21 फरवरी, 2020 को महाराष्ट्र सरकार ने थाई मांगुर मछली प्रजनन केंद्रों को नष्ट करने का आदेश दिया। इसका मुख्य कारण यह है कि इस मछली की खेती अस्वच्छ परिस्थितियों में की जाती है। महाराष्ट्र में इस मछली की प्रजाति को आमतौर पर थाई मांगुर या विदेशी मांगुर या अफ्रीकी मांगुर कहा जाता है। मालूम हो कि 2000 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने थाई मांगुर की खेती पर प्रतिबंध लगा दिया था।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(IIT), पलक्कड़ ने डाटा साइंस अनुसंधान केंद्र की स्थापना करने का निर्णय लिया है। कांजीकोड में स्थापित किए जाने वाले इस केंद्र का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस अनुसंधान के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करना है। इस केंद्र का नाम ‘सेंटर फॉर रिसर्च एंड एजुकेशन इन डाटा साइंस’ रखा गया है।
नई दिल्ली में 21 फरवरी से 23 फरवरी, 2020 के दौरान राष्ट्रीय जैविक भोजन उत्सव (National Organic Food Festival) का आयोजन किया जा रहा है। यह इस प्रकार का पहला उत्सव है। इसमें लगभग 150 महिला उद्यमी हिस्सा ले रही हैं। इसमें स्वयं सहायता समूह अपने मसाले, फल, सब्जी, शहद, ड्राई फ्रूट आदि प्रदर्शित कर रहे हैं। इस उत्सव का उद्देश्य जैविक उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा देना है।
ओडिशा के भुवनेश्वर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 का शुभारंभ हुआ है। इन खेलों का आयोजन भुवनेश्वर में 21 फरवरी से 1 मार्च, 2020 के बीच किया जा रहा है। इसमें देश भर के विश्वविद्यालयों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। मालूम हो कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के दायरे को बढ़ाकर बड़ा कर दिया है। इन खेलों में अब दो श्रेणियों अंडर 17 और अंडर 21 में प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय समावेश (2019-24) के लिए राष्ट्रीय रणनीति (National Strategy for Financial Inclusion) लॉन्च की है। इस रणनीति का मुख्य उद्देश्य किफायती तरीके से वित्तीय सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना है। सेबी (भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड), PFRDA (पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) और भारतीय बीमा विनियामक व विकास प्राधिकरण (IRDAI) के साथ गहन परामर्श के बाद यह रणनीति शुरू की गई है। इस रणनीति को वित्तीय समावेश सलाहकार समिति (Financial Inclusion Advisory Committee) की सिफारिशों के आधार पर लॉन्च किया गया है।
प्रत्येक वर्ष की भांति 21 फरवरी, 2020 को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। भारतीय गृह मंत्रालय ने भी देश की भाषाई विविधता को उजागर करने के लिए 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस मनाया। यूनेस्को द्वारा दुनिया भर के विभिन्न देशों में उपयोग की जाने वाली (पढ़ी, लिखी और बोली जाने वाली) 7000 से अधिक भाषाओं की पहचान की गई है। इसी बहुभाषीवाद को मनाने के लिए 21 फरवरी का दिन चुना गया है।
इथोनोलॉज के मुताबिक विश्वभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में पहला स्थान अंग्रेजी का है और पूरी दुनिया में 113.2 करोड़ लोग इस भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इसके अतिरिक्त दूसरे स्थान पर चीन में बोली जाने वाली मैंड्रेन भाषा है। इसे 111.7 करोड़ लोग बोलते हैं। इथोनोलॉज के मुताबिक विश्वभर में 61.5 करोड़ लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी, 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। शिवनेरी दुर्ग, महाराष्ट्र राज्य के पुणे के जुन्नर गांव के पास स्थित एक ऐतिहासिक किला है। शिवाजी सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करते थे। शिवाजी महाराज ने अपने जीवनकाल में कई बार मुगलों की सेना को मात दी थी।
यह गणना वन्यजीव संरक्षण और लद्दाख पक्षी क्लब ने आयोजित की थी। लद्दाख क्षेत्र में लाल गले वाली सारिका और सुरमीला जल-पक्षी पहली बार पाई गई है। दूसरी तरफ कॉमन रोज फिंच और ग्रे हेरान प्रजातियां लद्दाख में इस बार पहले आ गई हैं। पक्षीविदों के तीन समूहों और वन्यजीव विशेषज्ञों ने लद्दाख में पक्षियों की कुल 87 तरह की विभिन्न प्रजातियों की गिनती की है।
अर्बन बेंट- टोऐड गेको छिपकली का वैज्ञानिक नाम सिरोटोडैक्टाइलस अर्बनुस है। अर्बन बेंट- टोऐड गेको को पहले खासी हिल्स छिपकली के समान माना जाता था। सिरटोडैक्टाइलस खासीनेसिस मुख्य रूप से मेघालय की खासी पहाड़ियों में पाई जाती है। पूर्वोत्तर भारत की सभी बेंट- टोऐड गेको को एकल प्रजाति माना जाता था। असम का गुवाहाटी शहर कई महत्त्वपूर्ण प्रजातियों का निवास है।
इस बिल के द्वारा 50,000 करोड़ रुपये के फंड का निर्माण किया जाएगा। इस राशि को डिफाल्टर कीटनाशक कंपनियों से वसूले गए जुर्माने तथा राज्य व केंद्र सरकार के योगदान से जुटाया जाएगा।
यूनाइटेड किंगडम की गृह सचिव प्रीती पटेल ने देश में पॉइंट बेस्ड इमीग्रेशन शुरू करने की घोषणा की है। इस सिस्टम के तहत उन लोगों को वीजा दिया जाएगा जिनके पास जरूरी अंक होंगे। इस नई प्रणाली का उद्देश्य उच्च कौशल युक्त लोगों को देश में आकर्षित करना है। यह नई प्रणाली 1 जनवरी, 2021 से लागू होगी।
सैयद अता हसनैन, राजेंद्र सिंह और कृष्ण वत्स को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन हैं।
पूर्व सूचना एवं प्रसारण सचिव बिमल जुल्का को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किया गया है। बिमल जुल्का फिलहाल केंद्रीय सूचना आयोग में बतौर सूचना आयुक्त सेवारत हैं। इनका चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार समिति ने किया। जुल्का मध्यप्रदेश कैडर के 1979 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को अवैध रेत खनन पर तुरंत रोक लगाने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार से इस संबंध में जवाब मांगा है। सर्वोच्चत अदालत के मुख्ये न्यायाधीश एसए बोबड़े की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अवैध रेत खनन से पर्यावरण को अपूर्णीय क्षति होगी। इस पीठ में जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्य कांत भी शामिल हैं।