21 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
March 21, 2020
24 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
March 24, 2020
Show all

22—23 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. भारत सरकार ने किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोरोनावायरस पर गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए ‘MyGov कोरोना हेल्पडेस्क’ की शुरुआत की है?

Correct! Wrong!

कोरोनावायरस पर गलत सूचना और फर्जी समाचारों के प्रसार पर अंकुश लगाने और COVID-19 के बारे में नागरिकों में दहशत को कम करने के लिए भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप पर एक आधिकारिक चैटबॉट लॉन्च किया है। इस चैटबॉट का नाम ‘MyGov Corona Helpdesk’ रखा गया है और यह सभी व्हाट्सएप्प यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कोई भी यूजर इस नंबर 9013151515 को अपने फोन में सेव कर सकता है और चैटबॉट का उपयोग शुरू कर सकता है।

2. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक अपडेटिड मैनुअल DPP-2020 का अनावरण किया है। DPP का पूर्ण स्वरूप क्या है?

Correct! Wrong!

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक अपडेटिड मैनुअल DPP-2020 (रक्षा खरीद प्रक्रिया-2020) का अनावरण किया। पिछले 18 वर्षों में इस पुस्तिका के अनुसार रक्षा पूंजी बजट से हथियारों और उपकरणों की खरीद को नियंत्रित किया गया है। 2020 के ड्राफ्ट संस्करण का उद्देश्य रक्षा उपकरणों में अधिक स्वदेशी सामग्री को बढ़ावा देना है। इसमें रक्षा उपकरणों को सस्ता बनाने के लिए एक अन्य श्रेणी के रूप में ‘लीजिंग’ की शुरुआत की गई है।

3. सत्यरूप सिद्धान्त किस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं?

Correct! Wrong!

भारतीय पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धान्त का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है। उन्होंने विश्व के 7 महाद्वीपों में सबसे ऊंचे ज्वालामुखी पर चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय बनने का रिकॉर्ड बनाया है। सत्यरूप सिद्धान्त ने जनवरी, 2019 में दुनिया के 7 महाद्वीपों के सभी सर्वोच्च शिखर पर चढ़ने का रिकॉर्ड हासिल किया था।

4. आदिवासी लोगों के बीच उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (TRIFED) द्वारा शुरू की गई पहल का नाम क्या है?

Correct! Wrong!

ट्राइबल को—ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (TRIFED) ने आदिवासी लोगों के बीच उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों के साथ साझेदारी में ‘टेक फॉर ट्राइबल्स’ नामक पहल शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री वन जनधन योजना के तहत नामांकित आदिवासी वन उपज संग्रहकर्ताओं को उद्यमिता कौशल प्रदान करना है।

5. विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

22 मार्च को प्रतिवर्ष विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जल के महत्त्व पर प्रकाश डालना है। इस वर्ष विश्व जल दिवस की थीम लीविंग नो वन बिहाइंड है। थीम का चयन संयुक्त राष्ट्र जल द्वारा किया जाता है। इस वर्ष की थीम का उद्देश्य सीमान्त समूहों के साथ होने वाले भेदभावपूर्ण व्यवहार को समाप्त करना है और उन्हें भी स्वच्छ व सुरक्षित जल उपलब्ध कराना है। इस दिवस के द्वारा ताजे जल के स्रोतों के सतत प्रबंधन पर बल दिया जाता है। इस दिवस पर विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सर्वप्रथम 1992 में एजेंडा 21 में इस दिवस का प्रस्ताव रखा गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसम्बर, 1992 में प्रस्ताव संख्या A/RES/47/193 के द्वारा 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मानाने का निर्णय लिया। इसके बाद 1993 में पहली बार विश्व जल दिवस को मनाया गया।

6. विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

विश्व मौसम विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है। 23 मार्च, 1950 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना की गई थी। इसकी स्मृति में प्रतिवर्ष 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन एक अंतरसरकारी संगठन है। यह मौसम, जलवायु और जल संसाधन आदि के क्षेत्र में कार्य करता है। यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी है। वर्तमान में इसके 191 सदस्य हैं। इसकी शुरुआत अंतरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन के रूप में 1873 में हुई थी। बाद में 23 मार्च,1950 को इसकी स्थापना विश्व मौसम विज्ञान संगठन के रूप में की गई। इसका मुख्यालय स्विटजरलैंड के जिनेवा में स्थित है।

7. शहीद दिवस कब मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन ही 1931 में भारत के तीन महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को मृत्युदंड दिया गया था। लाहौर षड्यंत्र केस में इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के लिए 24 मार्च, 1931 को मृत्युदंड का आदेश दिया गया था। लेकिन उन्हें 23 मार्च, 1931 को शाम 7 बजे फांसी दे दी गई थी। मालूम हो कि सभी दलों ने साइमन कमीशन का विरोध करते हुए देश भर में प्रदर्शन किये। 30 अक्टूबर, 1928 को लाला लाजपत राय ने साइमन कमीशन के विरोध में लाहौर में प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में लाठीचार्ज के बाद उनकी मृत्यु हो गई। लाला लाजपत राय की मृत्यु के प्रतिशोध में भगत सिंह, राज गुरु, जय गोपाल तथा सुख देव ने ब्रिटिश पुलिस चीफ स्कॉट की हत्या की योजना बनायी। लेकिन, उन्होंने DSP जेपी सौन्डर्स पर गोली चलायी, जिसमें उसकी मृत्यु हो गयी। बाद उन्हें दिल्ली असेंबली में बम फेंकने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

8. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संयुक्त रूप से आयुष्मान भारत के तहत किस योजना की शुरुआत की है?

Correct! Wrong!

स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के महत्त्वपूर्ण घटकों में से एक है, जो स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रखने में मदद करता है। इसका उद्देश्य स्कूल के बच्चों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से मुक्त रखना है। स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कुल ग्यारह विषयों की पहचान की गई है, जिनमें प्रजनन स्वास्थ्य और एचआईवी की रोकथाम शामिल हैं।

9. अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कितनी दवाओं को मंजूरी प्रदान की गई है?

Correct! Wrong!

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 के मरीजों के लिए इलाज के लिए दो दवाइयों की घोषणा की है। उन्होंने हाइड्रोक्जिक्लोरोक्वीन और एजिथ्रोमाइसिन नाम की दो दवाएं पेश की हैं। ट्रंप का दावा है कि दोनों दवाएं मेडिसिन के क्षेत्र में गेम चेंजर साबित होंगी। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही ट्रंप प्रशासन ने क्लोरोक्वीन नाम की ऐंटी-मलेरिया मेडिसिन को मंजूरी दी थी। दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया की 10 मिनट में कोरोना की पहचान करने वाला किट दुनियाभर में पहुंचाने जा रहा है।

10. भारत को इलेक्ट्रॉनिक विनिर्मिाण का हब बनाने के लिए किस योजना को मंजूरी दी गई है?

Correct! Wrong!

केंद्रीय मंत्रिमडल ने संशोधित इलेक्ट्रॉानिक्स विनिर्माण क्लस्टर्स योजना को मंजूरी प्रदान की है। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक विनिर्मिाण क्लस्टर्स के जरिये साझा सुविधाओं के साथ विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का विकास करना है। सरकार ने इसके लिए संशोधित इलेक्ट्रॉानिक्स विनिर्माण क्लस्टर्स योजना को वित्तीय सहायता की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सरकार ने व्यापक स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए उत्पादन प्रोत्साहन योजना को भी स्वीकृति दी है। इस योजना का उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना और मोबाइल फोन विनिर्माण तथा विशिष्ट इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में बड़े निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन देना है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा भारत में मोबाइल और संबंधित उपकरणों के विनिर्माण पर बल दिया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा इस क्षेत्र में 20 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप अगले पांच वर्षों में 25 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *