भारत के खगोलविदों ने ब्रह्मांड की सबसे दूर की नक्षत्र आकाशगंगाओं में से एक की खोज की है। भारत की पहली मल्टी-वेवलेंथ स्पेस ऑब्जर्वेटरी एस्ट्रोसैट ने पृथ्वी से 9.3 अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक आकाशगंगा से चरम यू. वी. प्रकाश का पता लगाया है। इस आकाशगंगा की खोज पुणे स्थित इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिज़िक्स के डॉक्टर कनक साहा के नेतृत्व में खगोलविदों की टीम ने की है। आकाशगंगा/गैलेक्सी उसे कहा जाता है जिसमें हमारा सौरमंडल स्थित है। जिसपर हम सब रहते है, जिसपर जीवन संभव है। हमारा सौरमंडल आकाशगंगा के बाहरी क्षेत्र में स्थित है। सौरमंडल सूर्य और उसकी परिक्रमा कर रहे ग्रहों, क्षु्द्रग्रहों, धुमकेतुओं का संसार है।
बीते 7 साल में यूएस ओपन में मेन्स सिंगल्स का पहला मैच जीतने वाले खिलाड़ी सुमित नागल है। सुमित नागल ने बी क्लान को हराया है। सुमित नागल भारतीय टेनिस खिलाड़ी है। ये झज्जर हरियाणा से आते है। बी क्लान अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी है। युकी भांबरी और रामकुमार रामनाथन भी भारतीय टेनिस खिलाड़ी है जबकि एंडी मरे अंग्रेज/इंग्लैंड के टेनिस खिलाड़ी है। युकी भांबरी वर्ष 2009 में आस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियनशिप के विजेता रहें है।
वर्तमान केन्द्र सरकार के आदेश के अनुसार अब 63 खेलों/क्षेत्र के खिलाड़ियों को भारत सरकार के सीग्रेड के पदों पर नौकरियों में सीधी भर्ती मिल सकेगी। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने मंगलवार को इसका आदेश जारी किया। अब बेसबॉल, रग्बी, बास्केटबॉल, बधिर खेल, टग-ऑफ-वॉर, मल्लखंब और पैरा स्पोर्ट्स (पैरा ओलंपिक और पैरा एशियन गेम्स में शामिल खेल) सहित 20 और खेलों को इसमें शामिल करने के लिए इस सूची का विस्तार किया गया है।मौजूदा निर्देशों के अनुसार जिन खिलाड़ियों ने इन 63 खेलों की सूची में से किसी में भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किसी राज्य या देश का प्रतिनिधित्व किया है वे ग्रुप सी स्तर के पदों के लिए नियुक्ति के पात्र होंगे।ऐसे खिलाड़ी जिन्हें राष्ट्रीय शारीरिक दक्षता अभियान के तहत, शारीरिक दक्षता में राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, वे भी इस तरह के पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र हैं। कार्मिक मंत्रालय के 2013 में जारी निर्देश के मुताबिक, ''ऐसी कोई भी नियुक्ति तब तक नहीं की जा सकती है जब तक कि उम्मीदवार सभी प्रकार से पद के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हो और विशेष रूप से, पद के लिए लागू भर्ती नियमों के तहत निर्धारित आयु, शैक्षिक या अनुभव योग्यता के संबंध में छूट दी गई हो।"पहले की नीति के अनुसार तीरंदाजी, एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता सहित), आत्या-पात्या, बैडमिंटन, बॉल-बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बिलियर्ड्स एवं स्नूकर, मुक्केबाजी, ब्रिज, कैरम, शतरंज, क्रिकेट, साइकिलिंग, घुड़सवारी खेल, फुटबॉल, गोल्फ, जिम्नास्टिक (बॉडी बिल्डिंग सहित), हैंडबॉल, हॉकी, आइस-स्कीइंग, आइस-हॉकी, आइस-स्केटिंग और जूडो के साथ कबड्डी, कराटे-डो, कयाकिंग और कैनोइंग, खो-खो, पोलो, पावरलिफ्टिंग, राइफल निशानेबाजी, रोलर स्केटिंग, नौकायन, सॉफ्ट बॉल, स्क्वाश, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनी-कोइट, टेनिस, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन , कुश्ती और याचिंग को भी योजना में शामिल किया गया था।
अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार सीनेटर कमला हैरिस है। ये भारतीय मूल की है। 55 वर्षीय हैरिस पहली अश्वेत महिला हैं जिन्हें उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में चुना गया है। जॉ बिडेन डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार है जो वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी से संबंधित है। सेसेन ऐलिजाबेथ राइस अमेरिकी राजदूत है जो संयुक्त राष्ट्र में 27वें अमेरिकी एंबेसडर के रूप में कार्य कर चुकी है। सेसेन राइस अमेरिका की 24वीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रही है, इस समय अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा थे। डेमोक्रेटिक पार्टी की ग्रेटचेन वीटमर अमेरिकी मिचीगन की 49वीं गर्वनर है।
पिनाका मल्टीपल लांच रॉकेट सिस्टम को डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। इसकी अधिकतम फायरिंग रेंज 90 किलोमीटर है, आपरेशनल रेंज 800 किलोमीटर है। कारगिल युद्ध में इस मिसाइल सिस्टल का इस्तेमाल हो चुका है। सीमा पर चीन के साथ तनाव के बीच अपनी सैन्य शक्तियों को और भी अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय ने पिनाका रॉकेट लांचर खरीदने के लिए 2580 करोड़ रु का समझौता किया। इसके लिए टाटा पावर कंपनी लिमिटेड (टीपीसीएल) और लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) के साथ अनुबंध पर दस्तखत किया गया है जबकि रक्षा क्षेत्र के सरकारी उपक्रम भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) को भी इस परियोजना का हिस्सा बनाया गया है। बीईएमएल ऐसे वाहनों की आपूर्ति करेगी जिस पर रॉकेट लांचर को रखा जाएगा। छह पिनाका रेजिमेंट में 'ऑटोमेटेड गन एमिंग एंड पोजिशनिंग सिस्टम(एजीएपीएस)' के साथ 114 लांचर और 45 कमान पोस्ट भी होंगे। मिसाइल रेजिमेंट का संचालन 2024 तक शुरू करने की भारत सरकार की योजना है।
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून/नेशनल सिक्योरिटी एक्ट/रासुका राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत बनाया गया। वर्ष 1980 में आई इंदिरा गांधी सरकार ने इसे 23 सितंबर को पास करवाया था। बाद में 27 दिसबंर 1980 को ये तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी की मंजूरी के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980 के रूप में जाना जाने लगा। एनएसए के तहत ऐसे व्यक्ति को महीनों तक हिरासत में रखने का अधिकार देता है जिससे प्रशासन को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और व्यवस्था के लिए खतरा महसूस हो। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 देश की सुरक्षा के लिए सरकार को अधिक शक्ति देने से जुड़ा एक कानून है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है कि अब जो लोग भी पुलिसकर्मियों पर हमला करेंगे उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया जाएगा। इस कानून के तहत ऐसे व्यक्ति को महीनों तक हिरासत में रखने का अधिकार देता है जिससे प्रशासन को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और व्यवस्था के लिए खतरा महसूस हो। ये कानून सरकार को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी की शक्ति देता है। सरकार को यदि लगता है कि कोई शख्स देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले कामों को करने से उसे रोक रहा है, तो उस शख्स को गिरफ्तार कर सकती है। इस कानून का इस्तेमाल जिला अधिकारी, पुलिस आयुक्त, राज्य सरकार अपने सीमित दायरे में कर सकती है। अगर सरकार को लगे कि कोई व्यक्ति बिना किसी मतलब के देश में रह रहा है और उसे गिरफ्तार किए जाने की जरूरत है तो सरकार उसे भी गिरफ्तार करवा सकती है। 3 महीने की गिरफ्तारी कानून के तहत पहले व्यक्ति को तीन महीने के लिए गिरफ्तार किया जाता है। आवश्यकतानुसार 3-3 महीने के लिए गिरफ्तारी की अवधि बढ़ाई जा सकती है। गिरफ्तारी के बाद अधिकारी को राज्य सरकार को बताना पड़ता है कि किस आधार पर गिरफ्तारी की गई है। रासुका के तहत किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बिना किसी आरोप के 12 महीने तक जेल में रखा जा सकता है। हिरासत में लिया गया व्यक्ति सिर्फ हाई कोर्ट के सलाहकार बोर्ड के समक्ष अपील कर सकता है। मुकदमे के दौरान रासुका लगे व्यक्ति को वकील की अनुमति नहीं मिलती।
भारत अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया नाटों जैसा संगठन बनाने की तैयारी कर रहे है। इसका मकसद चीन की हेकड़ी पर लगाम लगाना है। चीन का अधिकतर पड़ोसी देशों से विवाद चल रहा है। भारत मालाबार नौसेना अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया के शामिल होने का संकेत दे चुका है। मालाबार नौसेना अभ्यास 1992 से अमेरिका और भारत के बीच हो रहा है। 2015 से इसमें जापान भी शामिल है। 2007 में एक बार ऑस्ट्रेलिया ने इसमें हिस्सा लिया था लेकिन, चीन की व्यापार कम करने की धमकी पर अगले साल से हट गया था। 2007 में सिंगापुर ने भी इसमें हिस्सा लिया था। ऑस्ट्रेलिया ने इस साल इस एक्सरसाइज में शामिल होने की फिर से इच्छा जताई है। नार्थ अटलांटिक ट्रिटी आर्गेनाइजेशन/नाटो की स्थापना 4 अप्रैल 1949 को हुई थी, इसका मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में है।
पिछले 9 तिमाही से भारत की जीडीपी लगातार गिर रहीं है। भारत सरकार की संस्था केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन जीडीपी के आंकड़े जारी करती है। किसी भी एक साल के भीतर देश में उत्पादित होने वाले सभी सामानों और सेवाओं का कुल मूल्य सकल घरेलू उत्पाद या जीडीपी है। जीडीपी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है। केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन की स्थापना 2 अप्रैल 1951 को हुई थी।
के.वी. सुब्रम्णयन भारत सरकार के 17 वें एवं वर्तमान मुख्य आर्थिक सलाहकार है और इण्डियन स्कूल आफ बिजनेस के प्रोफेसर भी है। मुख्य आर्थिक सलाहकार को भारत में सचिव रैंक के अधिकारी का दर्जा प्राप्त होता है। इन्होंने अरविंद सुब्रम्णयन का स्थान लिया है। इस पद का व्यक्ति वित्त मंत्रालय के तहत कार्य करता है। पद्म श्री सम्मानित बिना अग्रवाल एक अर्थशास्त्री है। पद्म भूषण से सम्मानित अर्थशास्त्री अरविंद पनगणिया नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष/उपचेयरमैन रहें है।
द्रोणाचार्य पुरस्कार 2020 के लिए योगेश मालवीय को मलखंभ खेल के लिए सम्मानित किया गया है। आजीवन और नियमित श्रेणी मिलाकर वर्ष 2020 में 13 खेल शिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। योगेश मालवीय को यह पुरस्कार नियमित श्रेणी में मिला है। वर्ष 1985 से द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित खेल प्रशिक्षकों को दिया जाता है, जिनके द्वारा तैयार किए गए खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में देश का मान बढ़ाते हैं और पदक जीतकर भारत का नाम रौशन करते हैं।