में 24 जुलाई से 9 अगस्त (2020) तक आयोजित किया जाना था।

9. रिजर्व बैंक द्वारा अर्थव्‍यवस्‍था को पटरी पर लाने के लिए कितने करोड़ रुपये के बॉन्‍ड खरीदने का फैसला किया गया है?

Correct! Wrong!

रिजर्व बैंक ने COVID-19 संकट के बीच तीस हजार करोड़ रुपये से अधिक के बॉन्‍ड खरीदने का फैसला किया है। रिजर्व बैंक ने कहा कि दो किस्‍तों में 24 मार्च और तीस मार्च को 15-15 हजार करोड़ रुपये लगाए जाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए वित्‍तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए नकदी प्रवाह बढ़ाएगा। कोरोना वायरस के चलते विश्व भर में अर्थव्यवस्था सुस्ती के दौर से गुजर रही है।

10.कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण चुनाव आयोग ने किस मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को टाल दिया है?

Correct! Wrong!

राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होने थे। लेकिन पूरे देश में बढ़ते कोरोना के प्रकोप के कारण इसे टालने का फैसला किया गया है। कुल 17 राज्यों की 55 सीटों पर चुनाव होना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *