उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने घोषणा की है कि राज्य के विधायकों की स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MLALAD Fund) को 3 करोड़ प्रतिवर्ष कर दिया गया है। इससे पहले यह सीमा 2 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष थी। सीमा में इस वृद्धि से निर्वाचन क्षेत्रों में विकास संबंधी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। 2018 में राज्य सरकार ने विधायक निधि को 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष कर दिया था।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) ने 2019 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार तीसरी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत थी, जो कि पिछली तिमाही की जीडीपी – 4.5% से थोड़ा बेहतर है। इन आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2020 में आर्थिक विकास दर को 5% पर बरकरार रखा गया है।
पिछले 37 वर्षों से मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के राष्ट्रपति रहे पॉल बिया ने पूर्ण बहुमत प्राप्त कर देश के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। उनकी पार्टी कैमरून पीपल्स डेमोक्रेटिक मूवमेंट (RDPC) ने 167 सीटों में से 139 पर जीत हासिल की। 13 अन्य सीटों पर चुनाव रद्द किये गये, जबकि कुछ क्षेत्रों में चुनाव बाद में होंगे। वह दुनिया के सबसे लंबे समय तक सत्ता पर काबिज रहने वाले गैर-शाही शासक हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेस—वे का शिलान्यास किया। इस प्रस्तावित एक्सप्रेस—वे से इस पिछड़े क्षेत्र को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जोड़ा जाएगा और यह बुंदेलखंड रक्षा औद्योगिक गलियारे के लिए भी उपयोगी होगा। पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्रिमंडल ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस—वे परियोजना को मंजूरी दी थी। इस परियोजना की लागत लगभग 10,000 करोड़ रुपये है।
कुपोषण मुक्त भारत बनाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कोटा, राजस्थान से एक राष्ट्रीय अभियान सुपोषित मां अभियान शुरू किया है। ओम बिड़ला ने कहा कि सुपोषित मां अभियान देश में किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखना है। इस अभियान को राजस्थान स्थित कोटा से लॉन्च किया गया है, लेकिन आगे चलकर यह पूरे भारत को कवर करेगा। अभियान के पहले चरण में 1,000 गर्भवती महिलाओं को 17 किलोग्राम संतुलित आहार की 1000 किट प्रदान की गई।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा महिलाओं और लड़कियों के प्रति भेदभाव और असमानता को समाप्त करने के लिए 1 मार्च, 2020 को पूरे विश्व में शून्य भेदभाव दिवस मनाया गया। इस दिन महिलाओं के अधिकारों, महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता फैलाने का काम किया जाता है। शून्य भेदभाव दिवस 2020 का उद्देश्य उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना है, जिनमें सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए समानता को सक्षम करने के लिए तत्काल बदलाव की आवश्यकता है। शून्य भेदभाव दिवस की शुरुआत 1 मार्च, 2014 को UNAIDS के कार्यकारी निदेशक द्वारा की गई थी। हालांकि, औपचारिक रूप से इसके मनाया जाने की शुरुआत UNAIDS द्वारा दिसंबर 2013 में विश्व एड्स दिवस पर अपने कार्यक्रम के बाद की गई थी।
भारत ने कोरोना वायरस (COVID-19) के खतरे के कारण साइप्रस में होने वाले आगामी निशानेबाजी वर्ल्ड कप से हट गया है। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आइएसएसएफ) से मान्यता प्राप्त शॉटगन विश्व कप का आयोजन 4 मार्च से 13 मार्च के दौरान साइप्रस की राजधानी निकोसिया में होना है।
1 मार्च, 2020 को नेशनल वर्कशॉप ऑन एक्सप्लोसिव डिटेक्शन में RalDer-X नामक एक नया विस्फोटक डिटेक्शन डिवाइस लॉन्च की गयी। राल्डर-एक्स में विस्फोटकों का पता लगाने की क्षमता है, जो शुद्ध रूप में है और वे जो दूषित पदार्थों के साथ जोड़े जाते हैं। यह कुछ ही दूरी पर विस्फोटक का पता लगाने में भी सक्षम है। यह डिवाइस नशीले पदार्थों और अन्य तत्वों का पता लगाने में भी सक्षम है, जो गैर-विस्फोटक प्रकृति के हैं।
एशियाई विकास बैंक को एशिया और प्रशांत क्षेत्र के सदस्य देशों को COVID-19 कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए 4 मिलियन डॉलर प्रदान प्रदान करने के लिए मंजूरी दी है। इस फंड को आपातकालीन आपूर्ति के कार्य, स्वास्थ्य प्रणालियों का आकलन करने और पशु मानव रोग के प्रकोपों का सामना करने के लिए आवंटित किया गया है।
भारतीय मौसम विभाग ने घोषणा की है कि मार्च, अप्रैल और मई के महीने सामान्य से अधिक गर्म होंगे। ग्रीष्म लहरें भारत की हीट वेव जोन पर हावी रहेंगी। भारत के कोर हीट वेव जोन में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना शामिल हैं। भारत में ग्रीष्म लहरें (heat waves) मार्च से जुलाई के दौरान अनुभव की जाती हैं।