28 जून 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
June 28, 2020
3 जुलाई 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
July 3, 2020
Show all

23—30 जून साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज

1. फ्रांस से भारत आने वाले राफेल लड़ाकू विमान की मारक क्षमता है?

Correct! Wrong!

राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस की दसॉ कंपनी द्वारा बनाया गया है। चीन से झड़प के बीच जुलाई में 6 राफेल भारत आ रहे है। यह लडाकू विमान किसी भी मौसम में युद्ध कर सकता है यह 50 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। 3700 किलोमीटर दूर स्थित किसी भी टारगेट को तबाह करने में सक्षम है।

2. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल कितने साल के लिए बढ़ाया गया है?

Correct! Wrong!

एक जुलाई से केन्द्र सरकार ने वर्तमान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल 3 साल के बढ़ा दिया है। सर्वोच्च न्यायालय के लिए पांच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल का कार्यकाल भी 3 साल के लिए बढ़ाया गया है। जबकि अटार्नी जनरल वेणुगोपाल का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया है। ये सभी सर्वोच्च न्यायालय से लेकर अन्य न्यायालयों तक भारत सरकार का पक्ष रखते है। इनकी नियुक्ति नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा की जाती है।

3. 27 जून को किस महान योद्धा की पुण्यतिथि मनाई गई, जिनके शौर्य से भारत ने 1971 का युद्ध जीता था?

Correct! Wrong!

1971 युद्ध के महानायक सैम मानेकशॉ (होरमुजजी फ्रामदी जमशेदजी मानेकशॉ) भारत के ऐसे सेनानायक थे जिनकी बात काटने की हिम्मत प्रधानमंत्री भी नहीं करते/करती थी। इन्हें 1972 ई. में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 1973 में इन्हें फील्ड मार्शल का पद दिया गया। 27 जून 2008 को भारत का महान योद्ध ईश्वर के पास चला गया।

4. दुनिया की सबसे बड़ी प्लाजमा थेरेपी परियोजना कहां शुरू की गई है?

Correct! Wrong!

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए इस प्लाजमा थेरेपी परियोजना की शुरूआत की है। प्लाजमा रक्त का पीले रंग का वह हिस्सा होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं, सफेद रक्त कोशिकाओं , प्लेटलेट्स, एवं अन्य पदार्थो के हटाए जाने के बाद बचता है। जो इस बिमार से ठीक हो चुके है उनके प्लाजमा को लेकर बिमार व्यक्ति का इलाज किया जाता है। प्लाज्मा में हर समय एंटीबॉडी का निर्माण होता रहता है। जो किसी भी बिमारी से लड़ने से समर्थ होता है। दिल्ली में पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित किया गया है।

5. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का 2020—21 का वार्षिक बजट है?

Correct! Wrong!

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का 2020—21 का वार्षिक बजट 42 हजार 901 करोड़ रूपये है। इस मंत्रालय के केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान है जो उड़ीसा राज्य से संबंधित है। डा. एम.एम. कुट्टी इस मंत्रालय के सचिव है।

6. विश्व बैंक ने शिक्षा में सुधार के लिए कितने करोड़ रूपये के कर्ज को मंजूरी दी है?

Correct! Wrong!

विश्व बैंक भारत के 6 राज्यों में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए लगभग 3700 करोड़ रूपये के कर्ज को मंजूरी दी है। मध्य प्रदेश, केरल ओडिशा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र को लाभ होगा। इसका उद्देश्य है कि किसी भी जाति, धर्म, आयु का बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न हो।

7. उत्तर प्रदेश सरकार ने सीआईएसएफ की तर्ज पर किस बल के गठन को मंजूरी दी है?

Correct! Wrong!

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के गठन की मंजूरी दे दी है। इसके गठन की जिम्मेवारी अपर मुख्य गृह सचिव अवनीश कुमार अवस्थी और पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी को सौंपी गई है। यह केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तरह कार्य करेगा।

8. आईसीसी के सबसे युवा अंपायर के पद पर किसका चयन हुआ है?

Correct! Wrong!

वर्ष 2020—21 के लिए भारतीय युवा खिलाड़ी नितीन मेनन (36वर्ष) को अंपायर बनाया गया है, ये सबसे युवा अंपायर होंगे। इन्होंने इंग्लैंड के नाइजेल वांग का स्थान लिया है। आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) क्रिकेट खेल संबंधित है।

9. हिंडन एयरबेस स्थित है?

Correct! Wrong!

हिंडन एयरबेस गाजियाबाद में स्थित है। इसका संचालन एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया द्वारा किया जाता है। यह इंदिरा गांधी के बाद दिल्ली एनसीआर में स्थित में दूसरा कामर्शियल एयरपोर्ट भी है। इसे उडान योजना के तहत 2017 से बनाने की शुरूआत हुई। 2022 तक पूर्णत: बनकर तैयार हो जाएगा।

10. बिहार विधान परिषद के कितने सदस्यों के लिए हाल ही में चुनाव हुए है?

Correct! Wrong!

बिहार विधान परिषद के 9 सदस्यों के लिए हाल ही में चुनाव हुए है। सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत चुके है। इस चुनाव में भाजपा को दो, कांग्रेस को एक, जेडीयू को 3 और राजद के 3 प्रत्याशी विधान परिषद चुनाव जीते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *