दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा भारत का पहला सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त हवाईअड्डा बन गया है। इस हवाईअड्डे ने 2018 पर्यावरण दिवस के बाद सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त बनने के लिए कार्य शुरू कर दिया था। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे में प्लास्टिक के स्थान पर ईको-फ्रेंडली विकल्पों का इस्तेमाल किया जाता है। यह देश के अग्रणी अवाई अड्डों में से एक है। प्रतिवर्ष 68.5 मिलियन यात्री दिल्ली हवाईअड्डे से सफर करते हैं।
1 अप्रैल, 2020 से भारत यूरो-VI उत्सर्जन के अनुकूल ईंधन का उपयोग शुरू कर देगा। वर्तमान में भारत में यूरो-IV ग्रेड ईंधन का उपयोग करता है। यूरो-VI इंधन अपेक्षाकृत स्वच्छ ईंधन है।
मनोहर पर्रिकर 2014 से 2017 के बीच देश के रक्षा मंत्री रहे। रक्षा व विश्लेषण संस्थान (IDSA) का नाम बदलकर अब मनोहर मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन संस्थान रखा गया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में वन रैंक वन पेंशन वन स्कीम योजना के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। IDSA की स्थापना 1965 में की गयी थी। इसका उद्देश्य रक्षा क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करना है।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ ने घोषणा की है कि जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2021 का आयोजन भारत में किया जाएगा। जबकि, महिला जूनियर विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के पोत्शेफस्त्रूम में किया जाएगा। इस वर्ष कॉन्टिनेंटल क्वालीफायद मैचों का आयोजन किया जाएगा।
सुनील कुमार ने ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में 27 साल बाद भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। सुनील कुमार ने 87 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में किर्गिस्तान के अजत सालिदिनोव को 5-0 से हराकर यह खिताब जीता। भारत को एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में 1993 के बाद पहली बार स्वर्ण पदक मिला है। सुनील कुमार से पहले ये कारनामा पहलवान पप्पू यादव ने किया था।
इन पुरस्कारों के 20 वर्ष के इतिहास में यह पहला मौका है, जब दो दिग्गज खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से यह अवॉर्ड दिया गया है। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करने वाले किसी टीम के पहले खिलाड़ी हैं। यह आयोजन खेल की दुनिया के खिलाड़ियों और टीमों को उनकी साल भर की उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाता है।
यह सम्मान सचिन तेंदुलकर को प्रशंसकों के वोटों के आधार पर मिला है। इस पुरस्कार के लिए सचिन तेंदुलकर समेत विश्वभर से 20 दावेदार नामित हुए थे। उन सभी को पछाड़ते हुए सचिन तेंदुलकर ने यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। बर्लिन में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने सचिन तेंदुलकर को लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड 2000-2020 के विजेता बनने की घोषणा की। यह अवॉर्ड पहली बार 25 मई, 2000 को दिए गए थे। इसमें 13 अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जाते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट में दो योजनाओं की घोषणा की है। चीफ मिनिस्टर अपरेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत राज्य के युवाओं को MSME इकाइयों में ऑन-जॉब ट्रेनिंग व रोजगार प्रदान किया जाएगा। इस दौरान स्टाईपेंड भी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा राज्य में युवा उद्यमिता विकास अभियान हब स्थापित किये जाएंगे। इनमें उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत दो लाख युवाओं को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन योजनाओं के लिए क्रमशः 100 करोड़ रुपये और 50 करोड़ रुपये आबंटित किए गये हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने नाडू-नेडू योजना लॉन्च की है। इस योजना के तहत तीन वर्षों में सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके लिए सरकार 15,337 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करेगी। इस योजना के तहत अस्पतालों को देश के सबसे बेहतरीन अस्पतालों की तरह बनाया जाएगा।
पाकिस्तान ने 600 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने वाली परमाणु शक्ति संपन्न क्रूज मिसाइल ‘राड-2’ का सफल प्रक्षेपण परीक्षण किया है। यह परीक्षण भूमि और समुद्र में हमलों को नाकाम करने की सेना की क्षमता बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है। यह क्रूज मिसाइल हवा से भूमि और समुद्र पर हमले को नाकाम करने की पाक सेना की रणनीतिक क्षमता बढ़ाएगी।
19 फरवरी, 2020 को कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार देश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ‘तिलहन मिशन’ लॉन्च करेगी। यह घोषणा 19 फरवरी, 2020 को स्वाइल हेल्थ कार्ड दिवस पर की गई।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 19 फरवरी, 2020 को पहली बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। महंत नृत्य गोपाल दास को राम मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) के उपाध्यक्ष चंपत राय को महासचिव बनाया गया है। नृपेंद्र मिश्रा को भवन निर्माण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट की हुई पहली बैठक में 9 प्रस्ताव भी पारित किए गए। गोविंद गिरी को मंदिर ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। ये बैठक रामलला के वकील रहे केशवन अय्यंगर परासरण के दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित घर में हुई। बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा की गई।
केंद्र सरकार ने 19 फरवरी 2020 को 22वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने फैसला किया है कि इसका गठन तीन साल के लिए किया जाएगा। इससे पहले 21वें विधि आयोग का कार्यकाल 31 अगस्त, 2018 को समाप्त हो गया था। विधि आयोग एक गैर-सांविधिक निकाय है। सरकार आवश्यकता के अनुसार समय-समय पर इस आयोग का गठन करती है। इस आयोग का मूल रूप से 1955 में गठन किया गया था। आयोग का पुनर्गठन तीन साल के लिए किया जाता है।
20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य निर्धनता, बेरोजगारी और परित्याग की समस्या का सामना करना है। इस वर्ष विश्व सामाजिक न्याय की थीम सामाजिक न्याय हासिल करने के लिए असमानता को कम करना (Closing the Inequalities Gap to Achieve Social Justice) है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 26 नवम्बर, 2007 को 20 फरवरी को प्रतिवर्ष विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाये जाने को मंजूरी दी। पहली बार 2009 में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया।
19 फरवरी, 2020 को केंद्रीय कैबिनेट ने स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण के क्रियान्वयन को मंजूरी दी। इस मिशन के दूसरे चरण में ODF Plus (Open Defecation Free Plus) पर बल दिया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण के लिए 52,497 करोड़ रुपये आबंटित किए गए हैं। इस मिशन में जल जीवन मिशन और मनरेगा को एक साथ जोड़कर कार्य किया जाएगा। इस मिशन में खुले में शौच से मुक्त (ODF) का स्टेटस बनाये रखने के अलावा ग्रामीण रोजगार सृजन पर भी फोकस किया जाएगा।